Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अवर अभियंता और सुपरवाइजर समेत तीन 7.50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, निर्माण पर कार्रवाई न करने के बदले मांगे थे 15 लाख रुपये
    • लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 22 दिन में पांचवीं जगह सड़क धंसी
    • मेरठ जेल में कैद हैं 31 हाई प्रोफाइल शातिर बंदी
    • गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का हुआ एनकाउंटर, दो दशक का आतंक खत्म
    • सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए द्वारा काॅकरोच आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया की बढ़ी प्रतिष्ठा पर जेन-जी का आभार जताया, व मंडलीय महिला ईकाई हुई घोषित
    • UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी
    • शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
    • मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मेहता तीन साल के लिए फिर सॉलिसिटर जनरल
    देश

    मेहता तीन साल के लिए फिर सॉलिसिटर जनरल

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 22, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 22 जून (ता)। केंद्र सरकार ने भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को एक बार फिर तीन वर्ष के लिए नियुक्त किया। उनकी नई नियुक्ति 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 20 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने तुषार मेहता को भारत के सॉलिसिटर जनरल के पद पर अगले तीन वर्षों के लिए पुनर्नियुक्त करने को मंजूरी दी। यह कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से शुरू होगा और तीन वर्ष या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, लागू रहेगा।
    केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कार्यरत पांच एडिशनल सॉलिसिटर जनरल का कार्यकाल भी तीन वर्ष के लिए बढ़ा दिया। इनमें विक्रमजीत बनर्जी और के. एम. नटराज का नया कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से शुरू होगा, जबकि सूर्यप्रकाश वी. राजू, एन. वेंकटरमण और ऐश्वर्या भाटी का कार्यकाल 30 जून 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इसके अलावा, चेतन शर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट के लिए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के पद पर छह महीने के लिए पुनर्नियुक्त किया गया। उनका नया कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से शुरू होगा या अगले आदेश तक जारी रहेगा। तुषार मेहता 10 अक्टूबर 2018 से भारत के सॉलिसिटर जनरल के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले उन्हें 1 जुलाई 2023 से पुनर्नियुक्त किया गया था जिसका कार्यकाल 30 जून 2026 को समाप्त होने वाला था। अब केंद्र सरकार ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें अगले तीन वर्षों के लिए इस महत्वपूर्ण संवैधानिक पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

    Desh Mehta reappointed Solicitor General for three years New Delhi Success tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अवर अभियंता और सुपरवाइजर समेत तीन 7.50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, निर्माण पर कार्रवाई न करने के बदले मांगे थे 15 लाख रुपये

    August 3, 2026

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 22 दिन में पांचवीं जगह सड़क धंसी

    August 3, 2026

    मेरठ जेल में कैद हैं 31 हाई प्रोफाइल शातिर बंदी

    August 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.