मथुरा, 22 जून (ता)। मथुरा के गोवर्धन में जतीपुरा स्थित गिरिराजजी मुखारविंद मंदिर की वित्तीय व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए गए हैं। सेवायत परिवार से जुड़े अंकित कौशिक ने मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। अंकित कौशिक के अनुसार, वर्ष 2015 से मंदिर में रिसीवर व्यवस्था लागू है, लेकिन आय-व्यय का स्पष्ट विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है। उन्होंने दावा किया कि मंदिर के खातों में लगभग 70 करोड़ रुपये होने चाहिए थे, जबकि वर्तमान में करीब 30 करोड़ रुपये ही दर्शाए जा रहे हैं। इस आधार पर, कौशिक ने लगभग 40…
Author: admin
नई दिल्ली, 22 जून (ता)। केंद्र सरकार ने 16 तय खुराक संयोजन (एफडीसी) दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी है। प्रतिबंध के आदेश में कहा गया है कि इन दवाओं के इस्तेमाल का चिकित्सकीय औचित्य नहीं है और लाभ के बजाय इनके संभावित जोखिम अधिक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी कि औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की धारा 26ए के तहत अधिसूचनाएं जारी कर प्रतिबंध लगाया गया है। मंत्रालय ने बताया कि यह कदम जनस्वास्थ्य की रक्षा, दवाओं के तर्कसंगत इस्तेमाल को बढ़ावा देने और लोगों के लिए केवल प्रभावी एवं वैज्ञानिक…
नई दिल्ली, 22 जून (ता)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गत दिवस कहा कि उसने हैदराबाद स्थित हीरा ग्रुप के खिलाफ धनशोधन की जांच के सिलसिले में 159 करोड़ रुपये की नई संपत्ति नीलाम की है। हीरा ग्रुप पर जमाकर्ताओं के साथ करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी करने का आरोप है। नीलाम की गई संपत्तियों में 23 अचल संपत्तियां शामिल हैं, जिन्हें पहले पीएमएलए के तहत जब्त की गई थी। इनकी पहचान ‘अपराध से प्राप्त या अर्जित संपत्ति’ के तौर पर की गई थी। ईडी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, 19 जून को मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉरपोरेशन…
लखनऊ, 22 जून (ता)। उत्तर प्रदेश सरकार की योजना है कि ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को पासपोर्ट सिस्टम की तरह बनाया जाए, जिसमें हर चरण का रिकॉर्ड आनलाइन और वेरिफाइड हो। जिस तरह पासपोर्ट बनवाने में पुलिस वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक जांच जरूरी होती है, उसी तरह अब डीएल प्रक्रिया में भी कठोर परीक्षण और सत्यापन लागू किए जाएंगे।इस नई व्यवस्था को लागू करने की दिशा में शुरुआती काम शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मौजूदा सिस्टम में सुधार कर उसे अधिक सुरक्षित और टेस्ट-आधारित बनाया जाएगा। अभी तक ड्राइविंग टेस्ट और बायोमेट्रिक प्रक्रिया सीमित रूप से आरटीओ स्तर…
अहमदाबाद, 22 जून (ता)। अहमदाबाद में गत दिवस नीट-यूजी पुर्नपरीक्षा के एक केंद्र के बाहर उस समय थोड़ी देर के लिए हंगामा हुआ जब कुछ अभिभावकों ने तलाशी के दौरान ‘कंठी’ (पवित्र धागा) हटाए जाने पर आपत्ति जताई, जबकि हिजाब पहनी छात्राओं को अंदर जाने की अनुमति दी गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने कहा कि यहां वस्त्रपुर इलाके में एक परीक्षा केंद्र के बाहर कथित तौर पर हंगामा करने वाले एक हिंदू संगठन के दो सदस्यों को थाने ले जाया गया और बाद में छोड़ दिया गया। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) जयेश ब्रह्मभट्ट ने कहा कि नीट…
नई दिल्ली, 22 जून (ता)। केंद्र सरकार ने भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को एक बार फिर तीन वर्ष के लिए नियुक्त किया। उनकी नई नियुक्ति 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 20 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने तुषार मेहता को भारत के सॉलिसिटर जनरल के पद पर अगले तीन वर्षों के लिए पुनर्नियुक्त करने को मंजूरी दी। यह कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से शुरू होगा और तीन वर्ष या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, लागू रहेगा।केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कार्यरत पांच एडिशनल…
नई दिल्ली, 22 जून (ता)। महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले प्रार्थना कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए गत दिवस 290 तीर्थयात्रियों का एक जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ. अमृतसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्यालय से गुरबाणी के पाठ और जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के धार्मिक नारों के बीच एसजीपीसी के पदाधिकारियों ने इस सिख जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस जत्थे का नेतृत्व एसजीपीसी के सदस्यों-खुशविंदर सिंह भाटिया, हरजिंदर कौर और उप सचिव आजाददीप सिंह ने किया। श्रद्धालुओं को गुरु बख्शीश श्सिरोपाश् भेंट किया। इस मौके पर एसजीपीसी के…
फतेहपुर, 22 जून (ता)। फतेहपुर के बिंदकी में पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन हुआ। नीम का पेड़ काटने की शिकायत करने वाले पति-पत्नी को थाने में बिठाना भारी पड़ा। एसपी ने कोतवाल, चौकी इंचार्ज और 3 सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। दीवानी न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे से जुड़ी भूमि पर खड़े नीम के पेड़ काटने के मामले में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कार्रवाई करते हुए कोतवाली प्रभारी बिंदकी, कस्बा चौकी इंचार्ज व तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। गत दिवस यह विवाद संपूर्ण समाधान दिवस में भी पहुंचा था। आरोप है कि शिकायतकर्ता को पुलिस…
वारर्सो, 22 जून (ता)। यूक्रेन व उसके पड़ोसी देश पोलैंड के संबंधों में तनाव पैदा हो गया है। रूस से युद्ध में यूक्रेन का पुरजोर समर्थन करने वाले पोलैंड ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को दिया गया अपने देश का सर्वाेच्च सम्मान वापस लेने का एलान कर दिया। इसके बाद जेलेंस्की ने पोलैंड को सम्मान लौटा दिया।दरअसल, यूक्रेन व पोलैंड में विवाद तब पैदा हो गया जब जेलेंस्की ने अपनी एक सैन्य इकाई का नामकरण द्वितीय विश्वयुद्ध की एक सैन्य टुकड़ी के नाम पर कर दिया। इस सैन्य टुकड़ी पर द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान पोलिश लोगों के नरसंहार का आरोप…
लखनऊ, 22 जून (ता)। ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले 40 प्राइवेट कर्मियों से नौकरी के नाम पर पहले तीन-तीन लाख रुपये निजी एजेंसियों ने वसूले। कुल 1.20 करोड़ की धनराशि वसूल की गई। फिर जब कर्मचारियों ने महीने की सैलरी देने से इन्कार किया तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया। पीड़ित कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। सीएम कार्यालय को शिकायत भेजी है और परिवहन अधिकारियों की मिलीभगत से हो रही निजी एजेंसियों की लूट की जांच कराने की मांग की है। मामला परिवहन विभाग से जुड़ा हुआ है। डीएल बनाने का काम प्रदेशभर में तीन…
