Author: admin

गाजियाबाद, 07 अगस्त (ता)। कांवड़ यात्रा के दौरान डाक कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सुबह आठ बजे से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की मेरठ से दिल्ली आने वाली लेन सामान्य यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दी गई। इस लेन को डाक कांवड़ के लिए आरक्षित किया गया है। मेरठ से ही सामान्य वाहनों को एक्सप्रेसवे पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मेरठ पुलिस अपने क्षेत्र से ही वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट करेगी, जिससे गाजियाबाद पहुंचने तक प्रतिबंधित लेन पूरी तरह खाली रहे। उधर, डीएमई के जरिये दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाले हल्के मालवाहक वाहनों…

Read More

मेरठ, 07 अगस्त (प्र)। 15 अगस्त से करीब सवा लाख गृहकर के बकायेदारों को ब्याज से मुक्ति मिलेगी। नगर निगम की गृहकर की ओटीएस योजना शुरू हो रही है। इस योजना के तहत गृहकर के बकायेदारों को गृहकर की ब्याजरहित धनराशि तीन किश्तों में जमा करने का मौका मिल सकेगा। यह योजना 15 नवंबर तक लागू रहेगी। दरअसल, प्रदेश सरकार ने हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में गृहकर के बकायेदारों को ब्याज से मुक्ति के लिए ओटीएस योजना लागू करने का ऐलान किया था। इस योजना में जिन लोगों ने गृहकर जमा नहीं किया है। उन्हें अब गृहकर…

Read More

मुंबई, 07 अगस्त (ता)। तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा सुनवाई है। गत दिवस बॉम्बे हाईकोर्ट ने नंवबर, 2013 में दाखिल किए रेप के मामले में तेजपाल को दोषी माना। इससे पहले 2021 में सेशन कोर्ट ने तरुण तेजपाल को रेप के मामले में दोष मुक्त करार दिया था। बॉम्बे हाईकोर्ट में जस्टिस डॉ नीला गोखले और जस्टिस अमित जामसंदेकर की डिवीजन बेंच ने गोवा सरकार की ओर से दाखिल अपील को मंजूर करते हुए तेजपाल को दोषी करार दिया।जस्टिस डॉ. नीला गोखले और जस्टिस अमित जमसंडेकर की डिवीजन…

Read More

लखनऊ।, 07 अगस्त (ता)। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर गत दिवस दिल्ली से लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आवास लाया गया। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंत्येष्टि के लिए बलिया के रसड़ा स्थित पैतृक आवास ले जाया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।मायावती शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह बसपा के सच्चे सिपाही थे और उन्हें सगी बहन की तरह मानते थे। हाल में उनकी…

Read More

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ता)। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने गत दिवस विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) में एथेनॉल मिलाने की सरकारी योजना संबंधी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने इन दावों को “पूरी तरह झूठा और गैर-जिम्मेदाराना” बताते हुए कहा कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। यह स्पष्टीकरण उस समय आया जब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए विमान ईंधन में कथित मिलावट को लेकर सवाल उठाए थे।नागरिक उड्डयन मंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, यह दावा कि सरकार विमानन टरबाइन ईंधन…

Read More

लखनऊ, 07 अगस्त (ता)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का युवाओं के विकास और रोजगार पर पूरा फोकस है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के समग्र विकास के लिए एकीकृत युवा नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि युवाओं के समग्र विकास से जुड़े कार्यक्रमों की सतत मॉनिटरिंग, मूल्यांकन और समय-समय पर आवश्यक सुझाव उपलब्ध कराने के लिए विशेषज्ञों की सहभागिता वाला स्वतंत्र राज्य युवा आयोग गठित किए जाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाए।सीएम योगी ने कहा कि यह आयोग नियमित रूप से युवाओं से जुड़े कार्यक्रमों की समीक्षा करे, आवश्यक सुझाव दे…

Read More

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ता)। आप ऑनलाइन किराने का सामान इसलिए मंगाते हैं क्योंकि आप इतने थक गए होते हैं कि बाजार नहीं जा सकते। आप परिवार के लिए फिल्म के टिकट खरीदते हैं या फिर आप किसी ऑनलाइन कोर्स के लिए साइन अप करते हैं तो स्क्रीन पर जो कीमत दिखती है, वह ठीक-ठाक लगती है लेकिन पेमेंट करने से ठीक पहले बिल बदल जाता है।एक हैंडलिंग फीस जुड़ जाती है। एक मेंबरशिप भी जुड़ जाती है। एक छोटा सा डोनेशन पहले से ही टिक किया हुआ होता है। अचानक कोई एक्स्ट्रा सर्विस या सब्सक्रिप्शन भी दिखाई देने लगता…

Read More

नई दिल्ली. भारत सरकार ने मेटा के खिलाफ अपनी निगरानी और सख्त कर दी है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के वरिष्ठ अधिकारियों ने कंपनी की वैश्विक टीम के साथ लगातार दूसरे दिन बैठक की। सरकार ने स्पष्ट कहा कि भारत में कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अमेरिकी कानूनों के आधार पर नहीं चल सकता। उसे भारतीय कानूनों का पूरी तरह पालन करना होगा। बैठक में एआई, डीपफेक, बाल यौन शोषण सामग्री, कंटेंट मॉडरेशन और प्लेटफॉर्म की जवाबदेही जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसी के साथ सरकार ने आईटी नियमों को और सख्त करने की दिशा…

Read More

लखनऊ, 06 जुलाई (ता)। उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर विवाद में 24 नवंबर 2024 को सर्वे के दौरान हुई हिंसा सुनियोजित साजिश का परिणाम थी। घटना के बाद गठित किए गए तीन-सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट ने इसकी पुष्टि की है। पूरे मामले की गहन छानबीन और तमाम साक्ष्यों के आधार पर तैयार की गई इस रिपोर्ट के मुताबिक हिंसा किसी अचानक उपजे विवाद का परिणाम नहीं थी, बल्कि इसके पीछे पहले से रची गई साजिश और उकसावे की भूमिका थी।आयोग ने हिंसा के दौरान पुलिस-प्रशासन पर पथराव, गोलीबारी, हथियार और दंगा नियंत्रण सामग्री…

Read More

नई दिल्ली, 06 जुलाई (ता)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए चालकों को ट्रैफिक नियमों और लेन अनुशासन की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया है। संसद में बोलते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं के पीछे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन सबसे मुख्य पहलू इंसानी व्यवहार है।इसी वजह से चालकों को लेन के नियमों और यातायात के कानूनों की वैज्ञानिक ट्रेनिंग देना अत्यंत आवश्यक हो गया है। ताकि दुर्घटनाओं और मौतों के आंकड़े पर लगाम लगाई जा सके।गडकरी ने कहा कि हमारे देश…

Read More