वेनेजुएला 25 जून। वेनेजुएला में दो ताकतवर भूकंप से तबाही मच गई है। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम 6.34 बजे 7.2 और 6.35 बजे 7.5 तीव्रता के दो झटके आए। उस समय भारत में गुरुवार तड़के 3.34 और 3.35 बजे थे। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप से 10 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की 44% आशंका है। वहीं, 30% आशंका एक लाख लोगों के जान गंवाने की भी है। अब तक 32 मौतों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 700 से ज्यादा घायल हैं। दोनों भूकंप राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में आए।…
Author: admin
बनारस, 25 जून (ता)। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप गत दिवस अक्षिता राज के साथ शादी के बंधन में बंध गए। यह भव्य समारोह नदेसर स्थित ताज गंगेज होटल में आयोजित किया गया। इस खास मौके पर परिजनों और आमंत्रित मेहमानों ने नवदंपती को अपना आशीर्वाद दिया।आकाशदीप शाम करीब साढ़े सात बजे बिहार से बरात लेकर होटल पहुंचे। मंडप को शिव मंदिर की आकर्षक थीम पर बेहद खूबसूरती से सजाया गया था। शादी में परिजनों के अलावा करीब 350 मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। समारोह में प्रवेश के लिए क्यूआर कोड स्कैन करना अनिवार्य किया गया था।…
नई दिल्ली, 25 जून (ता)। सुप्रीम कोर्ट ने ईडब्ल्यूएस इनकम लिमिट और प्राइवेट मेडिकल कालेजों के फीस स्ट्रक्चर को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। इस याचिका में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) कैटेगरी के लिए आठ लाख रुपए सालाना आय की सीमा और प्राइवेट मेडिकल कालेजों की भारी फीस भरने पर सवाल उठाया गया था। याचिका में कहा गया था कि ईडब्ल्यूएस क्राइटेरिया के तहत क्वालिफाई करने वाले कई छात्र एमबीबीएस कोर्स का खर्च नहीं उठा सकते, क्योंकि इनकी सालाना फीस लगभग 19 लाख रुपए से 25 लाख रुपए तक हो सकती है। मामले की सुनवाई…
नई दिल्ली, 25 जून (ता)। ईरान जंग के खिलाफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमरीकी सेनेट ने तगड़ा झटका दिया है। रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण वाली अमरीकी सेनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोध के बावजूद बड़ा कदम उठाते हुए उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें मांग की गई है कि राष्ट्रपति ईरान में युद्ध रोकें या सैन्य कार्रवाई जारी रखने से पहले संसद (कांग्रेस) की मंजूरी लें। रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में अमरीकी प्रतिनिधि सभा में भी इस प्रस्ताव को पारित किया जा चुका है। वर्ष 1973 के ‘वार पावर्स रिजॉल्यूशन’ के लागू होने के…
मेरठ 25 जून (प्र)। शास्त्रीनगर में आवास विकास परिषद की कार्रवाई से बचने के लिए लोगों ने खुद ही अपने मकानों में सेटबैक छोड़ने के लिए तोड़फोड़ शुरू कर दिया है। दो दिन पहले मकानों में तोड़फोड़ करने पहुंची आवास विकास की टीम को शास्त्रीनगर सेक्टर पांच स्थित इस्कॉन मंदिर कमेटी ने भी घेर लिया था। मंदिर के बाहर कुछ निर्माण तोड़ने की चेतावनी देकर टीम लौट गई थी। इसके बाद मंदिर कमेटी ने बुधवार को स्वयं ही मंदिर से अतिक्रमण हटा लिया। उधर, सेटबैक को विरोध में महिलाओं का धरना अभी भी जारी है। आवास विकास परिषद ने शास्त्रीनगर…
नई दिल्ली, 25 जून (ता)। भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटेन में एक और कानूनी झटका लगा है। लंदन की कोर्ट ने उसे दुबई स्थित उनकी कंपनी से जुड़े कर्ज वसूली विवाद में बैंक ऑफ इंडिया को 10.7 मिलियन अमरीकी डॉलर (100 करोड़ रुपए से अधिक) का भुगतान करने का आदेश दिया है। एक फैसले में लंदन सर्किट कॉमर्शियल कोर्ट ने बैंक ऑफ इंडिया के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा कि 13,000 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी, फायरस्टार ग्रुप की दुबई स्थित यूनिट फायरस्टार डायमंड एफजेडई को दिए गए लोन के भुगतान के लिए…
नई दिल्ली/न्यूयॉर्क, 25 जून (ता)। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एरिया फॉर्मूला बैठक में पाकिस्तान की क्लास लगाई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने जम्मू और कश्मीर पर पाकिस्तान की टिप्पणियों को पूरी तरह खारिज कर दिया। भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और यह भारत का आंतरिक मामला है। पर्वतनेनी ने पाकिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के मंच का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि इसने भारत के जम्मू-कश्मीर इलाके पर गैर-जरूरी टिप्पणियां कीं। भारतीय राजदूत ने एरिया फॉर्मूला बैठक में यूएनएससी के प्रस्ताव और अंतरराष्ट्रीय शांति…
मेरठ 25 जून (प्र)। मेरठ में ट्रांसफार्मर लूटने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। किठौर पुलिस और स्वाट टीम देहात की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के पास से भारी मात्रा में ट्रांसफार्मर का सामान, तेल, उपकरण और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 12-13 जून की रात रामचन्द्र एन्क्लेव भटीपुरा स्थित एक साइट पर हुई ट्रांसफार्मर चोरी की घटना के बाद की गई। बदमाशों ने वहां तैनात एक गनमैन और दो सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर 250 केवीए क्षमता के दो…
मेरठ 25 जून (प्र)। छात्रों की सुरक्षा को ताक पर रखकर चलाए जा रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ बुधवार को पुलिस, दमकल, प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीमों ने पीएल शर्मा रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मानकों की अनदेखी करने वाले 10 कोचिंग सेंटरों को अवैध मानते हुए अस्थायी तौर पर बंद करा दिया गया है। दो दिवसीय निरीक्षण में खामियां पाए जाने पर दमकल विभाग ने कुल 22 कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किए हैं। इन सेंटरों के पास न तो कोई वैध रजिस्ट्रेशन था और न ही आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम थे सीएफओ…
सरधना भुनी टोल स्थित अवैध कालोनी श्रीकुंज ग्रीन्स से सावधान ,जिप ने दिया नोटिस , बिना नक्शे के बना रहे अवैध मकान होटल क्रिस्टल पैलेस से संबंध अवैध निर्माणकर्ता राजेन्द्र सिंघल, तरूण गुप्ता और अजय पर हो कार्यवाई धारा 80 की आड़ में श्रीकुंज का भूउपयोग बदलवाए बिना अवैध निर्माण, रेरा में रजिस्ट्रेशन नहीं है व मानचित्र का प्रदर्शन नहीं मेरठ, 24 जून (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। एक तरफ हम जल भूमि और वृक्ष आम आदमी के हित और पर्यावरण संतुलन बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो दूसरी ओर संबंधित विभागों के कुछ एई जेई और इंजीनियरों अथवा…
