Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
    • अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»एसजीएसटी की टीम ने मेरठ की बोगस फर्म का किया भंडाफोड
    न्यूज़

    एसजीएसटी की टीम ने मेरठ की बोगस फर्म का किया भंडाफोड

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 16, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुजफ्फरनगर, 16 जुलाई (ता)। राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजीएसटी) की सचल दल इकाई की टीम ने मेरठ की बोगस फर्म लक्ष्मी एंटरप्राइजेज का बड़ा खेल पकड़ा है। यह फर्म डेढ़ साल में 44 करोड़ रुपये के बोगस बिल जारी कर चुकी है। हरियाणा की फर्म को आपूर्ति के लिए पारे (लेड) की इंगट (सिल्ली) को बेगराजपुर की फर्म से लिया जाता था। सभी ट्रकों पर इस फर्म के बिल लगते थे। मामले में हरियाणा, यूपी के वस्तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआइ) को पत्र लिखकर गहनता से जांच का आग्रह किया है।
    एसजीएसटी के सचल दल इकाई के सहायक आयुक्त नितिन कुमार वाजपेयी ने कहा कि बेगराजपुर की एशियन फर्म से 20 लाख रुपये की पारे से बनी इंगट लेकर 28 जून की रात ट्रक चला था। इस पर ई- वेबिल हरियाणा की ग्रीन नामक फर्म के आपूर्ति का लगा था, जो मेरठ के दौराला क्षेत्र में पंजीकृत लक्ष्मी एंटरप्राइजेज ने जारी किया। ई-वे बिल समेत माल के आवागमन की जांच की गई। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव शाहडब्बर मार्ग पर ट्रक को जब्त किया गया, लेकिन चालक टीम को धक्का देकर फरार हो गया। इसके बाद मेरठ की एसजीएसटी से भी लक्ष्मी एंटरप्राइजेज की जांच कराई गई, लेकिन यह फर्म धरातल पर अस्तित्व में नहीं मिली। 18 दिन तक सचल दल ने छानबीन की। इसमें साफ हुआ कि बोगस फर्म लक्ष्मी एंटरप्राइजेज केवल माल आपूर्ति के बिल जारी कर रही थी, जिससे इंगट एवं कच्चे माल का आवागमन हरियाणा के करनाल तक हो रहा था। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 192 बोगस बिल जारी किए गए, जिनके सापेक्ष लगभग 40 करोड़ रुपये का माल आपूर्ति होना प्रतीत हुआ है। वहीं, मौजूदा वर्ष में 22 बिल मिले हैं। प्रत्येक बिल लगभग 20 से 22 लाख रुपये की इंगट आपूर्ति की गई है। इसके चलते लगभग चार करोड़ रुपये से अधिक का माल आपूर्ति किया जा सकता है। फरार चालक के विरुद्ध बुढ़ाना थाने में तहरीर दी गई है।

    Expose muzaffarnaga SGST team busts a bogus firm in Meerut. tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    August 10, 2026

    अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता

    August 10, 2026

    आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.