नई दिल्ली, 24 जून (ता)। अमेरिका और ईरान में शांति समझौता होने के साथ ही होर्मुज जल मार्ग के हालात काफी तेजी से सामान्य होने लगे हैं। 17 जून, 2026 को अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता करने की सहमति बनी और उसके बाद से अभी तक होर्मुज जलमार्ग से 11 जहाज भारत की तरफ रवाना हो चुके हैं। वैसे अभी भी 10 भारतीय जहाज होर्मुज में हैं लेकिन वह भी जल्द ही भारत की ओर निकल सकते हैं।इन जहाजों में काफी सारा कच्चा तेल और उर्वरक है। इनके भारत के विभिन्न बंदरगाहों पर पहुंचने के साथ ही देश…
Author: admin
कोलकाता, 24 जून (ता)। टीएमसी बागियों की पार्टी पर कब्जे की कोशिश के ख़िलाफ़ ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग का रुख किया है। ममता खेमे ने 20 जून 2026 तक की स्थिति के अनुसार नई राष्ट्रीय कार्यसमिति की सूची सौंपी है, इसमें ममता को अध्यक्ष, अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव कहा गया है।असली टीएमसी किसकी, अब यह लड़ाई चुनाव आयोग पहुँच गई है। पार्टी पर कब्जे की बागी गुट की कोशिश के बीच ममता बनर्जी खेमे ने चुनाव आयोग में पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति और पदाधिकारियों की पूरी सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है। यह सूची 20 जून…
नई दिल्ली, 24 जून (ता)। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने गत दिवस कहा कि ब्रिक्स केवल देशों के समूह से कहीं ज्यादा है। उन्होंने इसे दुनिया की लगभग आधी आबादी का एक सामूहिक घर बताया, जिसकी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में “खास भूमिका” है। खासतौर से ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय सिस्टम बढ़ती अस्थिरता, भू-राजनीतिक तनाव और बदलते सुरक्षा खतरों का सामना कर रहा है।16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सालहकारों की मीटिंग में एनएसए अजित डोभाल ने अपने समकक्षों का स्वागत किया और सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।…
नई दिल्ली, 24 जून (ता)। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने सिंधु जल समझौते को लेकर युद्ध की गीदड़ भभकी दी थी। पाक के रक्षा मंत्री के बयान पर भारत ने करारा जवाब दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस तरह की बातें पाकिस्तान की अपनी नाकामियों को छिपाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन से ध्यान भटकाने की हताशा भरी कोशिशें हैं। हम इन मनगढ़ंत दावों को पूरी तरह से खारिज करते हैं और इन्हें उस तिरस्कार के साथ ठुकराते हैं, जिसके ये हकदार हैं।रणधीर जायसवाल ने पीओके पर…
नई दिल्ली, 24 जून (ता)। गत दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। पद्म अवॉर्ड्स के ठीक बाद हुई यह मुलाकात इसलिए अहम है क्योंकि इस मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इससे पहले दिन में, केरल के वरिष्ठ भाजपा नेता जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया।भाजपा ने भी कुरियन को दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा। वहीं, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह, जिनका राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को समाप्त हुआ था, उन्हें भी भाजपा ने फिर से…
मेरठ, 23 जून (प्र)। लखनऊ की घटना के बाद आज मेरठ प्रशासन की नींद भी टूट गई। फायर डिपार्टमेंट की टीम ने प्रशासनिक अफसर के साथ शहर के कोचिंग सेंटरों का रुख किया और वहां की अग्नि सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्था को परखा। कई बिंदुओं पर यह निरीक्षण किया गया। लखनऊ में सोमवार को एक भीषण अग्निकांड में 15 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लिया और प्रदेश भर में सख्ती के साथ अभियान चलाने के निर्देश दिए। आज सुबह जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह के निर्देश पर मेरठ में भी सरकारी अमला एक्शन में…
लखनऊ,23 जून। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट एसआईटी ने मंगलवार सुबह अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद को सौंप दी है। रिपोर्ट में चढ़ावा चोरी से लेकर कमीशनखोरी के खेल के सुबूत हैं। मंदिर में कर्मचारियों की नियुक्ति, गणना प्रक्रिया में भी बड़े हेरफेर की आशंका एसआईटी ने जताई है। उससे संबंधित तमाम साक्ष्य जुटाए हैं। गवाहों का भी जिक्र रिपोर्ट में किया गया है।एसआईटी में शामिल लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, लखनऊ आईजी रेंज किरन एस और विशेष सचिव वित्त नील रतन सुबह करीब 11 बजे शासन पहुंचे। तीनों अधिकारियों ने गोपनीय जांच रिपोर्ट…
विवाह समारोह आदि में दहेज या जरूरत से ज्यादा दिखावा करने की आलोचनाओं के बीच उनके आयोजनों में तो कोई विशेष फर्क आया नहीं लेकिन परिवार के किसी सदस्य के बिछुड़ जाने के उपरांत जो तेरहवीं भोज आयोजित होते हैं वह अब चर्चा का विषय बनने लगे हैं पहले पांच या सात अथवा 11 ब्राहम्ण विधि विधान के अनुसार जिमाये जाते थे जिससे जो बिछुड़ गया है धार्मिक दृष्टिकोण से उसकी आत्मा को शांति मिले। धीरे धीरे इस मौके पर आने वालों को गांव देहातों से लेकर शहरों तक में आलू भेलियां और लड्डू कचौड़ी परोसी जाने लगी धीरे धीरे…
नई दिल्ली, 23 जून (ता)। चंडीगढ़ परिवहन विभाग ने ANI Technologies Private Limited का एग्रीगेटर लाइसेंस 6 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। यह कंपनी OLA ऐप चलाती है। यह रोक बुधवार से तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। विभाग द्वारा जारी एक पब्लिक नोटिस में वहां के निवासियों को जानकारी दी गई है कि इस सस्पेंशन के दौरान कंपनी को केंद्र शासित प्रदेश में कैब या बाइक टैक्सी सेवाएं चलाने की अनुमति नहीं देगी।सस्पेंशन के आदेश के अनुसार ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी को कई शिकायतें मिली थीं। इसमें आरोप लगाया गया था कि एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ प्रशासन…
देश में जब भी कोई आपदी त्रासदी होती है तो सब जगह बवाल मचता है और आग या अन्य कारणों की खोज का सिलसिला हर जिले में शुरु हो जाता है। बड़े लोग श्रद्धांजलि देने में लग जाते हैं तो कुछ मोमबत्ती मार्च निकालते हैं। मगर क्या मुआवजे शोक संवेदना से आकस्मिक आपदा की यह घटनाएं रुक सकती है। तो जवाब है कि कोई अलादीन का चिराग तो है नहीं जो जिन इन अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। जो कार्रवाई शुरु होती है वो अंधेर नगरी चौपट राजा के समान ऐसे मामलों में इशारा करती है। लेकिन क्या इन…
