मेरठ। स्कूल-कालेज में पढ़ने वाली किसी एक ही परिवार की बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी। यदि किसी एक ही परिवार की दो बेटियां पढ़ रही हैं तो उनमें से एक की फीस (ट्यूशन फीस) अब माफ होगी। इसके लिए जिले के सभी यूपी बोर्ड, सीबीएसई एवं आइसीएसई बोर्ड से संचालित प्रधानाचार्यों से इन छात्राओं की जानकारी मांगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की थी। जिस पर अब नए सत्र से कार्रवाई शुरू हो गई है। गत 22 जून को संयुक्त सचिव उप्र शासन संजय कुमार ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। इस आदेश पर शिक्षा निदेशक…
Author: admin
मेरठ। हाईवे और शहर की सड़कों पर यातायात के नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पांच-पांच चालान वाले वाहनों का रजिस्ट्रेशन और चालकों के लाइसेंस निरस्तकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई। अभी तक 15 वाहनों के रजिस्ट्रेशन और 15 चालकों के लाइसेंस निरस्त किए जा चुके है। यातायात पुलिस की तरफ से 93 हजार लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन निरस्तीकरण की संस्तुति आरटीओ विभाग से की गई थी। सभी ऐसे लोग हैं, जो लगातार यातायात के नियमों को तोड़ रहे हैं। शहर के अंदर हर प्वाइंट पर यातायात के नियम टूट रहे है, जबकि हाईवे पर भी…
लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। शनिवार को मेडा ने बागपत रोड स्थित कान्हा प्लाजा में 13 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी को अवैध घोषित कर सील कर दिया। मेडा सचिव अर्पित गुप्ता ने स्पष्ट किया कि ये सभी संस्थान बिना मानचित्र स्वीकृत कराए संचालित हो रहे थे। साथ ही वे निर्धारित सुरक्षा और भवन मानकों का भी पूरी तरह पालन नहीं कर रहे थे जिससे छात्रों की सुरक्षा को खतरा था। मेडा की टीम जब कान्हा प्लाजा पहुंची तो वहां छात्र-छात्राएं अपनी कक्षाओं में पढ़ाई कर…
कुंडली-मानेसर-पलवल. एक्सप्रेस-वे पर शनिवार शाम हादसे में दंपती और उनकी बेटी की मौत हो गई, जबकि महिला का भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना पिपली टोल प्लाजा के निकट उस समय हुई जब उनकी स्विफ्ट डिजायर कार सड़क पर ईंटों से भरे ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के वेदव्यास पुरी के गणपति एन्क्लेव निवासी कारोबारी पवन कुमार गर्ग (65), उनकी पत्नी शकुंतला (62), बेटी अंजू बंसल (43) और भांजा शिवम शनिवार शाम साढ़े चार बजे स्विफ्ट डिजायर कार में मेरठ से कैथल जिले के गांव…
बैजनाथ (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के दुर्गम बड़ा भंगाल क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत एवं विकास से जुड़े कई अहम फैसलों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बड़ा भंगाल तक सड़क निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की।आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा : मुख्यमंत्री ने हेलिपैड के आसपास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से राहत एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता का भरोसा देते हुए…
एक जमाना था जब लड़के लड़की एक दूसरे को देखे बिना ही शादी कर लेते थे और पूरा जीवन खटटे मीठे अनुभवों के साथ कट जाता था मगर उसके बाद धीरे धीरे समाज में जागरुकता बढ़ी तो विवाह से पूर्व लड़के लड़कियों को देखने और आपस में बात कराने का अवसर दिया जाने लगा। बाद में जैसे ही रिश्ते की बात चली एक दूसरे के फोन नंबर लेकर बात शुरु हुई और मुलाकातें होने लगी। अब तो इतनी जागरुकता आ गई है कि किसी वजह से धोखे से किसी लड़के से शादी तय कर दी गई और बाद में कमी…
सरकार द्वारा पासपोर्ट को लेकर बीते दिनों दिए गए एक बयान को लेकर अब इस पर नागरिकों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। इस बारे में कांग्रेस नेता पूर्व विदेश राज्यमंत्री शशि थरुर का कहना है कि केंद्र सरकार पासपोर्ट और आधार कार्ड को भारतीय नागरिकता का मान्य और पक्का साक्ष्य बनाना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि सरकार को कानूनी ढांचे में बदलाव करना चाहिए। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि अभी आधार कार्ड राष्ट्रीयता के बजाय १८२ दिनों तक स्थायी रुप से रहने पर जारी होता है। इससे निवासी और गैर निवासी दोनों आधार कार्ड बना सकते…
विवाह हो या धार्मिक सवारियां डीेजे की आवाज से आम आदमी तो बुरी तरह त्रस्त होता ही है बच्चों की पढ़ाई में भी व्यवधान होता है। कभी कभी इनके द्वारा भयंकर आवाज निकाली जाती है जिससे कमजोर दिल के व्यक्ति के कान के पर्दे प्रभावित होते हैं, घरों की दीवारें हिलने के साथ ही खिड़कियों के कांच टूट जाते हैं। जिन जगहों से यह बारात निकलती हैँ वहां के लोगों का डीजे की आवाज से हर काम ठप हो जाता है। इस भयंकर मानसिक उत्पीड़न से बचाने के लिए सरकार और अदालत द्वारा कई प्रकार के नियम बनाए गए हैं…
बिजनौर, 27 जून (ता)। मंडावर के मोहल्ला कस्साबान स्थित आयशा कॉलोनी में छह दिन पहले हुए विवाद के बाद सात वर्षीय बच्चे की संदिग्ध हालात में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर मारपीट के दौरान बच्चे को पशुओं को लगाए जाने वाला इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।मृतक रूहान की मां रेशमा पत्नी गुलजार कुरैशी के अनुसार 21 जून की शाम उनकी बेटी घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में अरमान कुरैशी ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर रेशमा…
मेरठ, 27 जून (प्र)। आबूलेन स्थित आबू प्लाजा में एक अवैध स्नूकर क्लब में अवैध रूप से शराब पिलाए जाने का मामला सामने आया है। आबूलेन चौकी प्रभारी ने शिकायत पर छापेमारी करते हुए संचालक तथा युवकों को हिरासत में लिया। इनमें से एक को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। सदर बाजार थाना पुलिस को पिछले काफी समय से आबू प्लाजा स्थित एक बिना लाइसेंस के चल रहे स्नूकर क्लब में अवैध रूप से देर रात तक शराब पिलाए जाने की सूचना मिल रही थी। इस पर गत रात करीब 8ः30 बजे आबूलेन चौकी प्रभारी ऋतुराज सांगवान…
