मेरठ 18 जुलाई (प्र)। मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश को अनिवार्य राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) में मेरठ के मेधाावियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।तेजस अग्रवाल ने 686 अंकों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर 164 वीं रैंक हासिल की है। तेजस मेरठ में पहले स्थान पर रहे हैं। पहले ही प्रयास में तेजस ने यह सफलता हासिल की है। अभिनव अग्रवाल राष्ट्रीय स्तर पर 725 वीं रैंक के साथ मेरठ में दूसरे पायदान पर रहे हैं। अभिनव ने 665 अंक प्राप्त किए हैं। देशभर में 650 और इससे अधिक अंक पाने वाले कुल 1492 मेधावियों में मेरठ के तेजस अग्रवाल एवं…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
नई दिल्ली 18 जुलाई। देश में जल्द प्लास्टिक के नोटों की शुरुआत होने जा रही है। पहले 10 और 20 रुपये के छोटे नोट से ट्रायल किया जाएगा, उसके बाद बड़े पॉलिमर नोट चलन में लाए जाएंगे।भारतीय रिजर्व बैंक ने पॉलिमर नोटों की छपाई की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इसके लिए सुरक्षा विशेषताओं से युक्त पॉलिमर शीटों के निर्माण एवं आपूर्ति हेतु वैश्विक टेंडर आमंत्रित किया गया है। पॉलिमर सामग्री में कई आधुनिक सुरक्षा फीचर होंगे, जिनमें पारदर्शी विंडो पर चित्र, धातु वाला अंक, चुंबकीय सुरक्षा धागा, शैडो इमेज और इरिडिसेंट पैटर्न शामिल हैं। कागज के 10…
मेरठ 18 जुलाई (प्र)। मेरठ में स्कूल संचालक पति को पत्नी ने सांप से डसवाकर मरवा दिया। उसने शादीशुदा वैन ड्राइवर प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पहले पति को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। फिर रात 2 बजे प्रेमी और सपेरों को बुलाकर बिस्तर पर जहरीला सांप छोड़ दिया। प्रेमी को वहां से भगा दिया और खुद दूसरे कमरे में सोने चली गई। शुक्रवार सुबह 6 बजे पत्नी कमरे में पहुंची और चीखने लगी। उसने परिजनों से कहा कि अतुल कुमार (32) को सांप ने काट लिया है। कमरे में सांप मौजूद था और…
बरसात से पूर्व हुई बारिश ने नगर निगम और स्थानीय निकायों के कार्यों की पोल खोलकर रख दी। कुछ वर्षो में जनसुविधाओं और सफाई के लिए मिलने वाला बजट बढ़ गया बताया जाता है। उसके बावजूद काम क्यों नहीं कराए जाते। छह सात महीने व्यवस्था पुख्ता किए जाने के दावे किए जाते हैं लेकिन बारिश होने पर सारी पोल खुल जाती है। आजकल हमारे नगरायुक्त पार्षदों से पूछ रहे हैं कि हम क्या करें। महापौर रोजाना क्षेत्रों का निरीक्षण कर निर्देश दे रहे हैं और लाल पीले होने के साथ कार्रवाई की बात कर रहे हैं लेकिन नागरिकों का कहना…
सत्ताधारी दल और उसके सहयोगी दलों के ज्यादातर नेता शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट प्रकरण में बड़ी बड़ी बात कर चुके हैं। सांसद द्वारा मांग की गई है कि यहां के दुकानदारों को अन्य स्थान पर जगह दी जाए लेकिन कोई भी जहां तक पता चलता है ऐसे प्रकरण दोबारा ना हो इसके लिए आवास विकास और मेरठ विकास प्राधिकरण नगर निगम पर दबाव क्यों नहीं बनाते। क्योंकि एक तरफ तो यहां तोडृफोड़ चल रही है। सुप्रीम कोर्ट कह चुकाहै कि कार्रवाई होगी। उसके बावजूद मानचित्र के विपरीत सरकार की निर्माण नीति का उल्लंघन कर अवैध निर्माणों की लाइन लगी है और…
लखनऊ 17 जुलाई। यूपी में मानसून फिर तेज रफ्तार पकड़ने जा रहा है. मौसम विभाग ने आज से अगले तीन दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने यह अलर्ट 40 जिलों के लिए जारी किया है. चलिए जानते हैं आज के मौसम के मिजाज के बारे में. उत्तर प्रदेश में दक्षिणी पश्चिमी मानसून आज फिर से सक्रिय हो रहा है. जिसके कारण उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आज भारी से ज्यादा भारी और कुछ इलाकों में तेज बारिश होने का अलर्ट मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसूनी…
अहमदाबाद 17 जुलाई। गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों की गिरफ्तारी राज्य के अलग-अलग जिलों से की गई है. इससे पहले भी इसी मॉड्यूल से जुड़े 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार लोगों की पहचान बिलाल आबिदभाई शेरा, मोहम्मद अयूब कड़ीवाला, मोहम्मद पालनपुरी उर्फ खली अयूब सुनसारा, शफिया रईस मुख्ती और मोहम्मद हसन करदिया के रूप में हुई है.इन्हें पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खडियाल गांव से पकड़ा गया है. गुजरात ATS के मुताबिक, गिरफ्तार…
बहराइच 17 जुलाई। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिल से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दे कि एक 12 साल के लड़के को मगरमच्छ ने ज़िंदा खा लिया। घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। गांवों में दहशत का माहौल है। घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक मगरमच्छ बच्चे को खाना खिलाता दिख रहा है। वही वीडियो देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए। घटना बौंडी थाना क्षेत्र की है। बच्चा गुरुवार को अपने चाचा के साथ धान के खेत में गया था। शाम को काम खत्म करने के बाद वह घाघरा (सरू)…
चंडीगढ़ 17 जुलाई। हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ और पंजाब दौरे पर पहुंचे हैं। चंडीगढ़ में पीएम ने 4700 करोड़ रुपए के 10 प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके बाद वह जालंधर जाएंगे। यहां वह देश के 75 अमृत भारत स्कीम वाले रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन भी यहीं से करेंगे। इस दौरान वह प्रमुख डेरों के संतों से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ पीएम जालंधर में जनसभा भी करेंगे। चंडीगढ़ पहुंचे पीएम मोदी के साथ कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी एक ही स्टेज पर दिखे। वहीं, उद्घाटन के…
मेरठ 17 जुलाई (प्र)। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग भी अलर्ट मोड में है। इसलिए कांवड़ यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में चौ. चरणसिंह गंगनहर पटरी आसपास की आठ दुकानों का अस्थायी रूप से स्थान परिवर्तन किया जाएगा। साथ ही 124 दुकानों पर पर्दे डालने के बाद ही शराब बिक्री हो सकेगी। जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान आठ दुकानों को अस्थायी रूप से स्थान परिवर्तन कर संचालित किया जाएगा। ये सभी दुकानें ग्रामीण क्षेत्र की हैं। इनमें सात दुकान चौ.…
