Author: admin

नई दिल्ली, 23 जून (ता)। Reliance Jio ने बाजार में एक नया किफायती 4G फीचर फोन JioBharat V4 4G लांच किया है। यह 4G फीचर फोन खासतौर पर कम आय वाले वर्ग के लिए तैयार किया गया है, जो यूजर्स लागत के चलते 4G पर अपग्रेड नहीं कर पाते हैं तो उनके लिए यह डिवाइस बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इस फोन में 1.7 इंच की डिस्प्ले और 1000mAh की बैटरी मिलती है। कीमत की बात करें तो JioBharat V4 4G की कीमत 799 रुपए है। यह फीचर फोन अब बिक्री के लिए के लिए JioMart, Jio की आधिकारिक…

Read More

नई दिल्ली, 23 जून (ता)। Ai+ स्मार्टफोन ने भारत में अपने दो नए स्मार्टपोन Ai+ Nova 2 Neo 5G और Ai+ Nova 2 Pro 5G को लांच किया है। ये दोनों स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट से लैस हैं। इन फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन की कीमत की बात करें तो Ai+ Nova 2 Neo 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए है। वहीं Ai+ Nova 2 Pro 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट…

Read More

नई दिल्ली/लंदन, 23 जून (ता)। इंग्लैंड ने हैरी ब्रुक की कप्तानी में एक जुलाई से भारत के खिलाफ शुरु होने टी-20 सीरीज के लिए जेम्स कोल्स को टीम में बुलाया है। इंग्लैंड ने गत दिवस दोपहर पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 17 खिलाड़ियों की बड़ी टीम का ऐलान किया। इसमें ससेक्स के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार बुलावा मिला है। लेकिन शेष टीम वैसी ही है जिसने टी-20 विश्व कप में हिस्सा लिया था। उस दौरान इंग्लैंड को सेमीफ़ाइनल में भारतीय टीम से हार मिली थी। विश्व कप में औसत प्रदर्शन के बावजूद जॉस बटलर टीम में…

Read More

मुंबई, 23 जून (ता)। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी दौरे से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सूत्रों के मुताबिक नीतीश रेड्डी क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) की चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ भारत की टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। 23 साल के इस ऑलराउंडर को इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे और टी-20 दोनों टीमों में भारत के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर चुना गया था।रेड्डी ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में दो वनडे मैच खेले थे और…

Read More

बिलासपुर, 23 जून (ता)। जुखाला के गसौड़ गांव का 13 वर्षीय युवा गबरू पहलवान अनु इन दिनों दंगलों में प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। बीते एक महीने में क्षेत्र में आयोजित सभी प्रमुख दंगलों में अनु ने माली जीतकर बाल केसरी का खिताब अपने नाम किया। हाल ही में श्रीनयना देवी में आयोजित प्रतिष्ठित दंगल में अनु ने खेलो इंडिया अंडर-20 प्रतियोगिता के कांस्य पदक विजेता एवं मोही अखाड़े के पहलवान अब्दुल को पराजित कर सबको चौंका दिया। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर के पहलवान को हराना अनु की असाधारण प्रतिभा का प्रमाण माना जा रहा है। अनु…

Read More

पंचकूला 23 जून। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने आज मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया. जांच एजेंसी ने अग्रवाल को 60.54 करोड़ रुपये के सरकारी धनराशि के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है. जांच में उनके खिलाफ कई अहम सबूत भी मिले हैं. उन्हें आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा. पंकज अग्रवाल हरियाणा सरकार में स्कूल शिक्षा और कृषि विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थे। जांच एजेंसियों के अनुसार यह मामला हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों और निकायों के खातों से सार्वजनिक धन के…

Read More

मुंबई, 23 जून (ता)। हिंदी सिनेमा में अमरीश पुरी ऐसे अभिनेता के रूप में याद किए जाते हैं, जिन्होंने अपनी बुलंद आवाज, रौबदार व्यक्तित्व और दमदार अभिनय के बल पर खलनायकी को नई पहचान दी। ‘मोगैम्बो’ जैसे कालजयी किरदार को जीवंत करने वाले अमरीश पुरी ने चार दशक से अधिक लंबे फिल्मी सफर में यह साबित किया कि एक खलनायक भी नायक जितना लोकप्रिय और दर्शकों के दिलों में अमर हो सकता है।पंजाब के नौशेरा गांव में जन्मे अमरीश पुरी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से नहीं, बल्कि सरकारी नौकरी और रंगमंच से की थी। उन्होंने श्रम मंत्रालय में…

Read More

कोलकाता 23 जून। पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. कोई जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार है तो कोई किसी दूसरे मामले में. इसी बीच पुलिस ने मंगलवार तड़के 3 बजे नदिया जिला परिषद सदस्य टीना भौमिक के तेहट्टा स्थित घर पर छापेमारी. ये इस दौरान उनके घर से 3 किलो सोना बरामद हुआ. पुलिस सूत्रों के अनुसार यह सोना तृणमूल नेता और बिधाननगर पुराणिकम के अध्यक्ष सब्यसाची दत्ता के खिलाफ चल रही जांच के दौरान बरामद किया गया. टीना भौमिक के तेहट्टा स्थित घर पर बिधाननगर नॉर्थ थाने की पुलिस…

Read More

मुंबई, 23 जून (ता)। अल्लू अर्जुन ने सच में यह साबित कर दिया है कि एक पैन-इंडिया सुपरस्टार होने का असल मतलब क्या होता है। वैसे तो ‘पुष्पा’ की धमाकेदार कामयाबी के बाद पूरी दुनिया ने आइकॉन स्टार को अपनाया, लेकिन उनकी यह जबरदस्त पॉपुलैरिटी और बेजोड़ स्टारडम सालों से लगातार बढ़ रहा है। वह देश के सबसे बड़े सितारों में से एक होने के साथ-साथ एक आदर्श कानून को मानने वाले नागरिक भी हैं। यह बात तब बिल्कुल साफ देखने को मिली जब वे बिना किसी देरी के, सुनवाई की जरूरत के मुताबिक नामपल्ली कोर्ट में पेश हुए। वह…

Read More

मुंबई, 23 जून (ता)। राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी अपनी आगामी ओटीटी सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस सीरीज में उनके साथ अरशद वारसी, विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी और मोना सिंह भी नजर आएंगे। फादर्स डे के मौके पर वीर ने अपने पिता के साथ सेट से एक खास बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो साझा किया, जिसमें राजकुमार हिरानी उन्हें डायरेक्ट करते दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट में वीर ने अपने पिता को “मेरे जन्म और मेरे रोजगार के जिम्मेदार व्यक्ति” कहा।मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी जल्द ही ओटीटी की दुनिया में…

Read More