मुंबई, 23 जून (ता)। शिवसेना (यूबीटी) के सभी छह बागी सांसद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ शिवसेना में शामिल हो गए हैं। इन बागी सांसदों ने गत दिवस उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मंच साझा किया। सांसद संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दिना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापूराव पाटिल अष्टिकर शिंदे के साथ दिखाई दिए। इस घटना को शिवसेना यूबीटी में बड़ी टूट माना जा रहा है। इस दौरान एकनाथ शिंदे ने कहा कि छह सांसद हमारे साथ शामिल हुए हैं। संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दिना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटिल अष्टिकर।
इस तरह हमारे साथ यहां तीन संजय हैं। हमारे साथ यहां एक और संजय राठोड (विधायक) भी मौजूद हैं। जब हमारे पास संजय हैं, तो किसी दूसरे संजय की बात करने की जरूरत नहीं है और आप जानते हैं कि मैं किसकी बात कर रहा हूं। एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम इन सभी छह कट्टर शिवसैनिक सांसदों का बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे वाली असली शिवसेना में स्वागत करते हैं। छह टाइगर यहां पर हैं।
Trending
- Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर
- मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका
- 25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी
- रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार, गाजियाबाद में भी थमी रफ्तार
- भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
- अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
- राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
- न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया

