Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हत्या कर सजा काट रहे 2 कैदियों की जेल में होगी शादी
    • उम्रदराज-गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कैदियों की रिहाई के लिए बने पॉलिसी: सुप्रीम कोर्ट
    • कैटरीना कैफ हुईं 43 वर्ष की, मूल नाम कैटरीना टॉरकेटी है
    • एसजीएसटी की टीम ने मेरठ की बोगस फर्म का किया भंडाफोड
    • जिलाधिकारी जी निकालें बूढ़ा बाबू मेला का हल
    • सोनम वांगचुक अनशन समाप्त करें, हर व्यक्ति यही कह रहा है, मुददे उठाने के लिए पूरा भविष्य पड़ा है, आप स्वस्थ होंगे तो
    • कॉल सेंटर खोल रिश्ते कराने के नाम पर ठगी का राजफाश
    • सरकारी कर्मियों की पहचान निजी नहीं : आयोग
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»चकरोड की पैमाइश को पहुंची तहसील की टीम बैरंग लौटी, डूंगर गांव में पूर्व प्रधान विपक्षी पार्टी के बीच चल रही थी खीचतान
    देश

    चकरोड की पैमाइश को पहुंची तहसील की टीम बैरंग लौटी, डूंगर गांव में पूर्व प्रधान विपक्षी पार्टी के बीच चल रही थी खीचतान

    adminBy adminJune 23, 2026No Comments65 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रोहटा 23 जून (प्र)। डूंगर गांव में भाजपा नेता और किसानों के बीच चकरोड को लेकर चला आ रहा विवाद को निपटाने के लिए सोमवार को तहसील टीम भारी पुलिस बल के साथ गांव में पैमाइश के लिए पहुंची। प्रशासनिक टीम ने निर्धारित राजस्व अभिलेखों के आधार पर चकरोड क्षेत्र का सर्वे और पैमाइश कार्य शुरू किया। यह प्रक्रिया शाम तक चली और करीब सात घंटे में पूरी की गई।

    बता दें कि भाजपा नेता बलराज डूंगर के भाई व पूर्व प्रधान गजराज सिंह का दो माह पूर्व गांव निवासी महेंद्र व कर्ण सिंह पुत्रगण अनूप सिंह से चकरोड को लेकर विवाद हो गया था जिसमें पूर्व प्रधान गजराज सिंह पर विपक्षियों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था।
    गत माह भी तहसील टीम उक्त चकरोड से कब्जा मुक्ति कराने के लिए गांव में पहुंची थी, लेकिन उस समय महेंद्र पक्ष ने चकबंदी में सिजरा दुरुस्ती का वाद चलने का हवाला दिया था। टीम उस दिन बगैर पैमाइश किए ही बैरंग लौट गई थी।

    उक्त चकरोड खसरा संख्या 161 के विवाद को निपटाने के लिए तहसील कर्मियों की टीम नायब तहसीलदार आदेश कुमार के साथ भारी पुलिस बल को लेकर सोमवार को दस बजे गांव में मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को बुलाकर पहले काफी देर तक समझाया, लेकिन जब सहमति नहीं बन पाई तो टीम ने पैमाइश की कार्यवाही कर निशानदेही करनी शुरू की। तो महेंद्र पक्ष ने टीम से कहा कि जो चकरोड की पैमाइश की जा रही है। उक्त चक रोड के बराबर में सरकारी सिंचाई की नाली है उसको भी रकबे के अनुसार पैमाइश कर चालू कराया जाए और जब तक शिजरा दुरुस्ती का ऑर्डर तहसील के रिकॉर्ड में दर्ज न हो तब तक पैमाइश न की जाए। यह सुनकर दूसरे पक्ष ने विरोध करना शुरू कर दिया। महेंद्र पक्ष से तहसील टीम भी सहमत नहीं हो पाई तो महेंद्र पक्ष ने आरोप लगा हंगामा करना शुरू कर दिया कि तहसील टीम राजनीतिक दबाव में एक पक्षीय कार्यवाही कर रही है, जो न्यायोचित नहीं है। यदि मेरी गैर मौजूदगी में एक पक्षीय कार्रवाई की गई तो उच्चाधिकारियों से मिलकर पूरे प्रकरण की शिकायत की जाएगी ओर दोबारा एसडीएम स्तर से दूसरी टीम का गठन कराया जाएगा। इसके बाद टीम ने दूसरे किसान के खेतों की पैमाइश कर निशानदेही करनी चाही तो वह भी संतुष्ट नहीं हुआ।

    तहसील टीम दिन भर दोनो पक्षों को सहमत करने के प्रयास में जुटी रही वही थाना रोहटा और सरूरपुर पुलिस भी शांति व्यवस्था के लिए दिन भर मौके पर ही मुस्तैद रही। सात घंटे दोनो पक्षों को सहमत करने में बीत गए और कोई सा पक्ष पूर्णतया संतुष्ट नहीं हो पाया तो टीम ने शिजरा के अनुसार पैमाइश कर निशानदेही की कार्रवाई कर दी ओर पुलिस व अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर कर टीम शाम के समय गांव से लौट गई। टीम में नायब तहसीलदार आदेश कुमार, कानूनगो मुनेश सोम, लेखपाल शिवानी, कृष्णा पाल सिंह, विनीत सिंह आदि शामिल रहे।

    किसानों के बीच नोकझोंक हुई। इस संबंध में नायब तहसीलदार आदेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष के सहमत नहीं होने के कारण पैमाइश नहीं की जा सकी, हालांकि विरोध के बावजूद निशानदेही तय कर ली गई और रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को सौंप गई है। आदेश के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

    meerut news meerut report Survey of the village access road in Dungar village. tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    हत्या कर सजा काट रहे 2 कैदियों की जेल में होगी शादी

    July 16, 2026

    उम्रदराज-गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कैदियों की रिहाई के लिए बने पॉलिसी: सुप्रीम कोर्ट

    July 16, 2026

    कैटरीना कैफ हुईं 43 वर्ष की, मूल नाम कैटरीना टॉरकेटी है

    July 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.