Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
    • फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार
    • 13 साल बाद आया फैसला मुठभेड़ में शहीद हुआ था सिपाही राहुल
    • कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ से दिल्ली वाली लेन पर वाहन बंद
    • नगर निगम की गृहकर की ओटीएस योजना 15 से लागू होगी
    • रेप में तरूण तेजपाल दोषी करार, 10 साल की सजा
    • सबसे वफादार रहे, मुश्किल दौर में भी नहीं छोड़ा साथ : मायावती
    • विमार्न इंधन में एथनॉल मिश्रण नहीं : नागरिक उड्डयन मंत्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»कैटरीना कैफ हुईं 43 वर्ष की, मूल नाम कैटरीना टॉरकेटी है
    एंटरटेनमेंट

    कैटरीना कैफ हुईं 43 वर्ष की, मूल नाम कैटरीना टॉरकेटी है

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 16, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, 16 जुलाई (ता)। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री कैटरीना कैफ आज 43 वर्ष की हो गईं। सोलह जुलाई, 1983 को हांगकांग में जन्मी कैटरीना कैफ का मूल नाम कैटरीना टॉरकेटी है। उन्होंने 14 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। मॉडलिंग के उद्देश्य से वह मुंबई आईं, जहां उनकी मुलाकात फिल्म निर्देशक कैजाद गुस्ताद से हुई। उस समय कैजाद गुस्ताद फिल्म बूम बना रहे थे। उन्होंने कैटरीना को फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म बूम आपराधिक पृष्ठभूमि पर आधारित थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं। हालांकि कमजोर पटकथा के कारण यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी। वर्ष 2005 में कैटरीना को एक बार फिर अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म सरकार में काम करने का अवसर मिला, लेकिन फिल्म की सफलता के बावजूद उन्हें इसका विशेष लाभ नहीं मिला। वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म मैंने प्यार क्यूँ किया कैटरीना कैफ के फिल्मी करियर की पहली बड़ी सुपरहिट साबित हुई।
    कहा जाता है कि यह फिल्म उन्हें सलमान खान की सिफारिश पर मिली थी। फिल्म की सफलता के बाद कैटरीना को बॉलीवुड में अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव मिलने लगे और उन्होंने धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बना ली। कैटरीना कैफ के करियर में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। अक्षय और कैटरीना पहली बार वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म हमको दीवाना कर गए में साथ नजर आए। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सकी, लेकिन दोनों की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इसके बाद वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म नमस्ते लंदन ने इस जोड़ी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और कैटरीना के करियर के लिए मील का पत्थर बनी। इसके बाद अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने वेलकम, सिंह इज किंग, दे दना दन और तीस मार खां जैसी कई सफल फिल्मों में साथ काम किया। दोनों की जोड़ी लंबे समय तक बॉलीवुड की सबसे सफल जोडिय़ों में गिनी जाती रही। सलमान खान के साथ भी कैटरीना की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। दोनों ने मैंने प्यार क्यूं किया, पार्टनर, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, भारत और टाइगर 3 जैसी फिल्मों में साथ काम किया। इनमें से कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल साबित हुईं और कैटरीना की लोकप्रियता में इजाफा हुआ। फिल्म उद्योग में दो दशक से अधिक समय बिताने वाली कैटरीना ने शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, आमिर खान और रणबीर कपूर जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। उन्होंने अपने अभिनय, ग्लैमर और बेहतरीन नृत्य कौशल के दम पर हिंदी सिनेमा में एक विशिष्ट स्थान बनाया है। कैटरीना ने न्यूयॉर्क, राजनीति, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, जब तक है जान, धूम 3, बैंग बैंग, फैंटम, फितूर, सूर्यवंशी और मेरी क्रिसमस जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की विविधता का परिचय दिया। कैटरीना कैफ ने वर्ष 2021 में अभिनेता विक्की कौशल के साथ विवाह किया। दोनों की जोड़ी फिल्म जगत की सबसे लोकप्रिय जोडिय़ों में शुमार की जाती है। नवंबर, 2025 में उन्होंने अपने पहले पुत्र विहान को जन्म दिया।

    Desh entertainment Katrina Kaif Katrina Kaif turns 43; her birth name is Katrina Turquotte. Mumbai tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

    August 7, 2026

    फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार

    August 7, 2026

    13 साल बाद आया फैसला मुठभेड़ में शहीद हुआ था सिपाही राहुल

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.