Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बार एसोसिएशन ने रजिस्ट्री कार्यालय के स्थानांतरण का किया विरोध
    देश

    बार एसोसिएशन ने रजिस्ट्री कार्यालय के स्थानांतरण का किया विरोध

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 23, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सहारनपुर, 23 जून (ता)। रजिस्ट्री कार्यालय को कलक्ट्रेट परिसर से ग्राम फतेहपुर जट स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव का विरोध तेज हो गया है। दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन सहारनपुर ने आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रजिस्ट्री कार्यालय को वर्तमान स्थान पर ही बनाए रखने की मांग की।
    बार एसोसिएशन का कहना है कि प्रस्तावित नया कार्यालय कलक्ट्रेट परिसर से करीब 7 से 8 किलोमीटर दूर स्थित है। ऐसे में अधिवक्ताओं, क्लर्कों, टाइपिस्टों, डीड राइटरों और स्टांप विक्रेताओं को रोजाना भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा आम लोगों को भी रजिस्ट्री संबंधी कार्यों के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि रजिस्ट्री कार्यालय को कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित करने के लिए वर्षों से प्रयास किए गए थे। अब इसे अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने से प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने के साथ-साथ कानून व्यवस्था और समन्वय की समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। बार एसोसिएशन ने यह भी कहा कि नई व्यवस्था विकसित करने में सरकार को अनावश्यक आर्थिक भार उठाना पड़ेगा।
    ज्ञापन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री व्यवस्था का भी विरोध दर्ज कराया गया। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस व्यवस्था को लेकर वकीलों में व्यापक असंतोष है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था, जिस पर रजिस्ट्री कार्यालय को फतेहपुर जट स्थानांतरित न किए जाने का आश्वासन मिला था। इसके बावजूद अब तक कोई स्पष्ट निर्णय सामने नहीं आया है।
    अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूर्व में दिए गए आश्वासन के अनुरूप रजिस्ट्री कार्यालय को कलक्ट्रेट परिसर में ही यथावत रखा जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

    Bar Association opposes relocation of the Registry Office. Desh Oppose saharanpur tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट

    August 12, 2026

    चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री

    August 12, 2026

    बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.