Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चकरोड की पैमाइश को पहुंची तहसील की टीम बैरंग लौटी, डूंगर गांव में पूर्व प्रधान विपक्षी पार्टी के बीच चल रही थी खीचतान
    • बार एसोसिएशन ने रजिस्ट्री कार्यालय के स्थानांतरण का किया विरोध
    • बाथू की लड़ी के प्राचीन मंदिर 9 महीने बाद पानी से बाहर निकले, श्रद्धालुओं और पर्यटकों में भारी उत्साह
    • शादी समारोह में ड्रोन पर निशाना साधने पर विवाद, गोली लगने से एक की मौत
    • फर्जी नंबर प्लेट का महाखेल, जांच बैठी
    • मवाना रोड पर शुरू हुआ चौड़ीकरण, डाउनटाउन माल पर बनेगा गोल चक्कर
    • उज्जैन की ज्ञान परंपरा से शिक्षा उत्कृष्टता का नया अध्याय’
    • लखनऊ में कोचिंग और लाइब्रेरी में आग लगने से 15 छात्रों की दर्दनाक मौत, 4 लापरवाह अफसर सस्पेंड, एसआईटी गठित, 4 आरोपी गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»शादी समारोह में ड्रोन पर निशाना साधने पर विवाद, गोली लगने से एक की मौत
    देश

    शादी समारोह में ड्रोन पर निशाना साधने पर विवाद, गोली लगने से एक की मौत

    adminBy adminJune 23, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजीपुर (फतेहपुर) 23 जून। द्वारचार के दौरान ड्रोन पर निशाना लगाने से रोकने के विवाद में रविवार रात पहलवान की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली घराती के सीने पर लगने से मौत हो गई। साथ ही तीन अन्य बराती और एक घराती घायल हो गए। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर बंदूक जब्त कर ली है।

    थाना क्षेत्र के अहिरन डेरा मजरे लमेहटा गांव में कल्लू यादव की भांजी प्रियंका की शादी जितेंद्र सिंह पुत्र धनराज निवासी दीवान का पुरवा के साथ तय थी। रविवार रात द्वारचार का कार्यक्रम चल रहा था। बरात में घराती पक्ष से कल्लू के दोस्त बांदा जनपद के मर्का थाना क्षेत्र के औगासी गांव निवासी धीरज निषाद (51) बेटे छत्रपाल के साथ पहुंचे थे। वहीं कल्लू के पड़ोसी गांव जमोह का रहने वाला पहलवान दोस्त राजेंद्र उर्फ पप्पू तिवारी लाइसेंसी बंदूक लेकर समारोह में आया था। देर रात करीब 11.30 बजे नशे में राजेंद्र पहलवान बंदूक से ड्रोन पर निशाना लगाने लगा। धीरज ने विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया।

    विवाद के दौरान ही राजेंद्र तिवारी ने बंदूक से गोली चला दी। गोली लगने से धीरज निषाद की मौत हो गई। पास में खड़े बराती पक्ष के हुसैनगंज थाने के दीवान का पुरवा निवासी हरिपाल, राहुल, जगतपाल और लमेहटा निवासी घराती कामता रैदास घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया। यहां धीरज को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर वहां से कानपुर भेजा गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बराती-घराती लौट गए।

    एसपी अभिमन्यु मांगलिक, एएसपी ज्ञान प्रकाश राय और सीओ गौरव शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से पूछताछ की। इसके बाद एसपी और एएसपी मौके पर भी पहुंचे। धीरज के बेटे छत्रपाल निषाद ने तहरीर में बताया कि पिता ने राजेंद्र को द्वारचार के दौरान ड्रोन पर बंदूक से निशाना लगाने से रोका था। विरोध पर राजेंद्र ने गाली-गलौज की और पिता की छाती में बंदूक सटाकर गोली मार दी। इससे उनकी मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

    एसपी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि आरोपी ने बंदूक ड्रोन की तरफ पॉइंट की थी और और जब लोगों ने उसे रोका तो वह गन नीचे कर रहा था तभी अचानक फायर हो गया। एक ही गोली चली जिसमें पांच लोग घायल हुए और एक ही जान चली गई। बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। बंदूक जब्त कर ली गई है। अब लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

    fatehpur ghazipur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news wedding firing
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    चकरोड की पैमाइश को पहुंची तहसील की टीम बैरंग लौटी, डूंगर गांव में पूर्व प्रधान विपक्षी पार्टी के बीच चल रही थी खीचतान

    June 23, 2026

    बार एसोसिएशन ने रजिस्ट्री कार्यालय के स्थानांतरण का किया विरोध

    June 23, 2026

    बाथू की लड़ी के प्राचीन मंदिर 9 महीने बाद पानी से बाहर निकले, श्रद्धालुओं और पर्यटकों में भारी उत्साह

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.