Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तीसरे दिन भी बंद रहे 15 स्टेशन, इन दो बड़े स्टेशनों को खोला; ये लोग हुए सबसे अधिक परेशान
    • पेपर लीक विवाद: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अफसर बर्खास्त, कुछ पर होगी कानूनी कार्रवाई
    • रेरा की गोष्ठी श्रीमान संजय भूसरेडडी जी अपने क्षेत्र का दौरा करिए, बिल्डरों और अवैध निर्माणों को बढ़ावा देने के नाम पर जनता से बात की जाए तो
    • सीसीएसयू में सम्मान समारोह छात्रों की बजाय अधिकारियों को क्यों किया गया, कॉलेजों के प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को आमंत्रित ना करने के पीछे
    • जनहित में ! पैकेटबंद खाने में क्या क्या मिला है उसकी मात्रा अंकित करनी होगी, शादी विवाह में परोसी जाने वाली खाद्य सामग्री और मीठी दही व हलवाईयों के सामान बनाने वाले स्थान की हो जांच
    • 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
    • 10 साल जेल, ₹10 करोड़ का जुर्माना, पेपर लीक संशोधन बिल कैबिनेट से मंजूर
    • छात्रा की आत्महत्या में शिक्षक शिक्षिका पर एफआईआर दर्ज
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मेरठ में 13 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील, संचालक बोले- बिना नोटिस कार्रवाई गलत; होटल भी रडार पर
    देश

    मेरठ में 13 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील, संचालक बोले- बिना नोटिस कार्रवाई गलत; होटल भी रडार पर

    adminBy adminJune 28, 2026No Comments81 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। शनिवार को मेडा ने बागपत रोड स्थित कान्हा प्लाजा में 13 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी को अवैध घोषित कर सील कर दिया। मेडा सचिव अर्पित गुप्ता ने स्पष्ट किया कि ये सभी संस्थान बिना मानचित्र स्वीकृत कराए संचालित हो रहे थे। साथ ही वे निर्धारित सुरक्षा और भवन मानकों का भी पूरी तरह पालन नहीं कर रहे थे जिससे छात्रों की सुरक्षा को खतरा था।

    मेडा की टीम जब कान्हा प्लाजा पहुंची तो वहां छात्र-छात्राएं अपनी कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे। मेडा टीम ने सबसे पहले कोचिंग सेंटरों के संचालकों को मानकों का उल्लंघन करने की जानकारी दी। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया और सील करने की कार्रवाई शुरू की गई। इस अचानक हुई कार्रवाई का कोचिंग संचालकों ने मौके पर कड़ा विरोध भी किया। कान्हा प्लाजा व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामवीर मलिक दर्जनों व्यापारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बिना किसी पूर्व जानकारी या नोटिस के की गई इस कार्रवाई पर अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की।

    मलिक ने बताया कि इस कॉम्प्लेक्स में कई वर्षों से कोचिंग और कंप्यूटर सेंटर चल रहे हैं, जहां 500 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। भारत कोचिंग सेंटर के संचालक पुरु सारस्वत ने कहा कि यदि कोचिंग सेंटर मानकों के विपरीत थे, तो पहले उन्हें सूचित किया जाना चाहिए था। उन्होंने चिंता जताई कि इस अचानक सील की कार्रवाई से छात्रों की पढ़ाई का भारी नुकसान होगा। मेडा ने इससे पहले बृहस्पतिवार को भी 14 अन्य कोचिंग सेंटर सील किए थे, जिससे यह अभियान और तेज हो गया है।

    अन्य स्थानों पर भी हुई कार्रवाई
    कान्हा प्लाजा के अलावा, शहर के अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी मेडा ने कार्रवाई की है। प्लेटिनम मॉल के द्वितीय तल पर संचालित द चाणक्य लाइब्रेरी को भी अवैध बताकर सील कर दिया गया। होटल सिग्नेचर के सामने स्थित एम्पायर स्क्वायर में द टीचर्स एकेडमी पर भी इसी तरह की कार्रवाई हुई। वहीं, रेलवे रोड क्षेत्र के पैराडाइज मॉल में स्थित एकलव्य लाइब्रेरी भी नियमों के उल्लंघन के कारण सील कर दी गई। इस व्यापक अभियान के तहत, विद्युत विभाग ने सात, फायर ब्रिगेड ने छह और शिक्षा विभाग ने चार भवनों को नोटिस जारी किए हैं।

    13 coaching centers and libraries sealed in Meerut meerut coaching center meerut news meerut report
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    तीसरे दिन भी बंद रहे 15 स्टेशन, इन दो बड़े स्टेशनों को खोला; ये लोग हुए सबसे अधिक परेशान

    July 24, 2026

    पेपर लीक विवाद: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अफसर बर्खास्त, कुछ पर होगी कानूनी कार्रवाई

    July 24, 2026

    रेरा की गोष्ठी श्रीमान संजय भूसरेडडी जी अपने क्षेत्र का दौरा करिए, बिल्डरों और अवैध निर्माणों को बढ़ावा देने के नाम पर जनता से बात की जाए तो

    July 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.