नई दिल्ली़, 13 अगस्त (ता)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गत दिवस एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम पर बहुत सारे लोग ये कमेंट कर रहे थे कि जंतर मंतर का सीजन-2 कब शुरू होगा, तो मैं उन्हें बता रहा हूं कि जंतर मंतर का सीजन-2 बहुत ही जल्द शुरू होने जा रहा है।
सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके ने गत दिवस मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी अगली रणनीति को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इसके साथ ही, उन्होंने दिल्ली में अपने वॉलंटियर्स के साथ होने वाली मीटिंग को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर समस्याएं पैदा करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमारी वॉलंटियर्स की मीटिंग होनी थी। यह हमारी एक इंडोर मीटिंग होने वाली थी। इसके लिए हम एक हॉल ढूंढ रहे थे। हम लोग कई जगहों पर गए, लेकिन कोई भी हमें किराये पर हॉल नहीं दे रहा था। सब कहते रहे कि ऊपर से प्रेशर है, हम कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) वालों को हॉल नहीं दे सकते हैं।
दीपके ने कहा कि हम 10 से ज्यादा जगहों पर हॉल ढूंढते हुए गए, लेकिन सभी जगह से हमें एक ही बात सुनने के लिए मिली कि हम कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) वालों को किराये पर हॉल नहीं दे सकते हैं। क्योंकि अगर सीजेपी वालों को हॉल दे देंगे, तो हमारे लिए तकलीक हो जाएगी। हमें ऊपर से धमकियां मिल रही हैं।
उन्होंने कहा कि हमने बड़ी मुश्किल से यह हॉल हासिल किया था। हमारे पास इसकी रसीद भी है, लेकिन गत दिवस सुबह मालिकों को धमकियां मिलीं। उनसे कहा गया कि अगर उन्होंने सीजेपी की मीटिंग यहां होने दी, तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा, तो इस तरह से लोगों को डराया जा रहा है, धमकाया जा रहा है और हमें मीटिंग करने से रोका जा रहा है और यह सब भारतीय जनता पार्टी की तरफ से करवाया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के लोग सभी को डरा-धमका रहे हैं कि अगर कोई सीजेपी वालों को मीटिंग के लिए जगह दे देगा, तो उनको उल्टा लटकाया जाएगा और इस तरह का माहौल वो पूरे देश में बना रहे हैं। उनके काम और बातें साफ दिखाती हैं कि वे देश के युवाओं से डरते हैं। अगर उन्हें लगता है कि ऐसी छोटी-मोटी हरकतों से हम डर जाएंगे, तो वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

