Author: websitemarketing2019@gmail.com

मेला कहीं भी लगता हो उससे परंपरा व संस्कृति तथा क्षेत्रीय लोगों की भावनाएं जुड़ी होती है। इसे ध्यान रख १९५२ से बूढ़ा बाबू के नाम से चली आ रही विरासत को मजबूत करने के लिए प्रशासन सरधना में जगह उपलब्ध कराए क्योंकि यह कहना कि जमीन चिन्हित नहीं हो पा रही है इसलिए मेला लगना संभव नहीं है। बताते चलें कि मेला बूढ़ा बाबू को लेकर एसडीएम उचित नारायण सेंगर मेले की अनुूमति नहीं दे रहे हैँ जबकि नगर पालिका चेयरमैन सबीला बेगम द्वारा दूसरे स्थान के रुप में मंडी परिषद का प्रस्ताव दिया गया। प्रशासन का मानना है…

Read More

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले कुछ सालों में आम आदमी के बीच चर्चा का विषय रहे हैं क्योंकि जनसमस्याओं के समाधान को लेकर उनके द्वारा आवाज उठाया जाना और हर मामले में विनम्रता के साथ स्पष्ट बोलना उनकी यह खासियत उन्हें आम आदमी के नजदीक ला रही है। वैसे तो जंतर मंतर सहित कहीं ना कहीं पूरे देश में धरने प्रदर्शन होना आम बात है। ध्यान दे तो इस स्थल पर भी काफी समय से धरने चल रहे हैं मगर सोनम वांगचुक का धरना बिल्कुल अलग और नागरिकों के हित में है। इसलिए कहा जा सकता है कि अन्ना हजारे…

Read More

सहारनपुर, 16 जुलाई (ता)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शादी के रिश्ते कराने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक बड़े साइबर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना सदर बाजार और थाना साइबर क्राइम की संयुक्त टीम ने कोर्ट रोड स्थित गिल कॉलोनी में चल रहे कथित फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। मामले में एक आरोपी सूरज मरावी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जबकि पहले तीन युवतियों को पूछताछ के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।पुलिस के अनुसार, आरोपी “Perfect…

Read More

नई दिल्ली, 16 जुलाई (ता)। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने कहा है कि आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे लोक सेवकों की पहचान को सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत निजी जानकारी नहीं माना जा सकता। सीआईसी ने यह फैसला रेलवे को दो अलग-अलग मामलों में यात्रा टिकट परीक्षकों (टीटीई) के नाम और पदनाम सार्वजनिक करने का निर्देश देते हुए सुनाया।सूचना आयुक्त स्वागत दास ने उत्तर पश्चिम रेलवे और पश्चिम रेलवे के खिलाफ अलग-अलग सुनाए गए फैसलों में कहा कि रेलवे ने आधिकारिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे टीटीई के नाम और पदनाम बताने से इनकार करने के लिए…

Read More

रामपुर, 16 जुलाई (ता)। रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मोहम्मद आजम खान को तत्कालीन डीएम को ‘तनखैया’ कहने के मामले में निचली अदालत से मिली दो साल की सजा के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई अंतिम चरण में पहुंच गई है। सेशन कोर्ट में अभियोजन पक्ष की बहस पूरी हो चुकी है। अब 18 जुलाई को अदालत अपना फैसला सुना सकती है।रामपुर में पूर्व सांसद और सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की अपील पर सुनवाई निर्णायक दौर में पहुंच गई है। तत्कालीन डीएम को ‘तनखैया’ कहने के मामले में निचली अदालत से मिली…

Read More

मथुरा, 16 जुलाई (ता)। सुप्रीम कोर्ट ने गत दिवस कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में सुनवाई टाल दी। वह इसलिए क्योंकि अदालत को कहा गया कि हिंदू पक्ष अभी भी इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि किसका मुकदमा मुख्य मामला होगा।यह मामला जस्टिस संजय कुमार और संजीव सचदेवा की बेंच के सामने आया। बेंच एक हिंदू पक्ष की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें इलाहाबाद हाई कोर्ट के 2025 के आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें एक अलग मुकदमे में दूसरे हिंदू पक्ष को भगवान कृष्ण के सभी भक्तों का प्रतिनिधि माना गया था।एक हिंदू पक्ष…

Read More

बिजनौर, 16 जुलाई (ता)। एसटीएफ बरेली और नहटौर पुलिस की संयुक्त टीम ने बीते गत दिवस फर्जी तरीके से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस तैयार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो लैपटॉप, वाई-फाई राउटर, स्मार्टफोन, चार एटीएम कार्ड, तीन चेकबुक, चार कूटरचित आधार कार्ड तथा फर्जी लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए गए हैं।पुलिस के मुताबिक, एसटीएफ बरेली को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के गांव फुलसंदा हीरा निवासी इब्राहिम अंसारी अपने घर से फर्जी तरीके से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस तैयार कर रहा है। एसटीएफ और नहटौर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामार उसे गिरफ्तार कर…

Read More

मेरठ, 16 जुलाई (प्र)। प्रदेश स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए महिला, जूनियर बालिका खिलाड़ियों के जिला एवं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सभी चयन ट्रायल्स स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। महिला बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 20 जुलाई को दोपहर तीन बजे, मंडल स्तरीय ट्रायल 21 जुलाई को होगा। चयनित खिलाड़ी 27 से 29 जुलाई तक अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 27 जुलाई को शाम तीन बजे, मंडल स्तरीय ट्रायल 28 जुलाई को सुबह 10…

Read More

मेरठ, 16 जुलाई (प्र)। सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी की समस्याएं लगातार गहराती जा रही हैं। कॉलोनी में लगातार चौथे दिन गत दिवस भी कई टावरों की लिफ्टें बंद रहीं, जिससे ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे घरों में कैद होकर रह गए। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के सामान के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।वहीं, 3 दिन पहले हुई बारिश का पानी अभी तक सड़कों पर भरा हुआ है। पानी के कारण कॉलोनी की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जगह-जगह पानी भर गया है। गंदा पानी…

Read More

मेरठ, 16 जुलाई (प्र)। भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) मेरठ ने विभिन्न श्रेणियों के लिए भर्ती रैली का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। हाल ही में घोषित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईई) में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएफटी) और दस्तावेज सत्यापन के अगले चरण के लिए तैयार रहना होगा।एआरओ मेरठ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों (सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़) के उम्मीदवारों के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है।…

Read More