लखनऊ 22 जून। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके परिवार से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट मुश्किल में हैं। आयकर विभाग ने विभाग ने कर निर्धारण वर्ष 2020-21 से 2023-24 के लिए ट्रस्ट के पंजीकरण (धारा 12एबी) को रद्द करने के संबंध में ‘कारण बताओ नोटिस’ भेजा है। यदि आयकर विभाग उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होता तो उनके ट्रस्ट को मिली टैक्स छूट खत्म हो जाएगी। ऐसे में ट्रस्ट को मिला दान लाभ आंका जाएगा और वसूली होगी। नोटिस की इस कार्रवाई को भाजपा विधायक आकाश सक्सेना द्वारा पांच साल पहले की गई शिकायत से…
Author: admin
बंगलूरू, 22 जून (ता)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी देश को और ट्रंप दुनिया को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेता खुद को अच्छे दोस्त बताते हैं, लेकिन उनकी नीतियों का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में बीके हरिप्रसाद के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि ट्रंप की नीतियों के कारण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने…
मेरठ, 22 जून (प्र)। श्री अमरनाथ यात्री सेवा समिति की ओर से गत दिवस दिल्ली रोड स्थित मंगतपुरम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण बाबा अमरनाथ बर्फानी का 10 फीट ऊंचा दिव्य बर्फानी शिवलिंग रहा। इसके दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़े। यात्रा में सबसे आगे श्रीराम दरबार रहा। भगवान शिव नंदी पर विराजमान रहे। खाटू श्याम का विशाल डोला भी यात्रा में रहा।शोभायात्रा का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के निमेष वशिष्ठ, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता…
मेरठ 22 जून (प्र)। 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ओम सेवा समिति (रजि.) मेरठ के तत्वाधान में 21 जून 2026 को एक भव्य एवं विशाल योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया मंच संचालन अंकित भारद्वाज (शीलकुंज) द्वारा किया गया कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं सामूहिक योग सत्र के साथ हुआ। इस दौरान योगाचार्य सचिन ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय योग टीचर एवं संस्कृतभाषी योगाचार्य अक्षय सिंह चांदना तथा संस्कृत भाषा एवं…
मेरठ 22 जून (प्र)। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मुरलीपुर फूल में कैंडल बनाने की आड़ में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में सिलेसिलेवार ब्लास्ट के साथ अचानक आग लग गई। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और मशक्कत से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई नुकसान न हुआ। बाद में सीओ, नायब तहसीलदार पुलिस, फोरेंसिक और दमकल विभाग की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए कई कुंतल बनी अधवनी आतिशबाजी के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया। टीम ने अधबनी आतिशबाजी, बारुद को…
मेरठ 22 जून (प्र)। शास्त्रीनगर में दूसरे दिन रविवार को छुट्टी के दिन भी आवास एवं विकास परिषद के बुलडोजर आवासीय भवनों के सेटबैक पर किए गए अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए गरजते रहे। परिषद ने सेक्टर 8, 9, 11, 12 और 13 में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 भवनों के सेटबैक खाली कराए। अवैध रूप से बनी आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों को भी ध्वस्त कर दिया गया। शनिवार को 20 भवनों के सेटबैक खाली कराए गए थे। दो दिन के अंदर परिषद करीब 60 भवनों के अवैध सेटबैक ध्वस्त कर चुका है। परिषद की बुलडोजर कार्रवाई…
बिजनौर, 22 जून। शहर कोतवाली परिसर में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब दुष्कर्म पीड़िता ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे आग बुझाकर युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एसपी अभषेक झा ने एएसपी को मामले की जांच सौंपी है। थाना किरतपुर के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती रविवार रात शहर कोतवाली पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोतवाल कक्ष के सामने एक पुलिसकर्मी से बात करने के बाद युवती ने अचानक अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।…
मेरठ 22 जून (प्र)। ब्रहमपुरी थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात ढाई बजे कारोबारी रमन जोली के बेटों अमन और नमन ने पुलिसकर्मियों पर कार से हमला कर दिया। दोनों भाई अपनी इनोवा, थार गाड़ी से बीच सड़क स्टंट कर रहे थे। एक दूसरे से गाड़ी ओवरटेक करते हुए जिंदगी-मौत का खेल खेल रहे थे। तभी दोनों ने मिलकर सड़क पर देर रात ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों को अपनी गाड़ियों से टक्कर मार दी। कारोबारी के बेटों के वाहनों की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि पुलिस की गाड़ी में टक्कर लगते ही पुलिसवैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और 7 पुलिसकर्मी…
नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में लोगों के साथ योग किया. इस दौरान उन्होंने योगा कर रहे प्रतिभागियों से बातचीत करते हुए कहा कि योग केवल शरीर को फिट रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन को शांत और जीवन को संतुलित बनाने का भी प्रभावी तरीका है. पीएम मोदी ने इस दौरान जो लोग गलत मुद्रा में योगासन कर रहे थे उनकी मुद्रा भी ठीक करवाई. उनके मार्गदर्शन से प्रतिभागियों को न केवल प्रेरणा मिली, बल्कि योगाभ्यास से जुड़ी कई व्यावहारिक और उपयोगी जानकारियां भी प्राप्त हुईं. पीएम मोदी ने भी कोलकाता…
उत्तराखंड के चंपावत में जिम करते हुए एक पुलिस जवान की मौत हो गई है. जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई. माना जा रहा है हार्ट अटैक की वजह से पुलिस जवान अचानक से जमीन में गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. फिलहाल मौत की क्या वजह थी? यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा, लेकिन जिस तरह से सीसीटीवी फुटेज आया है उससे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
