योगी सरकार के एंटी माफिया भू अभियान से ८४ हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन कब्जा मुक्त कराने और ४.३४ लाख शिकायतों में ९९प्रतिशत का निस्तारण होने से संबंध खबर पढ़ने को मिली। भूमाफियों पर मुकदमे दर्ज कराकर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। खबर से महसूस हुआ कि सीएम शहरों के सौंदर्यीकरण विकास जनसमस्याओं के समाधान जनहित की योजनाओं को लागू कराने के प्रयास कर रहे हैं। लेकिन छपी खबरों के अनुसार तमाम जिलों में कुछ पार्टियों के नेता व उनके सहयेागी सरकारी जमीन घेरकर बेच रहे हैं लेकिन अफसर कार्रवाई की बजाय उनके प्रभाव में आकर ध्यान नहीं…
Author: admin
स्टोरों पर सड़ी सब्जी, एक्सपायर खाद्य सामग्री मिलने से उपभोक्ताओं में है चर्चा, जला तेल उपयोग कर रहे हलवाईमुख्यमंत्री जी एक रोस्टर बनाकर नियमित जांच कराई जाए परतापुर में एक कंपनी के स्टोर में कमियों की है चर्चासरकार के प्रयासों के बावजूद बढ़ती महंगाई रुक नहीं पा रही है। एक खबर के अनुसार खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से महंगाई १९ माह के शीर्ष पर है। जनवरी से जुलाई के बीच बढ़ी महंगाई के आंकड़े भी दिए गए हैं। महंगाई से ज्यादा समस्या यह है कि पूरे पैसे दिए जाने के बाद भी मिलावटी ओैर सड़ी खाद्य सामग्री खिलाने में…
जिम्मेदार अफसरों की मिलीभगत से अवैध कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ अब देशभर में कार्रवाई का शंखनाद जल्द ही बज सकता है। क्योंकि इन कामों में आगे होकर माल कमा रहे लोगों से अब अफसरों की गलबहियां ज्यादा दिन चल नहीं पाएंगी। क्योंकि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अहसादुदीन अमानुल्लाह और आर महादेवन की दो सदस्यीय पीठ के द्वारा दिल्ली के होटल और लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड को ध्यान में रखकर बड़े पैमाने पर लोगों की हुई मौत के बाद देशभर में अवैध निर्माणों पर ुबुंल्डोजर…
नकल रोकने के लिए हो सकरात्मक प्रयास विरोध के नाम पर राजनीतिक दल रोटियां सेकना बंद करें, बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा तो धरना प्रदर्शन होंगे ही नहींवैसे तो हमेशा ही देश में युवा वर्ग की प्रतिभाओं और सोच को हर तरीके से सराहते हुए यह कहा जाता है कि युवा वर्ग ही हर क्षेत्र में सुधार का मार्गदर्शक बनेगा। लेकिन जुलाई माह में नीट यूजी पेपर लीक के खिलाफ कांॅकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तथा केंद्र सरकार द्वारा जंतर मंतर पर धरनारत युवाओं की बातों पर विचार करने पर इस आंदोलन…
मेरठ, 13 अगस्त (प्र)। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को भाजपा ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी के नेतृत्व में ग्राम छोटा हसनपुर से शुरू होकर सिसौली होते हुए शहीद अनिल तोमर और महाराजा आनंदपाल तोमर की प्रतिमा तक निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, रजपुरा ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान समेत भाजपा के जिला, मंडल और पूर्व मंडल पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भाजपा कार्यकर्ता अपनी बाइकों पर…
मेरठ़, 13 अगस्त (प्र)। 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी मेरठ की ओर से गत दिवस रैंक प्रमोशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में देव नागरी कॉलेज मेरठ के गर्ल्स सीनियर विंग की एनसीसी अधिकारी प्रो. उषा सिंह को कैप्टन से मेजर पद पर पदोन्नत किया गया। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल होपेंद्र ठाकुर और सूबेदार मेजर पुष्पेंद्र सिंह ने प्रो. उषा सिंह को मेजर पद के रैंक बैज प्रदान किए। अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और निरंतर परिश्रम की सराहना की। प्रो. उषा सिंह ने 9 मई, 2011 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग…
नई दिल्ली़, 13 अगस्त (ता)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गत दिवस एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम पर बहुत सारे लोग ये कमेंट कर रहे थे कि जंतर मंतर का सीजन-2 कब शुरू होगा, तो मैं उन्हें बता रहा हूं कि जंतर मंतर का सीजन-2 बहुत ही जल्द शुरू होने जा रहा है।सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके ने गत दिवस मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी अगली रणनीति को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इसके साथ ही, उन्होंने दिल्ली में अपने वॉलंटियर्स के साथ होने वाली मीटिंग को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर…
लखनऊ़, 13 अगस्त (ता)। रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम 26 से 31 अगस्त तक छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने इस अवधि में निगम की शत- प्रतिशत बसों को ऑनरोड करने के निर्देश दिए हैं। निगम के कर्मचारियों को इसके लिए प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।मंत्री ने बसों और बस स्टेशनों पर साफ-सफाई, पीने के लिए स्वच्छ पानी, पर्याप्त रोशनी और पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। यात्रियों को जानकारी देने के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु…
लखनऊ़, 13 अगस्त (ता)। शत्रु संपत्तियां बेशकीमती हैं। वह कई सौ करोड़ रुपये की हैं। इनमें से ऐसी कई बड़ी व करोड़ों की संपत्तियां हैं, जिनका किराया चंद रुपये है लेकिन उनसे कमाई लाखों में है। संपत्तियों को खाली करवाकर नीलामी करवाने के पीछे की ये भी बड़ी वजह है। दरअसल, तमाम कवायदों के बाद किराया बढ़ाकर वसूलने में अभिरक्षा कार्यालय असफल रहा है। इसलिए अब गृह मंत्रालय ने सभी संपत्तियों की नीलामी करने का फैसला लिया है। राजधानी में हलवासिया मार्केट शत्रु संपत्ति पर है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक यह संपत्ति करीब दस हजार वर्ग मीटर है। दशकों से…
चंडीगढ़, 13 अगस्त (ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गत दिवस राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के साजिशकर्ता जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने का आग्रह किया।सीएम ने मानवीय आधार पर 10 दिन की पैरोल की मांग की। मुख्यमंत्री ने बताया कहा कि हवारा की 31 साल बाद अपनी बीमार माता से मिलने की उम्मीद जगी है। इस मामले में राज्यपाल की सिफारिश जरूरी है क्योंकि सुनवाई दिल्ली में चल रही है। मान ने भरोसा दिया कि पैरोल मिलने पर पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखेगी। उन्होंने राज्यपाल को कहा कि…
