Author: admin

लखनऊ, 23 जून (ता)। पूर्वी उत्तर प्रदेश में उष्ण लहर (लू) का दौर जारी है और प्रभावी मौसमी गतिविधियों के अभाव में गत दिवस प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। इसके साथ ही प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी और बहराइच समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिले लू की चपेट में रहे। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसमी सक्रियता छिटपुट गतिविधियों तक सीमित है। इसके परिणामस्वरूप आगामी तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में मामूली वृद्धि होने तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर उष्ण लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।मौसम केंद्र…

Read More

नई दिल्ली, 23 जून (ता)। भारतीय संस्कृति विश्व की उन प्राचीनतम संस्कृतियों में से एक है जहां जीवन के प्रत्येक कार्य और प्रत्येक वस्तु को केवल उपयोगिता की दृष्टि से नहीं, बल्कि आध्यात्मिक, नैतिक और सामाजिक महत्व के साथ देखा गया है। हमारे ऋषि-मुनियों और पूर्वजों ने दैनिक जीवन में प्रयुक्त होने वाली वस्तुओं के माध्यम से भी समाज को गहरे संदेश देने का प्रयास किया। इन्हीं वस्तुओं में एक अत्यंत सामान्य किंतु अत्यंत महत्वपूर्ण वस्तु है- झाड़ू। आधुनिक युग में झाड़ू को केवल घर की सफाई का साधन माना जाता है, लेकिन भारतीय परंपराओं, धार्मिक मान्यताओं, वास्तुशास्त्र और लोक…

Read More

लखनऊ, 23 जून (ता)। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। एसआईटी के चेयरमैन और लखनऊ मंडलायुक्त आईएएस विजय विश्वास पंत ने आज मंगलवार को अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद को रिपोर्ट सौंपी। मुख्यमंत्री ने राम मंदिर ट्रस्ट की सिफारिश पर 14 जून को एसआईटी का गठन किया था और 15 दिन में जांच पूरी करने का समय दिया था। टीम ने अयोध्या में छह दिनों तक राम मंदिर परिसर में जांच की।एसआईटी के चेयरमैन विजय…

Read More

मेटा ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप की लीडरशिप को लेकर बड़ा फैसला लिया है. कंपनी ने क्रेड के फाउंडर कुणाल शाह को व्हाट्सएप का नया ग्लोबल हेड नियुक्त किया है. वह विल कैथकार्ट की जगह लेंगे, जो 2019 से दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का नेतृत्व कर रहे थे. करीब 300 करोड से अधिक एक्टिव यूजर्स वाले व्हाट्सएप के लिए यह बदलाव बेहद अहम माना जा रहा है. कंपनी अब चैटिंग से आगे बढ़कर पेमेंट, बिजनेस मैसेजिंग और एआई आधारित सर्विस पर फोकस कर रही है. ऐसे में मेटा को उम्मीद है कि कुणाल शाह का अनुभव प्लेटफॉर्म को अगले…

Read More

मुंबई, 23 जून (ता)। शिवसेना (यूबीटी) के सभी छह बागी सांसद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ शिवसेना में शामिल हो गए हैं। इन बागी सांसदों ने गत दिवस उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मंच साझा किया। सांसद संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दिना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापूराव पाटिल अष्टिकर शिंदे के साथ दिखाई दिए। इस घटना को शिवसेना यूबीटी में बड़ी टूट माना जा रहा है। इस दौरान एकनाथ शिंदे ने कहा कि छह सांसद हमारे साथ शामिल हुए हैं। संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह…

Read More

रोहटा 23 जून (प्र)। डूंगर गांव में भाजपा नेता और किसानों के बीच चकरोड को लेकर चला आ रहा विवाद को निपटाने के लिए सोमवार को तहसील टीम भारी पुलिस बल के साथ गांव में पैमाइश के लिए पहुंची। प्रशासनिक टीम ने निर्धारित राजस्व अभिलेखों के आधार पर चकरोड क्षेत्र का सर्वे और पैमाइश कार्य शुरू किया। यह प्रक्रिया शाम तक चली और करीब सात घंटे में पूरी की गई। बता दें कि भाजपा नेता बलराज डूंगर के भाई व पूर्व प्रधान गजराज सिंह का दो माह पूर्व गांव निवासी महेंद्र व कर्ण सिंह पुत्रगण अनूप सिंह से चकरोड को…

Read More

सहारनपुर, 23 जून (ता)। रजिस्ट्री कार्यालय को कलक्ट्रेट परिसर से ग्राम फतेहपुर जट स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव का विरोध तेज हो गया है। दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन सहारनपुर ने आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रजिस्ट्री कार्यालय को वर्तमान स्थान पर ही बनाए रखने की मांग की।बार एसोसिएशन का कहना है कि प्रस्तावित नया कार्यालय कलक्ट्रेट परिसर से करीब 7 से 8 किलोमीटर दूर स्थित है। ऐसे में अधिवक्ताओं, क्लर्कों, टाइपिस्टों, डीड राइटरों और स्टांप विक्रेताओं को रोजाना भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा आम लोगों को भी रजिस्ट्री संबंधी कार्यों के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी…

Read More

जवाली, 23 जून (ता)। पौंग बांध के जलस्तर में लगातार कमी आने के बाद पांडवों द्वारा अज्ञातवास के दौरान निर्मित ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखने वाली बाथू की लड़ी के प्राचीन मंदिर लगभग 9 महीने बाद एक बार फिर पानी से बाहर दिखाई देने लगे हैं। लंबे समय तक जलमग्न रहने के बाद मंदिरों का पुनः दर्शन होने से श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।वर्तमान में मंदिरों के मुख्य ढांचे पानी से बाहर निकल आए हैं, हालांकि मंदिर परिसर के चारों ओर अभी भी पानी मौजूद है। जलस्तर पूरी तरह कम न होने…

Read More

गाजीपुर (फतेहपुर) 23 जून। द्वारचार के दौरान ड्रोन पर निशाना लगाने से रोकने के विवाद में रविवार रात पहलवान की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली घराती के सीने पर लगने से मौत हो गई। साथ ही तीन अन्य बराती और एक घराती घायल हो गए। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर बंदूक जब्त कर ली है। थाना क्षेत्र के अहिरन डेरा मजरे लमेहटा गांव में कल्लू यादव की भांजी प्रियंका की शादी जितेंद्र सिंह पुत्र धनराज निवासी दीवान का पुरवा के साथ तय थी। रविवार रात द्वारचार का कार्यक्रम चल रहा था। बरात में…

Read More

मेरठ 23 जून (प्र)। मेरठ और हरियाणा में पंजीकृत ट्रकों पर डुप्लीकेट नंबर प्लेट लगाकर महाखेल चल रहा है। इस महाखेल में परिवहन विभाग के अफसर भी शामिल हो सकते है. ऐसी संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। ये तो जांच का विषय है कि जो ट्रक आरटीओ मेरठ में पंजीकृत है, उनकी नंबर प्लेट का प्रयोग छत्तीसगढ़ में कौन प्रयोग कर रहा है। फिर सवाल ये है कि छत्तीसगढ़ में यहां की गाड़ियों के नंबर कैसे पहुंचे? इसमें बडा रैकेट काम कर रहा है। इसको लेकर यूपी और छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने जांच पड़ताल भी आरंभ कर दी है।…

Read More