Author: websitemarketing2019@gmail.com

सहारनपुर 17 जुलाई। कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट ने अवैध घोषित कर दिया है। लोक परिसर अप्राधिकृत अध्यासियों की बेदखली अधिनियम 1972 के तहत दायर बाद की सुनवाई में दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने यह आदेश पारित किया। बेदखली आदेश पारित करते हुए न्यायालय ने कब्जाधारकों पर अवैध कब्जे की क्षतिपूर्ति के रूप में 6.41 करोड़ से अधिक का जुर्माना भी लगाया। कोर्ट ने कब्जा हटाने के लिए 30 दिन का समय दिया है। कब्जा न हटाए जाने पर बलपूर्वक बेदखली के आदेश दिए। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को शिकायतकर्ता द्वारा अवैध रूप…

Read More

मेरठ 17 जुलाई (प्र)। लगातार बिजली कटौती और शिकायतों के समाधान में देरी को लेकर बृहस्पतिवार को शहर और देहात में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ब्रह्मपुरी इलाके में देर रात गुस्साए लोगों ने दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। वहीं भारतीय किसान यूनियन ( धनसिंह कोतवाल) ने दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड बिजलीघर पर धरना दिया, जबकि बुद्धेरा जाहिदपुर, सरस्वती विहार, माधवपुरम, खुशहाल नगर और ऐरा गार्डन कॉलोनी के लोगों ने भी बिजली संकट को लेकर विरोध जताया। रोहित अग्रवाल ने बताया कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रोजाना करीब 18 घंटे बिजली कटौती हो…

Read More

मेरठ 17 जुलाई (प्र)। इनररिंग रोड से लगे गंगानगर में मेडा की ओर से 14.5 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए सुंदरीकरण का बुरा हाल है। सजावट के लिए लगाई गई लाइटों में से 178 लाइट गायब हो गई। 80 लाइटें टूटी मिलीं हैं यहां बैठने के लिए बनाए गए मार्बल के प्लेटफार्म कई स्थानों पर धंस गए और पेड़- पौधे सूख गए हैं। साइकिलिंग के लिए बनाया गया तीन मीटर चौड़ा ट्रैक कई जगह से टूट गया है। अफसरों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अनसुनी कर दी गई। करीब तीन साल पहले गंगानगर में नाले किनारे 2200…

Read More

मेरठ 17 जुलाई (प्र)। सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी कॉलोनी में तीन टावरों की पांच लिफ्ट लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिससे करीब 200 परिवारों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। 14 मंजिला टावरों में रहने वाले बुजुर्ग, महिलाएं, बीमार लोग और छोटे बच्चों वाले परिवार सबसे ज्यादा परेशान हैं। कई लोग मजबूरी में रोजाना सीढ़ियों का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, तीन दिन तक चले पेयजल संकट के बाद बुधवार देर रात अंडरग्राउंड पाइपलाइन का फॉल्ट ठीक होने से जलापूर्ति बहाल कर दी गई। कॉलोनी में कुल पांच टावरों में करीब 650 फ्लैट हैं, जिनमें लगभग 405 फ्लैट आबाद…

Read More

मेरठ 17 जुलाई (प्र)। जनपद का चर्चित ललिता हत्याकांड में सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना की भूमिका पर पहले दिन से ही सवाल उठ रहे थे। इसी को दृष्टिगत रखते हुए एसएसपी ने सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना को ब्रह्मपुरी से हटाकर किठौर सर्किल में तैनात कर दिया है। अभी तक किठौर सर्किल देख रहे रामप्रकाश अब ब्रह्मपुरी की जिम्मेदारी संभालेंगे। ललिता के परिजन सौम्य की जांच से कतई संतुष्ट नहीं थे उन पर आरोप था कि सौम्या उन्हें धमकाती है। जिन आरोपियों को पहले दिन से ही जांच के दायरे में होना चाहिए था, उनको बचाया जा रहा था। जांच के…

Read More

मेरठ 17 जुलाई (प्र)। कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर पुलिस-प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेरठ में 776 शिवालयों समेत 13 प्रमुख मंदिरों पर श्रावण मास के दौरान जलाभिषेक होगा। तीन बड़े मंदिरों पर कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे और यहीं पर मेले भी लगेंगे। ऐसे में औघड़नाथ मंदिर पर एक अस्थाई कांवड़ थाना और नौ अस्थाई चौकियां बनाई गई हैं। औघड़नाथ मंदिर पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है। प्रत्येक शिवालय पर थानावार दो-दो पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। जिले में 7 कांवड़ मार्ग चिह्नित किए हैं, जिनकी कुल दूरी 228 किमी है। इन मार्गों पर भी सुरक्षा…

Read More

जयपुर 16 जुलाई। राजस्थान हाईकोर्ट ने जेल सुधार और कैदियों के पुनर्वास की दिशा में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. अदालत ने जोधपुर की मंडोर ओपन जेल में रह रहे एक उम्रकैद के बंदी को पैरोल पर बाहर चल रही एक अन्य दोषसिद्ध महिला से विवाह करने की अनुमति दी है. दोनों की शादी 22 जुलाई को मंडोर ओपन जेल परिसर में जेल प्रशासन की निगरानी में होगी. यह आदेश राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ, न्यायमूर्ति डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह भाटी और न्यायमूर्ति प्रवीर भटनागर ने दिया है. अदालत ने अपने फैसले में कहा कि जेल व्यवस्था का उद्देश्य केवल अपराधियों को…

Read More

नई दिल्ली 16 जुलाई। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को जेलों में बंद कैदियों को लेकर सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को खास निर्देश दिए है. कोर्ट ने कहा कि 70 साल से ज़्यादा उम्र के कैदियों, लाइलाज या गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कैदियों और शारीरिक रूप से कमजोर कैदियों की समय से पहले रिहाई के लिए तीन महीने के भीतर एक पॉलिसी बनाएं. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा कि इस पॉलिसी में रिहाई पर विचार के लिए पात्रता के मानदंड और प्रक्रिया का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए. बेंच ने कहा कि पॉलिसी में…

Read More

मुंबई, 16 जुलाई (ता)। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री कैटरीना कैफ आज 43 वर्ष की हो गईं। सोलह जुलाई, 1983 को हांगकांग में जन्मी कैटरीना कैफ का मूल नाम कैटरीना टॉरकेटी है। उन्होंने 14 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। मॉडलिंग के उद्देश्य से वह मुंबई आईं, जहां उनकी मुलाकात फिल्म निर्देशक कैजाद गुस्ताद से हुई। उस समय कैजाद गुस्ताद फिल्म बूम बना रहे थे। उन्होंने कैटरीना को फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म बूम आपराधिक पृष्ठभूमि पर आधारित थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन…

Read More

मुजफ्फरनगर, 16 जुलाई (ता)। राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजीएसटी) की सचल दल इकाई की टीम ने मेरठ की बोगस फर्म लक्ष्मी एंटरप्राइजेज का बड़ा खेल पकड़ा है। यह फर्म डेढ़ साल में 44 करोड़ रुपये के बोगस बिल जारी कर चुकी है। हरियाणा की फर्म को आपूर्ति के लिए पारे (लेड) की इंगट (सिल्ली) को बेगराजपुर की फर्म से लिया जाता था। सभी ट्रकों पर इस फर्म के बिल लगते थे। मामले में हरियाणा, यूपी के वस्तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआइ) को पत्र लिखकर गहनता से जांच का आग्रह किया है।एसजीएसटी के सचल दल इकाई के सहायक आयुक्त…

Read More