Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बाबा राम देव ने की कांवड़ियों से शांतिपूर्ण नियमों का पालन करते हुए कांवड़ यात्रा पूरी करने की अपील
    • सीएम धामी ने कांवड़ियों का चरण धोकर किया स्वागत, हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा
    • ईरान के पास परमाणु समझौते को स्वीकार करने का एक आखिरी मौका : ट्रंप
    • लिव-इन रिलेशनशिप में भी मिलेगा पत्नी वाला अधिकार : सुप्रीम कोर्ट
    • 10 दिनों के अंदर दो जगहों पर आतंकी हमलों में तीन लोग मारे गए
    • महिला एशिया कप यूएई में खेले जाने की संभावना
    • तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को दलीप ट्रॉफी के लिए मिला मौका
    • भूमि पेडनेकर गाली देने वाली छात्रा के समर्थन में उतरीं
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बाबा राम देव ने की कांवड़ियों से शांतिपूर्ण नियमों का पालन करते हुए कांवड़ यात्रा पूरी करने की अपील
    देश

    बाबा राम देव ने की कांवड़ियों से शांतिपूर्ण नियमों का पालन करते हुए कांवड़ यात्रा पूरी करने की अपील

    adminBy adminAugust 4, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरिद्वार, 04 जुलाई (ता)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन इस बार भी जड़ी बूटी दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ में हवन यज्ञ किया गया। योगगुरु स्वामी रामदेव समेत हजारों लोगों ने आचार्य बालकृष्ण को शुभकामनाएं दी। योगगुरु स्वामी रामदेव ने सभी चिकित्सा पद्धतियों में आयुर्वेद का सबसे बेहतर कहा।
    स्वामी रामदेव ने कांवड़ियों से शांतिपूर्ण तरीके नियमों का पालन करते हुए कांवड़ यात्रा पूरी करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा पहनकर किए गए प्रोटेस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
    योगगुरु स्वामी रामदेव ने कांवड़ मेले में आने वाले शिवभक्तों से आग्रह किया कि जब हर हिंदू में शिवत्व, रामत्व, कृष्णत्व और देवत्व होगा, तभी भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा। जातीय, मजहबी और राजनीतिक उन्माद से देश में हिंदुत्व की प्रतिष्ठा नहीं होगी। मां गंगा भगवान शिव का ही स्वरूप है, इसलिए सभी कांवड़िए आस्था के साथ स्नान करें और गंगाजल को भगवान शिव पर अर्पित करें। भांग, धतूरा, सुल्फा गांजा और बीड़ी सिगरेट जैसा किसी भी प्रकार नशा न करें।
    उन्होंने बताया कि भगवान शिव किसी भी प्रकार का नशा नहीं करते हैं, बल्कि नशा करने वाले लोग, गांजा, धतूरा और भांग को भगवान शिव पर अर्पण किया करते थे। इस तत्व को समझने की आवश्यकता है। इसलिए कांवड़िए किसी भी प्रकार की तोड़फोड़, हिंसा और नशा न करें। यह सब शिव आराधना और शिव भक्ति के खिलाफ है. इसलिए वो सभी शिवभक्तों से आराधना करते हैं कि सभी शिव भक्त सच्चे शिवत्व को धारण करें।
    वहीं संसद में सांसद पप्पू यादव के प्रोटेस्ट पर भी स्वामी रामदेव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म और पंथ का प्रतीक पहनकर अपमान नहीं करना चाहिए। भगवा पहनकर हमारे सनातन का अपमान करना आपत्तिजनक है। यह धार्मिक, सामाजिक, लोकतांत्रिक और संवैधानिक रूप पाप व अपराध है। राजनीतिक मुद्दा उठाने के लिए किसी भी धर्म को टारगेट न करके अपनी बात रखनी चाहिए।
    रामदेव ने कहा कि आपको मुद्दा उठाने का अधिकार है, लेकिन भारत का संविधान भगवा और सनातन का अपमान करने का अधिकार नहीं देता है। जितना एससी एसटी का अपमान करना अपराध है, उतना ही सनातन का अपमान करना ही अपराध है। उन्होंने कहा कि किसी संत, ब्राह्मण और पुजारी का अपमान करना असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक अपराध है।

    Baba Ramdev Baba Ramdev appealed to Kanwariyas to complete the Kanwar Yatra while adhering to peaceful norms. Desh Haridwar tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सीएम धामी ने कांवड़ियों का चरण धोकर किया स्वागत, हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा

    August 4, 2026

    ईरान के पास परमाणु समझौते को स्वीकार करने का एक आखिरी मौका : ट्रंप

    August 4, 2026

    लिव-इन रिलेशनशिप में भी मिलेगा पत्नी वाला अधिकार : सुप्रीम कोर्ट

    August 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.