Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
    • अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»कॉल सेंटर खोल रिश्ते कराने के नाम पर ठगी का राजफाश
    न्यूज़

    कॉल सेंटर खोल रिश्ते कराने के नाम पर ठगी का राजफाश

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 16, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सहारनपुर, 16 जुलाई (ता)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शादी के रिश्ते कराने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक बड़े साइबर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना सदर बाजार और थाना साइबर क्राइम की संयुक्त टीम ने कोर्ट रोड स्थित गिल कॉलोनी में चल रहे कथित फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। मामले में एक आरोपी सूरज मरावी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जबकि पहले तीन युवतियों को पूछताछ के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
    पुलिस के अनुसार, आरोपी “Perfect Rishtey Proprietor” नाम से एक वेबसाइट चलाते थे। यहां से युवतियों के जरिए शादी के इच्छुक लोगों को फोन कर रिश्ते का झांसा दिया जाता था। जब कोई व्यक्ति उनके झांसे में आ जाता, तो उससे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और अन्य शुल्क के नाम पर रकम ट्रांसफर कराई जाती थी। यदि कोई लड़की का फोटो या बात कराने की मांग करता, तो इंटरनेट से तस्वीर डाउनलोड कर भेज दी जाती और कार्यालय में काम करने वाली युवतियों से बातचीत करा दी जाती।
    पैसे मिलते ही पीड़ित का नंबर ब्लॉक कर दिया जाता था। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि इस पूरे रैकेट में 8 से 9 युवतियां काम करती थीं। प्रत्येक को अलग-अलग कीपैड मोबाइल दिए गए थे और लैपटॉप व मोबाइल फोन के जरिए संभावित ग्राहकों का डेटा उपलब्ध कराया जाता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 16 कीपैड मोबाइल, 3 एंड्रॉयड फोन, एक लैपटॉप, 9 मॉनिटर, 7 सीपीयू, बायोमैट्रिक डिवाइस, एचडीएफसी के दो क्यूआर कोड, चेकबुक, मोहर, प्रिंटर, वाई-फाई डिवाइस, लैंडलाइन फोन सहित बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज बरामद किए हैं।
    पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब गिरोह के सरगना और अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस फर्जी मैरिज वेबसाइट के जरिए अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया।

    Expose Fraud racket busted: Scam run via call centers under the guise of matchmaking saharanpur tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    August 10, 2026

    अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता

    August 10, 2026

    आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.