जम्मू, 04 जुलाई (ता)। जम्मू-कश्मीर में 10 दिनों के अंदर ही दो जगहों पर आतंकी हमलों में तीन लोग मारे गए। इनमें सुरक्षाबल का एक जवान और छत्तीसगढ़ के रहने वाले दो प्रवासी मजदूर शामिल थे। मजदूर कुलगाम में एक ईंट के भट्टे पर काम करते थे। सुरक्षाबलों की रिकॉर्ड के अनुसार जम्मू-कश्मीर में अब एक ही लोकल आतंकवादी बचा है। उसका नाम मोहम्मद लतीफ भट है और वह कुलगाम का ही रहने वाला है। संदेह है कि प्रवासी मजदूरों की हत्या के पीछे उसी का हाथ रहा हो। इससे पहले 22 जुलाई को अमरनाथ यात्रा के दौरान एक हैड कांस्टेबल को गोली मार दी गई थी। सीआरपीएफ और पुलिस की फाइलों में मोहम्मद लतीफ भट का नाम खूंखार आतंकी के रूप में दर्ज है।
इसके अलावा कश्मीर में 40 से 50 विदेशी यानी पाकिस्तानी आतंकियों के भी छिपे होने की आशंका है। पांच साल पहले सुरक्षा एजेंसियों की जांच में पता चला था कि घाटी में कम से कम 50 से 60 स्थानीय आतंकवादी हैं। इसके बाद पिछले साल मई में कहा गया कि अब 17 आतंकी बचे हैं। इनमें से 14 कश्मीर में हैं और तीन जम्मू में। इसके अलावा मई, 2025 में 60 पाकिस्तानी आतंकियों के होने की बात कही गई थी।
एनआईए और सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती की वजह से पाकिस्तानी आतंकी अब कश्मीरियों को फंसा नहीं पा रहे हैं। ऐसे में उनकी भर्ती रुक गई है। एजेंसियों के शिकंजे की वजह से कश्मीर में अब आतंकी फंडिंग भी बहुत कम हो गई है। बीते दो सालों में एनआईए ने नार्काे टेररिजम और आतंकी फंडिंग को रोकने के लिए बड़ा अभियान चलाया है। अधिकारियों का कहना है कि आठ जुलाई को अनंतनाग में सीआरपीएफ और पुलिस की कार्रवाई में लश्कर का आतंकी जाकिर अहमद गनेई मारा गया था। वहीं लतीफ भट भाग निकला था। गनेई और भट दोनों मिलकर अमरनाथ यात्रा के दौरान हमला करने की योजना बना रहे थे। इसकी जानकारी खुफिया एजेंसियों को मिली तो पुलिस और सुरक्षाबलों ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन शेरोवाली दिया गया।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

