Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए द्वारा काॅकरोच आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया की बढ़ी प्रतिष्ठा पर जेन-जी का आभार जताया, व मंडलीय महिला ईकाई हुई घोषित
    • UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी
    • शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
    • मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
    • पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
    • जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
    • मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
    • मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»पूर्वी उत्तर प्रदेश में ‘लू’ का प्रकोप जारी
    न्यूज़

    पूर्वी उत्तर प्रदेश में ‘लू’ का प्रकोप जारी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 23, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 23 जून (ता)। पूर्वी उत्तर प्रदेश में उष्ण लहर (लू) का दौर जारी है और प्रभावी मौसमी गतिविधियों के अभाव में गत दिवस प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। इसके साथ ही प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी और बहराइच समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिले लू की चपेट में रहे। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसमी सक्रियता छिटपुट गतिविधियों तक सीमित है। इसके परिणामस्वरूप आगामी तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में मामूली वृद्धि होने तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर उष्ण लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।
    मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा मंगलवार को जारी दैनिक मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार 23 से 27 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं-कहीं अथवा कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए इस अवधि में कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस बीच लंबे अंतराल के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता में वृद्धि दर्ज की गई है।
    मानसून आज मंगलवार को मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के शेष भागों तथा छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ अतिरिक्त क्षेत्रों में आगे बढ़ गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान मानसून मध्य अरब सागर के शेष भागों, महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों, तेलंगाना और ओडिशा के शेष हिस्सों तथा छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और भागों में आगे बढ़ सकता है।
    पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 से 27 जून तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 28 और 29 जून को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश अथवा बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में मानसून के प्रवेश में अभी कुछ समय लग सकता है। तब तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना कम है।

    Heatwave conditions persist in Eastern Uttar Pradesh. lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh Weather
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए द्वारा काॅकरोच आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया की बढ़ी प्रतिष्ठा पर जेन-जी का आभार जताया, व मंडलीय महिला ईकाई हुई घोषित

    August 2, 2026

    UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी

    August 2, 2026

    शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.