Author: admin

मेरठ 27 जून (प्र)। सेंट पैट्रिक्स एकेडमी में शुक्रवार को दो दिवसीय जोनल एथलेटिक मीट का शुभारंभ किया गया इसमें जोन के 11 विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।मुख्य अतिथि फादर धार्सिस और विद्यालय के सुपीरियर ब्रदर एंथनी केजे ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहले दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में 100, 400, 600/800 और 3000 मीटर दौड़, बाधा दौड़, ऊंची कूद, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, ट्रिपल जंप तथा 4×100 मीटर रिले सहित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। सेंट पैट्रिक्स एकेडमी, सेंट थॉमस स्कूल,…

Read More

जयपुर, 27 जून (ता)। राजस्थान के सिरोही जिले के मंडवारिया गांव से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां समाज के पंचों ने एक तुगलकी फरमान सुनाकर 43 परिवारों को समाज से बहिष्कृत कर दिया है। इन परिवारों का दोष केवल इतना था कि उन्होंने एक मृत्युभोज में घी के मालपुए नहीं बनवाए थे। आर्थिक तंगी के कारण सादा भोजन परोसने पर पंच भड़क गए और यह कठोर सजा सुना दी। इस फरमान के बाद पूरे गांव में इन परिवारों का हुक्का-पानी पूरी तरह बंद कर दिया गया है।सामाजिक बहिष्कार के इस दंश के कारण इन परिवारों…

Read More

मेरठ 27 जून (प्र)। रामनगर-गोला कुआं चौक व्यापार संघ ने ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर के व्यवहार और उत्पीड़न से त्रस्त होकर शुक्रवार को बाजार बंद रखा। बाजार बंद होने से हड़कंप मच गया। संयुक्त व्यापार संघ निर्वाचित के नेता गोला कुआं पहुंचें। एसपी ट्रैफिक से संयुक्त व्यापार संघ नेताओं की वार्ता हुई। भविष्य में व्यापारियों से दुर्व्यवहार न होने तथा ई-रिक्शा के लिए रोडमैप तैयार किये जाने के बाद दोपहर दो बजे बाजार खोल दिया गया। रामनगर गोला कुआं चौक व्यापार संघ के अध्यक्ष शाहिद खान ने गुरुवार को ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर वीके शाही पर दुकानदारों से अभद्र व्यवहार करने के…

Read More

उन्नाव, 27 जून (ता)। उन्नाव के गिरजाबाग मोहल्ला निवासी मजदूर की स्नातक पास बेटी को चंडीगढ़ से आयकर विभाग ने नोटिस भेजकर 20 करोड़ की कमाई का ब्योरा मांगा है। यह कमाई कबाड़ के कारोबार से बताई गई है। पीड़िता ने जनसुनवाई पोर्टल और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना दिया है। धोखाधड़ी में फंसाने की आशंका जताते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।सदर कोतवाली के गिरजाबाग मोहल्ला निवासी रश्मि सविता ने बताया कि वह बीए पास कर घर में ही रहती हैं। पिता अजय शंकर मजदूरी करते हैं। दो कमरों में पूरा परिवार गुजर-बसर करता है। धूप से बचाव…

Read More

अलीगढ़, 27 जून (ता)। मथुरा डिपो की एक बस में बड़ा हादसा हो गया। चालक के अचानक निढाल होने से बस अनियंत्रित हो गई। एक फौजी की सूझबूझ से बस में सवार पचास सवारियां सुरक्षित बच गईं। यह घटना बेसवां से पहले नगला फोंदा के समीप लगभग नौ बजे हुई। मथुरा डिपो की बस संख्या यूपी के टी 3189 मथुरा से मुरादाबाद जा रही थी। चालक गणेश कुमार रामपुर अडीग, मथुरा के निवासी थे। वह सीट पर बैठे-बैठे अचानक निढाल हो गए। बस बेकाबू होकर सड़क की दूसरी साइड में चली गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस में…

Read More

मेरठ 27 जून (प्र)। फर्जी आइएएस अधिकारी के पीए पंकज मिश्रा की पत्नी बनकर 70 लाख रुपये की ठगी करने वाली सुमन मिश्रा को चारबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। महिला पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था, जो दो साल से फरार चल रही थी। महिला और उसके पति ने दिल्ली- देहरादून हाईवे स्थित सुशांत सिटी निवासी बीडीएस चिकित्सक से उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर 70 लाख रुपये की ठगी की थी। गत वर्ष उक्त चिकित्सक दंपती को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने के लिए महिला के पति ने एक अधिवक्ता…

Read More

नई दिल्ली 27 जून। अंत्योदय अन्न योजना के तहत खाद्यान्न वितरण का फार्मूला बदलने जा रहा है। अभी इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को हर महीने 35 किलोग्राम अनाज मिलता है। परिवार में सदस्यों की संख्या चाहे जितनी कम हो, अनाज की मात्रा कम नहीं होती। नई व्यवस्था में परिवार के बजाय अब सदस्यों की संख्या के आधार पर अनाज मिलेगा। प्रत्येक सदस्य को सात किलोग्राम अनाज मिलेगा, लेकिन किसी भी परिवार को कुल 35 किलोग्राम से अधिक खाद्यान्न नहीं दिया जाएगा। इसका सीधा असर पांच से कम सदस्यों वाले परिवारों पर पड़ सकता है। उनका मासिक राशन…

Read More

भारत में पहली बार सिर्फ डेटा सेंटर के लिए एक पूरा शहर बसाने की तैयारी हो रही है. हैदराबाद से करीब 55 किलोमीटर दूर अलोर गांव में प्रस्तावित यह डेटा सेंटर सिटी करीब 1500 एकड़ में विकसित की जाएगी. इसका मकसद ऐसी जगह तैयार करना है जहां डेटा सेंटर कंपनियों को बिजली, पानी, हाई स्पीड फाइबर नेटवर्क और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर एक ही परिसर में मिल सके. आज एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग और डिजिटल सेवाओं की बढ़ती मांग के कारण दुनिया भर में बड़े डेटा सेंटर बनाए जा रहे हैं. ऐसे में यह प्रोजेक्ट भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा देने…

Read More

आए दिन भिखारियों को इस काम से हटाने के लिए अभियान चलाने की खबरें मिलती है जो अच्छी खबरें है। बाजारों बस व रेलवे स्टेशनों पर भिखारियों की संख्या बढती जा रही है जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। लेकिन अभियान से पहले जो नए भिखारी अरबपति लखपति पैदा हो रहे हैं उनकी सोच में बदलाव के प्रयास होने चाहिए। पिछले दिनों पढ़ा कि उद्योगपतियों ने करोड़ों रुपये बैंकों के मार लिए और उन्हें छूट देने के प्रयास होने लगे। व्यापार या उद्योग के लिए आए दिन सरकार से जमीन, टैक्स में राहत और बिना ब्याज के पैसों की मांग…

Read More

महानगरों के समान अपने यहां भी पुलिस प्रशासन और राजमार्ग से संबंधित अफसर यातायात व्यवस्थाएं करने में लगे हैं। लेकिन आजकल मुख्य बाजारों बाहरी क्षेत्रों आबादी वाली जगहों पर कट बंद करने से आम आदमी को परेशानी व अफसरों को धरना प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है जिससे इनका जो समय समस्याओं के समाधान में लगना चाहिए था वो इसका विरोध झेलने में लग रहा है। मैं किसी भी विकास और सौंदर्यीकरण का विरोधी नहीं हू लेकिन महानगरों की व्यवस्थाएं यहां लागू करने से पहले यातायात की सभी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाए जिससे यात्रा सुगम हो सके। सड़कों…

Read More