Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    • हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया
    • 12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    देश

    बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश

    adminBy adminJuly 31, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बर्धमान 31 जुलाई। पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जैश-ए-मुहम्मद से कथित रूप से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी मोहम्मद हामिद को गिरफ्तार किया गया है।
    जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी के पास से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों, वीआइपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर मुख्यमंत्री पर संभावित हमले की साजिश की आशंका जताई जा रही है।
    पुलिस के अनुसार, बर्धमान के रेनेसां हाउसिंग परिसर में शुक्रवार सुबह छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा गया। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसके संपर्क में और कौन लोग थे तथा क्या उसका संबंध किसी बड़े आतंकी नेटवर्क या मॉड्यूल से है।

    जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने बर्धमान जिले से जैश ए मुहम्मद के आतंकी हामिद मंडल को गिरफ्तार किया है। बंगाल पुलिस के अनुसार, जैश से जुड़े आतंकी हामिद मंडल ने सीएम शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश रची थी। हामिद मंडल को गुरुवार देर रात बर्धमान जिस किराये के फ्लैट से गिरफ्तार किया, उसमें दो-तीन महीनों से छिपकर रह रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी, एक बेटी और दो बेटे भी साथ रहते थे।

    एसटीएफ ने कहा है कि वह कई सालों से बंगाल में रह रहा था। गिरफ्तार हामिद के पास से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों, कार्यक्रमों और वीआईपी की यात्राओं से संबंधित सभी दस्तावेज बरामद हुए है। दावा है कि जैश आतंकवादी का मुख्यमंत्री पर हमला करने की योजना थी। पुलिस को उसके पास से कुछ और सनसनीखेज जानकारियां मिली हैं, जिनके बारे में जांच अधिकारी अभी भी बात करने से कतरा रहे हैं। सीएम की हत्या साजिश का खुलासा होने पर एसटीएफ और राज्य पुलिस संयुक्त रूप से पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी गई हैं।

    cm-suvendu jaish-terrorist-arrested kolkata tazza khabar tazza khabar in hindi west-bengal
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026

    भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों

    July 31, 2026

    निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.