Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    देश

    कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन

    adminBy adminJuly 31, 2026No Comments20 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा 31 जुलाई। कांवड़ यात्रा को लेकर गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने रूट प्लान जारी कर दिया है। प्रभारी डीसीपी यातायात अभय कुमार मिश्र ने बताया कि 11 अगस्त तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश बंद रहेगा। पांच अगस्त तक वाहन हल्के वाहनों पर भी पाबंदी लागू की जाएगी। गाजियाबाद होकर बुलन्दशहर, हापुड़, मुरादाबाद आदि स्थानों तक जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के मालवाहक वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल होकर आवागमन करेंगे।

    ये रहेगी व्यवस्था

    • चिल्ला रेड लाइट होकर गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के मालवाहक वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जा सकेंगे।
    • दिल्ली से डीएनडी फ्लाईओवर होकर नोएडा से गाजियाबाद, बुलन्दशहर, हापुड़, मुरादाबाद जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के मालवाहक वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर भेजे जाएंगे।
    • दिल्ली – बदरपुर बार्डर औखला बैराज से नोएडा होकर गाजियाबाद होकर बुलन्दशहर, हापुड़, मुरादाबाद जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के मालवाहक वाहन नौएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर आगे जाएंगे।
    • चिल्ला डीएनडी नोएडा से एमपी 02 मार्ग पर बने एलीवेटिड से होकर गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के मालवाहक वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर जा सकेंगे।
    • अलीगढ़, बुलन्दशहर, सिकन्द्रबाद से दादरी एनएच-91 होकर गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के मालवाहक वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल का प्रयोग कर जा सकेंगे।
    • सिकंद्राबाद, कासना से परीचौक होकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के मालवाहक वाहन सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल का प्रयोग कर जा सकेगें।
    • एनआईबी, माडल टाउन, छिजारसी, ताज हाइवे से होकर गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के मालवाहक वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जा सकेंगे।

    आपातकालीन वाहनों निकाला जाएगा सकुशल
    यातायात डायवर्जन के दौरान आपातकालीन वाहनों जैसे चिकित्सीय व फायर सर्विस को सकुशल पास कराया जायेगा। अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने लोगों से अपील की है कि यातायात सबंधी असुविधा से बचने के लिए वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। नोएडा यातायात के एक्स हैंडल पर भी अवगत कराया जा सकता है।

    Kanwar Yatra 2026 noida tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.