Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सहारनपुर में 13 जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 17 अगस्त से नौ सितंबर तक
    • वैशाली कॉलोनी के नाले में मिले छह माह के मासूम के शव की हुई पहचान, सहारनपुर के गंगोह निवासी इमरान के बेटे का निकला
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»वैशाली कॉलोनी के नाले में मिले छह माह के मासूम के शव की हुई पहचान, सहारनपुर के गंगोह निवासी इमरान के बेटे का निकला
    देश

    वैशाली कॉलोनी के नाले में मिले छह माह के मासूम के शव की हुई पहचान, सहारनपुर के गंगोह निवासी इमरान के बेटे का निकला

    adminBy adminAugust 1, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 01 अगस्त (प्र)। मेरठ की वैशाली कॉलोनी से सटे नाले में मिली छह माह के मासूम की लाश का राज पुलिस खोलने का दावा कर रही है। मासूम की पहचान समीर के रूप में हुई है जो सहारनपुर के गंगोह थाना अंतर्गत ग्राम दौलतपुर छन्नू निवासी इमरान का बेटा था।

    इस मामले में सहारनपुर में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है जो मेरठ की नौचंदी थाना पुलिस को ट्रांसफर हो गई। रात ही पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार भी कर लिया।

    13 जुलाई को वैशाली कॉलोनी से सटे नाले में एक युवक कबाड़ बीन रहा था। इसी दौरान उसकी नजर नाले के पानी में बह कर आए एक बच्चे पर पड़ी। उसने शोर मचा दिया और फिर लोगों ने मासूम के शव को नाली से बाहर निकाल लिया। मासूम के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई और पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    शुक्रवार को सहारनपुर के दौलतपुर छन्नो निवासी इमरान की तरफ से गंगोह थाने में विशाल नाम के युवक के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज करायी गई। इमरान ने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई को मेरठ के नाले में जो शव मिला था, वह उसके छह माह के बेटे समीर का था।

    एक दिन पहले ही उसकी पत्नी बेटे समीर को लेकर गंगोह गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। करीब 13 दिन बाद वह हापुड़ के मुदाफरा गांव में विशाल के घर मिली जबकि समीर वहां नहीं था।

    इमरान ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई को उसे जानकारी मिली थी कि मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 जुलाई को एक मासूम का शव नाले में उतराता मिला था। उसे शक हुआ कि शव उसी के बेटे का था। वह मेरठ पहुंच गया और मासूम के फोटो देखें। पता चला कि वह शव वास्तव में उसी के बेटे का था। बेटे के फोटो देखकर इमरान रोने लगा।

    इमरान ने पुलिस से शिकायत की और छानबीन शुरू हो गई। उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो चौकाने वाली जानकारी सामने आई। इमरान की पत्नी ने बताया कि 12 जुलाई की रात 11:30 बजे वह मेरठ के सोहराब गेट बस अड्डे पर उतरी। यहां विशाल उसका पहले से इंतजार कर रहा था। विशाल, इमरान की पत्नी को घर ले जाने को राजी हो गया लेकिन उसने बच्चे को साथ ले जाने से मना कर दिया।

    विशाल ने इमरान की पत्नी से उस बच्चे को अपनी गोद में ले लिया और कुछ देर के लिए अपने दोस्त के यहां छोड़कर आने की बात कही। करीब 5 मिनट बाद वह वापस आ गया। उसने इमरान की पत्नी को बताया कि वह बच्चे को अपने दोस्त के यहां छोड़ आया है। उस समय इमरान की पत्नी ने भी विशाल की बात पर विश्वास कर लिया।

    मेरठ के नाले में मिले सब की शनाथ बेटे के रूप में होने के बाद इमरान वापस सहारनपुर पहुंचा और उसने गगोह थाने में विशाल पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली। देर रात मेरठ पुलिस ने आरोपी विशाल को हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसे अब शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    child-murder-case meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सहारनपुर में 13 जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 17 अगस्त से नौ सितंबर तक

    August 1, 2026

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.