मेरठ, 27 जून (प्र)। निगम द्वारा 11 करोड़ रुपये की लागत से पांच प्रमुख चौराहों के सौंदर्यकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। निर्माण विभाग ने लेआउट जारी कर दिया और टेंडर की प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य कराने की बात कही। बताया गया है कि स्वच्छ भारत मिशन यूनिट ने भी शहर में कई जगहों पर सुंदरीकरण का कार्य कराया है। शहर की सूरत बदलने के लिए नगर निगम की यह पहल शुरू की है।शहर के शास्त्रीनगर एल ब्लॉक तिराहा, माधव चौक, इमली चौराहा, गांधी आश्रम चौराहा व जेल चुंगी चौराहे का सौंदर्यकरण करना है। इन चौराहे को न केवल…
Author: admin
मेरठ, 27 जून (प्र)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश को यहां अधिकारी मनाने को तैयार नहीं। सीएम के आदेश के बावजूद यहां बड़ी संख्या में प्राइवेट अस्पतालों के बेसमेंट में बेरोकटोक कार्य चल रहा है। खास बात है कि अधिकांश प्राइवेट अस्पतालों में अग्निशमन के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में मरीजों की जान को खतरा बना है, लेकिन अधिकारी हैं कि इनपर कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं।लखनऊ में गत दिनों एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 18 छात्रों की मौत हुई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर में बेसमेंट में कोचिंग…
मोदीनगर, 27 जून (ता)। मेरठ सहारनपुर शिक्षक सीट से एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने गत दिवस मुल्तानीमल मोदी (एमएम) महाविद्यालय में सद्भावनात्मक भ्रमण किया। कालेज की प्राचार्या प्रो वंदन शर्मा ने उनका स्वागत किया। महाविद्यालय के प्रोफेसरों ने उनके समक्ष शिक्षक जगत से जुडी कुछ समस्याओं को रखा। जिसमें एनपीएस सहित अन्य समस्याओ से जुडी समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर सी एम डी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ दीपांशु शर्मा, डॉ पूनम शर्मा, गिन्नी देवी गर्ल्स पी जी कॉलेज की प्राचार्या प्रो पूनम शर्मा भी मौजूद रही। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगो में डॉ प्राची अग्रवाल, डॉ पूनम…
नई दिल्ली, 27 जून (ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए उन्हें सत्य, न्याय, साहस और अटूट विश्वास का प्रतीक कहा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि इमाम हुसैन की कुर्बानी आज भी करोड़ों लोगों को सच्चाई और इंसाफ के रास्ते पर डटे रहने की प्रेरणा देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को नमन करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म श्एक्सश् पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि हजरत इमाम हुसैन का बलिदान आज भी अनगिनत लोगों को सत्य और न्याय की राह पर अडिग रहने की…
नई दिल्ली, 27 जून (ता)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गत दिवस लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में 2 साल पूरा करने पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि यात्रा लंबी है, पर संकल्प अटूट जनता के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। राहुल साल 2024 के आम चुनाव में रायबरेली से सांसद चुने गए। वह 26 जून 2024 से विपक्ष के नेता के तौर पर काम कर रहे हैं। 2014 से 2024 तक 10 साल तक लोकसभा में कोई नेता प्रतिपक्ष नहीं था, क्योंकि कोई भी विपक्षी पार्टी जरूरी आंकड़ा पूरा नहीं कर पा रही थी। 2024…
मेरठ, 27 जून (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। मेडा में तैनात अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) अनिल कुमार की लखनऊ के अलीगंज में हुए हादसे को लेकर उन्हें निलंबित कर दिया गया है इस कार्रवाई से मेरठ विकास प्राधिकरण मेडा में हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि अब धीरे धीरे पूर्व में तथा वर्तमान में यहां पर तैनात अन्य अधिकारियों को भी ऐसी कार्यवाही झेलने के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि शहर के सुनियोजित विकास सौंदर्यकरण के लिए हर संभव प्रयासरत प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की भावनाओं और आम आदमी की सहूलियत के इस अभियान को निर्माण का मानचित्र पास है…
लखनऊ, 27 जून (ता)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2027 में बड़ा कमाल करने के प्रयास में लगी कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने तीन राज्यों के प्रभारी को बदला है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी बदलाव किया गया है। उत्तर प्रदेश में दलित वोट को सहेजने के प्रयास में लगी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव के काफी पहले ही पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी को बदल दिया है। पार्टी ने ब्राह्मण के स्थान पर अब दलित को पार्टी का प्रदेश प्रभारी बनाया है। अब अविनाश पाण्डेय के…
मेरठ 27 जून (प्र)। मच्छरों से निजात पाने के लिए यदि आप मच्छररोधी अगरबत्ती का प्रयोग कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। बाजार में ऐसे कीटनाशकों से तैयार अगरबत्ती बेची जा रही हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। जिला कृषि रक्षा विभाग ने इसके लिए जिले के सभी दुकानों व कीटनाशक निरीक्षकों को पत्र जारी करते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में ऐसी अगरबती का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें कीटनाशक डाइमेफ्लूथ्रिन और मेपरफ्लूथ्रिन का प्रयोग किया जाता है। ये दोनों अपंजीकृत कीटनाशक…
नई दिल्ली/लक्जमबर्ग, 27 जून (ता)। अपने तीन महीने के बेटे एडम को गोद में लेकर यूरोपीय संघ के जलवायु मंत्रियों की बैठक में पहुंचीं स्वीडन की मंत्री रोमिना पोरमोख्तारी की यह तस्वीर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में रोमिना बेटे को लेकर बैठक में भाग लेती और अपनी बात रखते दिख रही हैं। यूरोपीय यूनियन की बैठक में पहली बार ऐसा देखने को मिला, जब इतना नन्हा मेहमान इसका हिस्सा बना।रोमिना पोरमोख्तारी ने कहा- मैंने जानबूझकर ऐसा किया, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि मां बनने…
मेरठ 27 जून (प्र)। धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली ने साई हॉस्पिटल एंड क्रिटिकल केयर सेंटर, मेरठ में कैंसर एवं हृदय रोग ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ किया है। इससे मेरठ और आसपास के मरीजों को उन्नत इलाज स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा। नई ओपीडी का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के लिए महानगरों की यात्रा से राहत देना है। ओपीडी धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली के वरिष्ठ डॉक्टर नियमित परामर्श देंगे। डॉ. गौरव महाजन, हेड कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शुक्रवार डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डायरेक्टर एवं सीनियर कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी पहले…
