मेरठ 23 जून (प्र)। लोक निर्माण विभाग ने जीरोमाइल से यशोदा कुंज तक सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू कर दिया है। इसे दो हिस्सों में बांटा है। पहला हिस्सा बेगमपुल जीरोमाइल चौराहा से कमिश्नर आवास चौराहे तक और दूसरा हिस्सा कमिश्नर आवास चौराहे से यशोदा कुंज कालोनी तक है। बेगमपुल से कमिश्नर आवास चौराहे के बीच बाउंड्री रोड़ पर सड़क चौड़ीकरण काम शुरू हो गया है। वहीं, मवाना रोड पर डिफेंस कालोनी से रक्षापुरम तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है। गंगानगर टी-प्वाइंट मैन डिवाइडर रोड डाउनटाउन माल के सामने गोल चक्कर बनाने का काम शुरू हो गया है। इससे…
Author: admin
उज्जैन, 23 जून (ता)। किसी भी राज्य की प्रगति का सबसे बड़ा आधार उसकी शिक्षा व्यवस्था होती है। शिक्षा जितनी मजबूत होगी, समाज उतना ही जागरूक, सक्षम और आत्मनिर्भर बनेगा। मध्य प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों के दौरान शासकीय विद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने के लिए अनेक प्रयास हुए हैं, जिनमें सांदीपनि विद्यालयों की अवधारणा सबसे उल्लेखनीय मानी जा सकती है। आज ये विद्यालय केवल बेहतर परीक्षा परिणामों के लिए ही नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास के समन्वित मॉडल के रूप में पहचान बना रहे हैं।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन और…
लखनऊ 23 जून। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में उषा मेहता मार्ग पर सोमवार दोपहर एक बहुमंजिला इमारत में बेहद भीषण और हृदयविदारक अग्निकांड हो गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 छात्र-छात्राओं की दम घुटने और झुलसने से मौत हो चुकी है, जिनमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष (ज्यादातर 20 से 30 वर्ष के युवा) शामिल हैं। इस भीषण त्रासदी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद गंभीरता से लिया है। देर रात घटनास्थल का जमीनी निरीक्षण करने, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में घायलों व शोकाकुल परिजनों से मुलाकात करने के…
नई दिल्ली 22 जून। आईएएनएस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 जून को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित द्वितीय नागरिक अलंकरण समारोह में 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। एक अधिकारी शनिवार को बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन, टेनिस स्टार विजय अमृतराज, अभिनेता ममूटी और गायिका अलका याग्निक सहित 65 पुरस्कार विजेताओं में शामिल हैं।शाम 5 बजे शुरू होने वाले इस समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे। दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण,…
मेरठ 22 जून (प्र)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए जल्द ही पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ने वाले हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) शुरू किए जाने की तैयारी है। इन पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को डिग्री के साथ उद्योगों में प्रशिक्षण और कायानुभव भी मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। हाल ही में हुई कार्यपरिषद की बैठक में इन पाठ्यक्रमों को संचालित करने की अनुमति प्रदान की गई। विश्वविद्यालय अब शासन के…
मेरठ, 22 जून (प्र)। कंकरखेड़ा में सरधना रोड और खिर्वा रोड के बीच 35 साल पहले बसी न्यू सैनिक कालोनी में आज तक नगर निगम ने पेयजल की पाइप लाइन नहीं डाली है। सड़क पर लगे सरकारी हैंडपंपों पर दिनभर भीड़ रहती है, इसलिए लोगों ने घरों में सबमर्सिबल पंप लगवा रखे हैं। गत दिवस कालोनी के लोगों ने मंदिर में बैठक की और कहा कि अगर कालोनी में जरूरी सुविधाएं नहीं दी गईं तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।करीब 35 साल पहले बसी न्यू सैनिक कालोनी निवासी कुलदीप सिंघल, भूपेंद्र सिंह, ब्रजपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, विपिन कुमार का कहना है कि…
देहरादून, 22 जून (ता)। विश्व हिंदू परिषद की सबसे बड़ी चिंता हिंदुओं की जनसंख्या को लेकर है। विहिप ने संकल्प लिया है कि संगठन हिंदुओं को जगाने का अभियान चलाएगा। हिंदू समाज में अब एक बच्चे का चलन छोड़कर दो से तीन बच्चे होने चाहिए। विश्व हिंदू परिषद ने इस विषय को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया है।हरिद्वार में विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में इस पर संत समाज ने निर्णय लिया है। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महासचिव दंडी स्वामी जितेंद्रानन्द सरस्वती ने हिंदुओं में घटती प्रजनन दर और जनसांख्यिकीय बदलावों पर चिंता…
लखनऊ, 22 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह श्जनता दर्शन्य किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए हर फरियादी से एक-एक कर मुलाकात की। उनका प्रार्थना पत्र लिया और समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने सभी शिकायतों के उचित व समयबद्ध निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। वहीं अतिक्रमण की शिकायत पर सीएम योगी सख्त हुए और तत्काल इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। श्जनता दर्शन्य में मथुरा से एक वृद्ध भी शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि चकरोड पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इसकी शिकायत स्थानीय स्तर…
मेरठ, 22 जून (प्र)। कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने बहुजन स्वाभिमान संवाद में कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। सरकार न तो पेपर लीक होने से रोक पा रही है और न ही युवाओं के अधिकारों की रक्षा कर पा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार उन लोगों का साथ दे रही है, जो बहुजन समाज का अपमान करते हैं। कांग्रेस हमेशा बहुजन समाज व युवाओं के साथ खड़ी है।माधवपुरम स्थित तरंग चैंबर में पार्टी द्वारा…
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से पंचायती राज मंत्रालय द्वारा देशभर में १७.०५ लाख पुरुष सरपंचों को महिला सुरक्षा की ट्रेनिग दी जाएगी तथा निर्भया फंड से संचालित इस योजना का नाम निर्भया चेतना होगा। जिसके लिए २८.५०० मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं। उक्त खबर से पता चलता है कि पुरुष प्रधान व्यवस्था में महिला सुरक्षा के नाम पर उसे और ताकतवर बनाने की कोशिश कही जा सकती है। मुझे लगता है कि यह योजना जिन मंत्रालयों के लोगों द्वारा तैयार की गई है। वरना इस योजना का नाम महिला स्वावलंबन और आत्मसम्मान और अपनी सुरक्षा…
