नई दिल्ली, 04 जुलाई (ता)। महिला एशिया कप 28 अगस्त से 13 सितंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जाने की संभावना है। हालांकि एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने अभी तक आठ टीमों वाले इस टूर्नामेंट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन सभी भाग लेने वाले देशों से इन तारीख़ों को ध्यान में रखने के लिए अनौपचारिक रूप से कहा गया है।
यह महिला टी 20 एशिया कप का छठा संस्करण होगा। इसमें मौजूदा चैंपियन श्रीलंका के अलावा भारत, पाकिस्तान, बंगलादेश, नेपाल, मलेशिया, थाईलैंड और मेज़बान यूएई हिस्सा लेंगे। एसीसी अभी कार्यक्रम, तारीख़ों और मेज़बान स्थल की घोषणा इसलिए नहीं कर पाया है क्योंकि उसे अपने शीर्ष नेतृत्व से अंतिम मंज़ूरी का इंतज़ार है। फ़िलहाल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी एसीसी के भी अध्यक्ष हैं।
22 जुलाई को टीमों को भेजे गए एक ईमेल में एसीसी ने टूर्नामेंट का लोगो साझा करते हुए कहा था कि आयोजन स्थल फ़िलहाल तय किया जा रहा है। साथ ही टीमों से 27 अगस्त तक पहुंचने की उम्मीद जताई गई थी और फ़ाइनल 13 सितंबर को प्रस्तावित रखा गया था। कहा जा रहा है कि भाग लेने वाले देश यात्रा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए एसीसी से कार्यक्रम का इंतज़ार कर रहे हैं।
गत दिवस बीसीसीआई ने महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी थी, लेकिन बाद में उसे हटा लिया क्योंकि एसीसी ने अभी तक टूर्नामेंट की आधिकारिक घोषणा नहीं की थी। गौरतलब है कि 2026 एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 24 सितंबर के बीच जापान के नागोया में आयोजित होगी।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

