रायपुर, 29 जून (ता)। आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद और विपक्षी नेताओं की टिप्पणियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम अक्सर आलोचना करना और सरकार पर सवाल उठाना होता है लेकिन इससे देश की प्रगति नहीं रुकती। राम मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी के मामले पर आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जांच एजेंसियों को पूरी स्वतंत्रता दी गई है। इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है और सरकार, ट्रस्ट तथा संगठन ने पूरा सहयोग दिया है। विश्व हिंदू…
Author: admin
इंस्टाग्राम युवाओं के बीच एक सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है. यहां पर लोग रील बनाने से लेकर दोस्तों से बातें करने तक, कई सारे फीचर्स का इस्तेमाल करते हैं. अक्सर देखा गया है कि लोग अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को खोलते हैं तो उनके फीड में अलग-अलग पोस्ट दिखते हैं. लेकिन कंपनी अब एक नया फीचर पेश करने वाली है जिसकी मदद से अब आप खुद तय करेंगे कि आपकी फीड में क्या-क्या दिखेगा. क्या है ये नया फीचरInstagram के हेड एडम मोसेरी के अनुसार, कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रही है जिसका नाम Your Algorithm है. इस…
नई दिल्ली, 29 जून (ता)। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की चर्चाओं के बीच बड़ी मांग की है। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि गठबंधन की स्थिति में हमें बराबर का सम्मान और हिम्मेदारी चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने पंजाब में अरविंद केजरीवाल की नई घोषणा पर भी जवाब दिया है। राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि चुनाव की तैयारी पूरे उत्तर प्रदेश में चल रही है। गठबंधन की बात पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा। अगर गठबंधन होता है तो वह सम्मानजनक होगा। हमें बराबर…
नई दिल्ली 29 जून। दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों रुपये के कथित स्वास्थ्य उपकरण खरीद घोटाले में दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक (डीजीएचएस) डॉ. वत्सला अग्रवाल को शनिवार को गिरफ्तार किया। वह फिलहाल निलंबित चल रही थीं। एसीबी ने 650 करोड़ के इस घोटाले के मामले में डिप्टी कंट्रोलर (अकाउंट्स) नीरज चोपड़ा को भी गिरफ्तार किया है। यह मामला दवाइयों, सर्जिकल सामान और मेडिकल उपकरणों की खरीद में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। जांच एजेंसी के मुताबिक, तफ्तीश में सामने आया कि डीजीएचएस के अंतर्गत…
नई दिल्ली, 29 जून (ता)। अगला महीना शुरू होने में कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है. हर महीने की शुरुआत में कुछ न कुछ बदलाव होते हैं। ऐसे में एक जुलाई से आधार, पासपोर्ट, गाड़ियों के दाम से लेकर एलपीजी के दाम तक में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिनका आपकी जेब पर सीधा असर पड़ता है।भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने ऐलान किया है कि अगर आप अपने आधार में ईमेल आईटी अपडेट करना चाहते हैं तो एक जुलाई-31 दिसंबर तक निशुल्क कर सकते हैं। इससे पहले आधार में ईमेल अपडेट करने के लिए 75 रुपए देने…
नई दिल्ली/सेशेल्स, 29 जून (ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गत दिवस सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें पर्यावरण की रक्षा, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने और सतत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। इस सम्मान के साथ, पीएम मोदी को अब तक विश्व के 34 देशों द्वारा उनके सर्वाेच्च नागरिक सम्मान से नवाजा जा चुका है।सम्मान प्राप्त करने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का आभार व्यक्त किया।…
मेरठ, 29 जून (प्र)।एनवायरमेंट क्लब द्वारा लगातार पांचवीं बार मेरी गुठली मेरा पेड़ अभियान का शुभारंभ किया गया है। राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने शास्त्रीनगर स्थित अपने आवास पर एनवायरमेंट क्लब की टीम सहित क्लब के अभियान का आधिकारिक लॉगो लॉन्च किया। क्लब संस्थापक सावन कनौजिया ने कहा अपील है कि आम एवं जामुन खाने के बाद गुठलियों को फेंके नहीं, उन्हें क्लब के पास जमा कराएं। अभिषेक पालीवाल, सितांशु, अनमोल मित्तल, हिमांशु, वंश जैन, दीपक सैनी रहे।
मेरठ 29 जून (प्र)। इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती बिक्री के साथ लोगों को ई-चार्जिंग स्टेशन की सुविधा देने की कवायद शुरू हो गई है। बेगमपुल, मेरठ कालेज, कचहरी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के आसपास सहित शहर के 20 स्थानों पर ई-चार्जिंग की सुविधा लोगों को मिलेगी। ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 20 प्रमुख स्थानों का चयन कर लिया गया है। ये पीपीपी माडल पर स्थापित किए जाएंगे। निर्माण एवं संपत्ति अनुभाग ने संयुक्त रूप से चयनित स्थानों की स्थलीय रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंप दी है। जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निगम अधिकारियों का…
नई दिल्ली, 29 जून (ता)। निजी टूर ऑपरेटर कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर लोगों को झांसा दे रहे हैं। कई लोग इनके चंगुल में फंस गए और विशेष पैकेज पर यात्रा के लिए निकल गए। लेकिन चीन से परमिट और वीजा न मिलने के कारण वे सभी नेपाल में अटक गए हैं। इसे देखते हुए विदेश मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।विदेश मंत्रालय ने गत दिवस एक बयान जारी कर कहा कि उसे भारतीय नागरिकों से मदद के अनुरोध मिले हैं। मंत्रालय ने कहा कि वे लोग निजी टूर ऑपरेटरों के पैकेज…
मेरठ, 29 जून (प्र)। गत दिवस वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स की पल्लवपुरम में हुई जनरल बॉडी मीटिंग में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही 12 राज्यों के लिए राज्य कॉर्डिनेटरों की नियुक्ति की घोषणा की गई। बैठक में संगठन के सदस्य, विभिन्न राज्यों और जिलों के प्रतिनिधि तथा खेल जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे। संगठन ने आने वाले समय में खेल प्रतिभाओं को मंच देने, ट्रेनिंग शिविर आयोजित करने और राष्ट्रीय स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने की रणनीति तय की।मीटिंग में सागर कश्यप को संस्थापक एवं निदेशक, सोम शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, कपिल त्यागी को चेयरमैन, अनीता सिंह…
