लखनऊ 29 जून। उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों मौसमी सक्रियता कम होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने के साथ दिन के समय हीट वेव चल रही है.बता दें, मौसम विज्ञान विभाग ने 30 जून से प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने और बारिश होने की चेतावनी जारी की है. 1 जुलाई से 5 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है. बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जाएगी. जिससे प्रदेश में चल रही हीट वेव कंडीशन से लोगों को राहत मिलेगी. इन…
Author: admin
गोपेश्वर, 29 जून (ता)। बदरीनाथ धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर नेपाली मूल के एक व्यक्ति का पुलिस ने चालान किया हैं। बदरीनाथ धाम अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित अति संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए यहां बिना अनुमति ड्रोन संचालन पूर्णत प्रतिबंधित है। बीती गत शाम साढ़े सात बजे पुलिस को बदरीनाथ मंदिर एवं उसके आसपास प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और ड्रोन उड़ा रहे आक्रोश दहाल निवासी नेपाल को ड्रोन सहित थाने ले आए। यहां पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप…
मेरठ 29 जून (प्र)। खरखौदा के खंदावली गांव निवासी 26 साल के विशाल की हरियाणा, सोनीपत के राई में पीट पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात शनिवार शाम की है। जब विशाल के पिता शिवकुमार को आरोपियों ने पहले मेरठ में मोबाइल पर फोन किया। उससे कहा कि विशाल यानि तुम्हारे बेटे की हत्या कर दी है, इसे उठा ले जाओ। तब घरवालों को बेटे की हत्या की जानकारी हुई। वहीं रविवार को पिता शिवकुमार गांव के कुछ लोगों के साथ राई पहुंचे। जहां पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देकर शिकायत की है। वहीं पुलिस ने हत्या का मामला…
लखनऊ, 29 जून (ता)। राजधानी में कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना के बाद सभी जिलों में स्कूलों में आग से सुरक्षा के लिए 10 सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। इस संबंध में उप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आदेश जारी कर दिया गया है।मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बनने वाली समिति में एडीएम, पुलिस आयुक्त या एसएसपी द्वारा नामित पुलिस अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, डीआईओएस, बीएसए, जिला सूचना अधिकारी, राज्य आपदा मोचन बल की ओर से नामित अधिकारी के अलावा एनसीसी के नामित अधिकारी को समिति का सदस्य बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत…
नई दिल्ली, 29 जून (ता)। अगर आप किसी दोस्त के नाम से व्हाट्सएप पर आई कोई भी फाइल तुरंत खोलकर देखने लगते हैं, तो जरा सतर्क हो जाएं साइबर सुरक्षा एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) ने व्हाट्सएप वेब एंव डेस्कटॉप उपयोगकर्ताओं को बड़े पैमाने पर फैलाए जा रहे मैलवेयर अभियान को लेकर सतर्क किया है। एजेंसी ने कहा कि साइबर अपराधी हैक किए गए व्हाट्सएप अकाउंट से संदिग्ध फाइलें भेजकर लोगों के कंप्यूटर और लैपटॉप को निशाना बना रहे हैं। एजेंसी ने सलाह दी है कि यदि व्हाट्सएप पर कोई फाइल आती है, तो उसे तुरंत न खोलें,…
मेरठ, 29 जून (प्र)। मोदीपुरम से पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए गत दिवस मोदीपुरम से 43 श्रद्धालुओं का जत्था श्रद्धा उत्साह और हर हर महादेव के जयघोष के बीच रवाना हुआ। यात्रा का शुभारंभ पल्लवपुरम रुडक़ी रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया। करीब 10 दिनों की इस धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालु पवित्र गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के हिमलिंग के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। प्रस्थान से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा…
मेरठ 29 जून (प्र)। तीन दिन से अघोषित बिजली कटौती झेल रहे लोगों का सत्र रविवार रात आखिरकार टूट गया। भीषण गर्मी, उमस और अंधेरे में रातें काट रहे लोगों ने पहले माधवपुरम बिजलीघर का घेराव किया, फिर वहां ताला जड़ दिया। हालात उस समय और बिगड़ गए जब सूचना देने के बावजूद काफी देर तक बिजली निगम का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज भीड़ का गुस्सा बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग डंडे लेकर पहुंचे और बिजलीघर पर पथराव कर दिया। हालांकि, पथराव की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। माधवपुरम और आसपास के क्षेत्रों…
मेरठ 29 जून (प्र)। नौचंदी थाना क्षेत्र के सेक्टर-5 शास्त्रीनगर में रिटायर्ड बैंक कर्मचारी के घर से सोने के आभूषण और नगदी समेत 25 लाख रुपये की चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दंपति समेत तीन को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से दो लाख रुपये की नगदी तथा सोने के आभूषण बरामद किये हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने रविवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में वारदात के खुलासे की जानकारी दी। एसपी सिटी…
मेरठ 29 जून (प्र)। साइबर हैकरों के हौंसले बुलंद हो चुके हैं। साइबर हैकरों ने मेरठ विकास प्राधिकरण वेबसाइट को हैक कर लिया। वेबसाइट के होमपेज पर आपत्तिजनक संदेश और नारे लिखे। मेडा के संवेदनशील डाटा तक पहुंचने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। साइबर सेल में अज्ञात हैकरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी अविनाश पांडेय का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके हैकरों की तलाश शुरू कर दी है। मेडा सचिव अर्पित गुप्ता का कहना है कि हैकर सिर्फ होमपेज तक पहुंच पाए थे। टेक्नीकल टीम ने हैकरों से साइट रविवार दोपहर…
जम्मू कश्मीर. माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जब माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की सुरक्षा में तैनात सीएसएसएफ (CSSF) के जवानों को लेकर आ रही एक मैटाडोर वाहन ताराकोट से कटरा की ओर आते समय अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे में करीब 13 से 14 जवान घायल हो गए, जबकि तीन जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब सीएसएसएफ की मैटाडोर ताराकोट क्षेत्र से कटरा की ओर लौट रही थी. इसी दौरान वाहन का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया…
