मेरठ, 27 जून (प्र)। आबूलेन स्थित आबू प्लाजा में एक अवैध स्नूकर क्लब में अवैध रूप से शराब पिलाए जाने का मामला सामने आया है। आबूलेन चौकी प्रभारी ने शिकायत पर छापेमारी करते हुए संचालक तथा युवकों को हिरासत में लिया। इनमें से एक को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। सदर बाजार थाना पुलिस को पिछले काफी समय से आबू प्लाजा स्थित एक बिना लाइसेंस के चल रहे स्नूकर क्लब में अवैध रूप से देर रात तक शराब पिलाए जाने की सूचना मिल रही थी। इस पर गत रात करीब 8ः30 बजे आबूलेन चौकी प्रभारी ऋतुराज सांगवान ने पुलिस बल के साथ स्नूकर क्लब पर छापा मारा। छापे के दौरान अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को स्नूकर क्लब के बाहर और अंदर शराब के खाली अधे-पव्वे और बोतल मिली। साथ ही, क्लब के अंदर स्मोकिंग के कारण काफी धुआं भरा थ।
पुलिस ने छापेमारी की वीडियोग्राफी की। साथ ही, स्नूकर क्लब के संचालक आशीष यादव तथा दो युवकों को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस तीनों को थाने ले गई। पुलिस पूछताछ के बाद एक युवक को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया जबकि संचालक तथा एक अन्य युवक रात में थाने पर ही हिरासत में रहे हैं। इस दौरान चौकी प्रभारी पर स्नूकर क्लब संचालक द्वारा दबाव बनाने की कोशिश भी की गई। आबूलेन चौकी प्रभारी ऋतुराज सांगवान ने बताया कि स्नूकर क्लब में अवैध रूप से लोग रात में शराब पीते मिले हैं। क्लब के अंदर व बाहर शराब के खाली अधे-पव्वे भी मिले हैं। संचालक के पास स्नूकर क्लब का लाइसेंस भी नहीं मिला है।
Trending
- कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
- बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी
- यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
- एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
- पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं
- आरडब्ल्यूए हो सावधान! लापरवाही के लिए लग सकता है जुर्माना और हो सकती है सजा, आवारा कुत्ते ने बच्ची को घायल किया, 1.05 लाख का जुर्माना लगा
- सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
- अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे

