नई दिल्ली, 22 जून (ता)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गत दिवस कहा कि उसने हैदराबाद स्थित हीरा ग्रुप के खिलाफ धनशोधन की जांच के सिलसिले में 159 करोड़ रुपये की नई संपत्ति नीलाम की है। हीरा ग्रुप पर जमाकर्ताओं के साथ करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी करने का आरोप है। नीलाम की गई संपत्तियों में 23 अचल संपत्तियां शामिल हैं, जिन्हें पहले पीएमएलए के तहत जब्त की गई थी। इनकी पहचान ‘अपराध से प्राप्त या अर्जित संपत्ति’ के तौर पर की गई थी। ईडी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, 19 जून को मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमएसटीसी) के माध्यम से नीलामी की गई।
ईडी ने कहा कि नीलामी से प्राप्त राशि का उपयोग सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में असली निवेशकों को पैसा वापस करने के लिए किया जाएगा। इस मामले की मुख्य आरोपी और हीरा ग्रुप की मुख्य प्रमोटर नौहेरा शेख को एजेंसी ने पिछले महीने हरियाणा के गुरुग्राम में उनके निजी सहायक नाजनीन अंसारी (उर्फ अबीदा) के साथ गिरफ्तार किया था।
Trending
- Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर
- मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका
- 25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी
- रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार, गाजियाबाद में भी थमी रफ्तार
- भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
- अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
- राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
- न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया

