मेरठ, 08 जुलाई (प्र)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की परंपरा को इस वर्ष भी जारी रखा। सीएम राजकीय वायुयान से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से हेलीकाप्टर द्वारा यहां शोभित विश्वविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दुल्हैड़ा चुंगी पर तैयार मंच से मेरठ पहुंचकर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। मेरठ-रूड़की हाईवे पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ रहा हैं। उन पर पुष्प वर्षा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचे। यहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा दुल्हैड़ा चुंगी पर तैयार मंच से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की।मंच से कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान…
Author: admin
उन्नाव, 08 जुलाई (ता)। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सड़क गत दिवस और सात जगह बैठ गई। हालत है कि जहां पहले पैचवर्क कराया जा चुका है उसके पास ही नई जगह सड़क फट रही है। वहीं आजाद मार्ग से बनी टोल तक 28 और स्थानों पर जर्क हो गए हैं। गत दिवस एनएचएआई के नवागत पीडी नवरतन ने ग्रीन फील्ड क्षेत्र में 45 किलोमीटर का निरीक्षण किया। वह तीन घंटे तक एक्सप्रेसवे पर रहे। वहीं एनआईटी की टीम ने 18 अलग-अलग स्थानों से सड़क, मिट्टी और कंक्रीट के सैंपल लिए। बीते गत दिवस धंसी 200 मीटर सड़क की छठे दिन मरम्मत…
बरेली, 08 जुलाई (ता)। विश्व प्रसिद्ध आला हजरत इमाम अहमद रजा खान फाजिले बरेलवी के 108वें उर्स-ए-रजवी के दौरान धार्मिक शिक्षाओं के साथ-साथ सामाजिक सुधार का भी सशक्त संदेश दिया गया। लाखों जायरीन और अकीदतमंदों की मौजूदगी में उलेमा-ए-किराम ने समाज से अपील की कि शादी-ब्याह में होने वाली फिजूलखर्ची और दहेज जैसी कुरीतियों को छोड़कर बच्चों की बेहतर शिक्षा पर ध्यान दिया जाए। उनका कहना था कि शिक्षित समाज ही मजबूत, जागरूक और आत्मनिर्भर राष्ट्र की नींव रख सकता है।उलेमा ने अपने संबोधन में कहा कि परिवारों को शादी समारोहों में अनावश्यक खर्च करने के बजाय बच्चों की पढ़ाई…
मुजफ्फरनगऱ, 08 जुलाई (ता)। हरिद्वार से गंगाजल लेकर गाजियाबाद के डासना शिव मंदिर जा रहीं दो मुस्लिम महिलाएं 11 अगस्त को जलाभिषेक करेंगी। बुर्का पहने कांवड़ यात्रा में शामिल तमन्ना मलिक और अनीशा बानो संभल जिले की रहने वाली हैं।पत्रकारों से बातचीत के दौरान दोनों महिलाओं ने कहा कि उन्होंने यह कांवड़ यात्रा मुस्लिम महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू की है। यात्रा में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता भी उनके साथ चल रहे हैं।मुजफ्फरनगर पहुंचने पर हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने दोनों का फूल बरसाकर स्वागत किया। वहीं योग साधना आश्रम के स्वामी…
चंडीगढ़, 08 जुलाई (ता)। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मुलाकात के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पीएम मोदी और सुखबीर सिंह बादल की नई दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद बीजेपी और अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि दोनों दलों ने फिलहाल किसी भी चुनावी गठबंधन की संभावना से इनकार किया है।बैठक का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे पंजाब के बदलते राजनीतिक हालात…
मेरठ, 08 जुलाई (प्र)। मेरठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व बागपत में कांवड़ यात्रा मार्ग सर्वेक्षण करेंगे। मेरठ-रूड़की हाईवे स्थित दुल्हैड़ा चुंगी पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे। मुख्यमंत्री राजकीय वायुयान से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर में सवार होकर पूर्वान्ह 11.45 बजे शोभित विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा दुल्हैड़ा चुंगी पर जर्मन हैंगर में तैयार मंच से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे। कांवड़ यात्रा में मुंख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की तैयारी कर ली गई। तीन हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। एडीजी, डीआईजी और एसएसपी…
नई दिल्ली-वाशिंगटन, 08 जुलाई (ता)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गत दिवस बर्थराइट सिटिजनशिप (जन्म से नागरिकता) और बर्थ टूरिज्म को टारगेट करते हुए दो एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए। उन्होंने कहा कि उनका एडमिनिस्ट्रेशन सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद अमेरिकन इमिग्रेशन सिस्टम के गलत इस्तेमाल पर बहुत बड़ी कार्रवाई कर रहा है।ओवल ऑफिस में रिपोर्टर्स से बात करते हुए ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निराशा जताई और कहा कि जन्मसिद्ध अधिकार (नागरिकता) के बारे में सुप्रीम कोर्ट में हमारा फैसला बहुत बुरा था। इसलिए हम इसमें बदलाव कर रहे हैं।श् उन्होंने आगे कहा कि…
मेरठ, 07 अगस्त (प्र)। जागृति विहार सेक्टर-7 निवासी इंजीनियर ने व्हाट्सएप स्टेटस पर देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। नरसिंह हिंदू वाहिनी के पदाधिकारियों ने मेडिकल थाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी ज्ञानेश उर्फ यीशु को गिरफ्तार कर लिया। पदाधिकारियों का कहना है कि आरोपी के पिता आरएसएस से जुड़े हुए हैं।नरसिंह वाहिनी के अध्यक्ष एल. ब्लॉक नवीन त्यागी, महासचिव रवि चौहान और कार्तिक गत दिवस कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल थाने पहुंचे। रवि चौहान ने तहरीर देते हुए कहा कि व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक…
मुरादाबाद, 07 अगस्त (ता)। फर्जी प्रपत्रों के आधार पर दूसरों के मकान, दुकान व भूमि पर दावा करने वाले आपने कई मामले सुने होंगे। ऐसे आरोपितों पर शिकंजा कसने वाले पुलिस विभाग के जिले के मुखिया के आवास पर ही कोई फर्जी प्रपत्रों के आधार पर दावा कर दे। 19 साल की लंबी अवधि में 28.45 लाख रुपये किराया वसूल ले और निर्भीक बना रहे। यह बात आपके भले ही हैरान कर रही हो, मगर यह सच है।मुरादाबाद में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई सुनील कुमार धवन और सुधीर कुमार धवन गिरफ्तार…
सहारनपुर, 07 अगस्त (ता)। करीब 13 वर्ष पहले पुलिस मुठभेड़ के दौरान बहादुरी से बदमाशों का सामना करते हुए शहीद हुए बागपत निवासी सीओ के गनर सिपाही राहुल ढाका हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-10 संजय कुमार की अदालत ने मुकीम काला गैंग के सक्रिय सदस्य महताब उर्फ काना उर्फ जीवा और सादर खां को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास तथा 75-75 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। दोनों आरोपी फिलहाल राजस्थान की जयपुर और अजमेर जेल में बंद हैं और उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में…
