Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सीएम धामी ने कांवड़ियों का चरण धोकर किया स्वागत, हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा
    देश

    सीएम धामी ने कांवड़ियों का चरण धोकर किया स्वागत, हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा

    adminBy adminAugust 4, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरिद्वार, 04 जुलाई (ता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के स्वागत से कांवड़ियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने हर हर महादेव के जयघोष लगाए।
    पुष्पवर्षा के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ियों के बीच पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने शिवभक्तों के चरण धोकर उनका सम्मान किया और कांवड़ यात्रा की सकुशल एवं सफल संपन्नता की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री होटल अलकनंदा में आयोजित कार्यक्रम में कांवड़ियों के लिए लगाए गए भंडारे का शुभारंभ किया। साथ ही बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान भी किया।
    कार्यक्रम में हरिद्वार मेयर किरन जैसल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान सहित भाजपा के कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि कांवड़ियों में भगवान शिव का रूप है। कांवड़ यात्रा में हमें इनके रूप में भगवान शिव की सेवा करने का अवसर मिलता है. पिछले पांच सालों से उन्हें कांवड़ियों के लिए सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। अभी तक कांवड़ मेले में लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में 48 हजार कांवड़ियों का इलाज किया जा चुक है।
    सीएम धामी ने कहा कि भगवान भोले, वास्तव में भोले हैं, जो अपने भक्तों के समस्त पापों को नष्ट कर देते हैं। भगवान भोलेनाथ एक लोटा जल से अपने भक्तों की सभी परेशानियों को दूर कर देते हैं। कांवड़ यात्रा केवल आस्था का ही पर्व नहीं है, बल्कि सेवा और समर्पण का भी उत्सव है। इस वर्ष एक करोड़ से अधिक शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों को लौट चुके हैं।
    सीएम धामी ने कहा कि आज भाजपा सरकार के राज में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या राम मंदिर जैसे सांस्कृतिक और पुनर्जागरण के कार्य हो चुके हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम में 2013 की आपदा के बाद फिर से भव्य और दिव्य केदार बनाने का कार्य हुआ है। वहां आस्था पथ, भगवान शंकराचार्य की प्रतिमा जैसे अनेको काम वहां हुए हैं। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान का कार्य चल रहा है। आदि कैलाश में हजारों श्रद्धालु रोजाना जा रहे हैं। हरिद्वार गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर भी मिला का पत्थर साबित हो रहे हैं। हरिद्वार हरि का द्वार है।
    सीएम धामी ने तंज कसते हुए कहा कि पप्पू यादव और उनके साथियों ने संसद में हमारे संतों को बदनाम करने का कार्य किया है। इनकी सनातन के प्रति नीची सोच है. ये लोग सनातन और आस्था के मार्ग में विघ्न डालने का कार्य करते हैं। फिर भी वो मां गंगा से ऐसे लोगों की सद्बुद्धि की कामना करते हैं। भगवान, पप्पू यादव और उनके साथियों को भी सद्बुद्धि देने का आशीर्वाद प्रदान करें। कांवड़ मेले में होटल ढाबों में मिलावटी भोजन न मिले, उसकी सघन जांच की जा रही है। वाटर एम्बुलेंस चलाई गई है. कांवड़ मेले में कुछ अनुशासनहीन घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन वो सबसे अपील करते हैं कि सब नियमों का पालन करें और भगवान शिव की इस यात्रा को अनुशासन का पालन करते हुए पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर शिवभक्तों की सेवा कर रहे हैं। इसलिए सभी शिवभक्त सरकारी दिशानिर्देश का पालन करें। सीएम धामी ने छोटी मोटी कमियों के लिए शिवभक्तों से क्षमा करने की प्रार्थना भी की।

    Chief Minister Pushkar Singh Dhami CM Dhami welcomed Kanwariyas by washing their feet and showered flower petals on them from a helicopter. Desh Faith Haridwar tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.