नई दिल्ली, 04 जुलाई (ता)। भारतीय टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 23 अगस्त से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी के लिए जम्मू-कश्मीर के विकेटकीपर कन्हैया वधावन की अगवाई वाली नॉर्थ जोन की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। सीमित ओवरों के विशेषज्ञ अर्शदीप को 2025 में इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली थी, लेकिन चोट और टीम संयोजन के कारण वह टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण नहीं कर सके थे। हाल में भारतीय टेस्ट टीम से बाहर हुए हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को भी उत्तर क्षेत्र की टीम में शामिल किया गया है।
जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जीत के बाद चयनकर्ताओं ने वहां के छह खिलाडिय़ों को टीम में जगह देकर उनके प्रदर्शन को सम्मान दिया है। वधावन के अलावा सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल, हरफनमौला अब्दुल समद, बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक, तेज गेंदबाज सुनील कुमार और युधवीर सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है। दिल्ली के आयुष बदोनी को उपकप्तान बनाया गया है।
कन्हैया वधावन (कप्तान), आयुष बदोनी (उपकप्तान), सनत सांगवान, कामरान इकबाल, यश ढुल, आयुष दोसेजा, अब्दुल समद, निशांत सिंधू, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, युधवीर सिंह और निखिल कश्यप।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

