Author: admin

मेरठ 04 जून (प्र)। मेरठ विकास प्राधिकरण की एकीकृत टाउनशिप परियोजना उत्तर प्रदेश की पहली ट्रांजिट ओरिएंटिड डेवलपमेंट टाउनशिप है। यह टाउनशिप चार गांवों की 294 हेक्टेयर भूमि में विकसित की जाएगी। प्रदेश सरकार इस परियोजना के लिए वित्तीय सहायता में कोई कमी नहीं आने दे रही है, वहीं मेडा ने भी इसका लेआउट तैयार करने के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। किसानों ने 164 हेक्टेयर भूमि सहमति से दे दी है, लेकिन शेष 130 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण नहीं हो पा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने जिला प्रशासन से…

Read More

मोहाली, 04 जून (ता)। पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), एसएएस नगर ने सीमा पार संचालित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विदेशी ठिकाने से संचालित आतंकवादी के दो सहयोगियों को मोहाली से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) भी बरामद की है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज गुरुवार को कहा कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और नेटवर्क से जुड़े अन्य विवरणों को फिलहाल जांच के हित में सार्वजनिक नहीं किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल एसएएस नगर (मोहाली)…

Read More

नई दिल्ली, 04 जून (ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी दस जून को आजाद भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकार्ड बनायेंगे। अभी तक यह रिकार्ड देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम था। श्री मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद से वह देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार काम कर रहे हैं। आगामी दस जून को प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो जायेंगे। यह पंडित नेहरू के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4398 दिन के…

Read More

नई दिल्ली/तेहरान/वाशिंगटन, 04 जून (ता)। कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गत दिवस ईरानी ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हैं। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर है। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना पर शोक जताया है। कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कई लोगों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। हमले से एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को भारी नुकसान पहुंचा। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए एयरपोर्ट ट्रैफिक रोक दिया गया। इससे पहले अमरीकी सेना के सेंट्रल कमांड ने कहा था कि ईरान…

Read More

गाजियाबाद 04 जून। ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का पदाफांश किया है। गिरोह के 12 सदस्यों को पकड़ा गया है। जिसमें छह महिलाएं भी शामिल है। इनमें एक दंपति भी है। गिरोह 11 दिन की नवजात बच्ची को बेचने की फिराक में था। पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। आरोपियों के पास से तीन वाहन और करीब दो लाख 90 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार 26 मई 2026 को ट्रॉनिका सिटी थाने में एक महिला द्वारा अपनी नवजात बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाने की शिकायत…

Read More

मेरठ 04 जून (प्र)। शहर के प्रतिष्ठित होटल सम्राट हैवन्स का खरीदार मिलते ही नए मालिक के नाम होगा होटल भविष्य अगले एक महीने में तय हो सकता है। पंजाब नेशनल बैंक फिलहाल मेरठ और आसपास के कारोबारियों के बीच इस संपत्ति के लिए संभावित खरीदार तलाश रहा है, लेकिन यदि निर्धारित अवधि में कोई उपयुक्त खरीदार नहीं मिलता है तो बैंक बाहरी जिलों और दूसरे राज्यों के निवेशकों के लिए ई- ऑक्शन प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके लिए नियमानुसार सार्वजनिक विज्ञापन जारी किया जाएगा और ऑनलाइन नीलामी के माध्यम संपत्ति का हस्तांतरण किया जाएगा। गढ़ रोड स्थित सम्राट हैवन्स कभी…

Read More

बिजनौर/स्योहारा 04 जून। गिरोहबन्द और समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने गैंगस्टर अतीक अहमद की लगभग 168.13 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट जालौन के आदेश पर तहसील धामपुर क्षेत्र में की गई। बिजनौर डीएम जसजीत कौर ने बताया कि तहसील एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने संपत्ति को सील कर एसडीएम धामपुर को रिसीवर / प्रशासक के रूप में सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई के लिए एसपी जालौन के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी। कुर्क की गई संपत्तियों में ग्राम याकूबपुर…

Read More

मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र के सलाहपुर गांव में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक युवक घायल हो गया। आरोप है कि बाग के ठेकेदार ने पहले एक मासूम बच्चे को कई थप्पड़ मारे और विरोध करने पर उसके चाचा की अंगुलियों को दांत से काटकर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई के बजाय समझौता कराने का आरोप लगाया है। वहीं गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सलाहपुर निवासी 19 वर्षीय वसीम पुत्र यामीन सोमवार को अपने बड़े भाई मोमीन के साथ गांव निवासी परविंद्र के खेत में खाद डाल रहा था। इसी दौरान मोमीन का…

Read More

अपने यहां सास बहू सीरियल देखने और इनके झगड़े के किस्से तो बहुत सुनने को मिलते हैं कितने ही मामलों में सास बहू एक दूसरे के प्रति जहर उगलने और बुराईयां करने से नहीं चूकते ऐसे अनेकों किस्से मिल जाएंगे कि बहू उत्पीड़न करती है तो बहू ने सास और परिवार के द्वारा दुर्वयवहार और दहेज मांगने की शिकायतें आम बात है कुछ मामले ऐसे भी आते हैं कि सास ने बहू को मार दिया ऐसा भी कभी कभी पढ़ने को मिलता है कि भरे पूरे परिवार में सास की सम्पत्ति कब्जाकर उसे सड़क पर भीख मांगने के लिए छोड़…

Read More

पटना 03 जून। पटना पुलिस ने बुधवार को बिहार में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक कोचिंग संस्थान का निदेशक भी शामिल है। अधिकारियों के अनुसार, ये गिरफ्तारियां जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों और मामले से जुड़े संदिग्धों से की गई पूछताछ के आधार पर की गईं। अधिकारियों ने बताया कि जांच के नतीजों से कई लोगों की संलिप्तता का पता चला, जिसके बाद समन्वित कार्रवाई की गई। पुलिस ने पुष्टि की कि तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया और उसके…

Read More