Author: admin

मेरठ 01 अगस्त (प्र)। शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट प्रकरण और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में चल रही सेटबैक कार्रवाई के बीच शुक्रवार को आवास एवं विकास परिषद कार्यालय में अधिकारियों, व्यापारियों और महिलाओं के प्रतिनिधियों के बीच फिर अहम बैठक हुई। इसमें सबसे बड़ा संदेश यह सामने आया कि जिन दुकानदारों की ओर से निर्धारित सेटबैक दिया जाएगा, केवल वही नई दुकान पाने के पात्र होंगे। परिषद के इस स्पष्ट रुख के बाद क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। बैठक में उप आवास आयुक्त अनिल सिंह, अधीक्षण अभियंता राहुल यादव, अधिशासी अभियंता…

Read More

मेरठ 01 अगस्त (प्र)। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) मेरठ की ओर से 17 अगस्त से नौ सितंबर तक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) श्रेणियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। अग्निवीर क्लर्क-एसकेटी के आवेदक सात और आठ अक्तूबर को बीईजी एंड सेंटर रुड़की में भर्ती रैली में भाग लेंगे। जिन आवेदकों ने ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) उत्तीर्ण की है, वे रैली में भाग लेने के पात्र होंगे। सेना भर्ती कार्यालय मेरठ के निदेशक कर्नल सत्यजीत बेबले के अनुसार, यह रैली एआरओ मेरठ…

Read More

मेरठ 01 अगस्त (प्र)। मेरठ की वैशाली कॉलोनी से सटे नाले में मिली छह माह के मासूम की लाश का राज पुलिस खोलने का दावा कर रही है। मासूम की पहचान समीर के रूप में हुई है जो सहारनपुर के गंगोह थाना अंतर्गत ग्राम दौलतपुर छन्नू निवासी इमरान का बेटा था। इस मामले में सहारनपुर में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है जो मेरठ की नौचंदी थाना पुलिस को ट्रांसफर हो गई। रात ही पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार भी कर लिया। 13 जुलाई को वैशाली कॉलोनी से सटे नाले में एक युवक कबाड़ बीन रहा था। इसी दौरान…

Read More

नई दिल्ली 31 जुलाई। फरवरी 2020 में दिल्ली में दंगे हुए थे. इसमें IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अब पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को कड़कड़डूमा कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. ताहिर के साथ ही अदनान, जावेद, नाज़िम और कासिम को भी उम्रकैद हुई है. इससे पहले कड़कड़डूमा कोर्ट के एडिशनल सेशन जज प्रवीण कुमार ने अंकित शर्मा हत्या मामले में ताहिर हुसैन, अदनान, जावेद, नाजिम और कासिम को दोषी ठहराया था. कोर्ट ने ताहिर को IPC की धाराओं 302, 188, 153, 153A, 147, 149 और…

Read More

बिजनौर 31 जुलाई। बिजनौर के चर्चित प्रबल हत्याकांड में 14 साल बाद फैसला आया है। शुक्रवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही, सभी पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। दो दिन पहले कोर्ट ने सातों को दोषी ठहराया था। साल 2012 में कारोबारी ने बेटी से बात करने पर 18 साल के प्रबल अग्रवाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसका शव गंगा में फेंक दिया था। इस हत्याकांड के सदमे में प्रबल के माता-पिता की भी मौत हो गई थी। बहन प्राची ने 14…

Read More

आजकल देशभर में मीडिया में कांवड़ यात्रा और भगवान महादेव के जयकारों से भरी पड़ी है। कांवड़ से जल लाकर भगवान भोलेनाथ को आस्था से समर्पित करने का यह सिलसिला आदिकाल से चला आ रहा है। १९८६ से पहले तक हरिद्वार से जल लेकर आने वालों की सेवा के लिए कहीं कोई सेवा शिविर नजर नहीं होता था। मुजफ्फरनगर की धर्मशाला और खतौली नहर के मोड़ पर ग्रामीण कैंप लगाकर भोजन परोसने के साथ ही पानी और चिकित्सा की व्यवस्था होती थी। मुझे याद है कि १९८६ में छठी कांवड़ लेकर हरिद्वार से चला तो खतौली के पास प्यास लगने…

Read More

हॉकी टीम के नीले रंग को बदलकर नारंगी किए जाने पर पूर्व भारतीय कप्तान वीरेन रासक्विन्हा द्वारा नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया कि आखिर भारतीय हॉकी टीम की पहचान रहे नीले रंग को बदलने की जरुरत क्यों पड़ी। प्रगट सिंह पूर्व डिफेंडर का कहना है कि देश में हर चीज का भगवाकरण हो रहा है शिक्षा इतिहास और अब खेल, यह चिंताजनक है। खेल लोगों में एकता लाता है यह धर्म राजनीति से ऊपर उठाताहै। इसमें ऐसी चीज आती है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व कप्तान धनराज पिल्लई का कहना है कि नीले जर्सी भारतीय हॉकी की पहचान रही है।…

Read More

नई दिल्ली 31 जुलाई। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चीफ इलेक्शन कमिश्नर और इलेक्शन कमिश्नरों के चुनाव के तरीके पर केंद्र सरकार से कई तीखे सवाल पूछे। कोर्ट ने कहा कि इलेक्शन कमीशन को सिर्फ इंडिपेंडेंट होकर काम नहीं करना चाहिए, बल्कि उसे इंडिपेंडेंट दिखना भी चाहिए। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने पूछा कि जब CBI डायरेक्टर और लोकपाल के सिलेक्शन में CJI को रखा जाता है, तो CEC और EC जैसे सबसे अहम पदों के लिए CJI को पैनल से बाहर क्यों रखा गया। जस्टिस दीपांकर दत्ता और सतीश चंद्र शर्मा की बेंच…

Read More

बर्धमान 31 जुलाई। पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जैश-ए-मुहम्मद से कथित रूप से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी मोहम्मद हामिद को गिरफ्तार किया गया है।जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी के पास से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों, वीआइपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर मुख्यमंत्री पर संभावित हमले की साजिश की आशंका जताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, बर्धमान के रेनेसां हाउसिंग परिसर में शुक्रवार सुबह छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा गया। उसे अदालत में पेश कर…

Read More

नोएडा 31 जुलाई। कांवड़ यात्रा को लेकर गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने रूट प्लान जारी कर दिया है। प्रभारी डीसीपी यातायात अभय कुमार मिश्र ने बताया कि 11 अगस्त तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश बंद रहेगा। पांच अगस्त तक वाहन हल्के वाहनों पर भी पाबंदी लागू की जाएगी। गाजियाबाद होकर बुलन्दशहर, हापुड़, मुरादाबाद आदि स्थानों तक जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के मालवाहक वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल होकर आवागमन करेंगे। ये रहेगी व्यवस्था आपातकालीन वाहनों निकाला जाएगा सकुशलयातायात डायवर्जन के दौरान आपातकालीन वाहनों जैसे चिकित्सीय व फायर सर्विस को सकुशल पास कराया जायेगा। अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने…

Read More