मेरठ, 16 जुलाई (प्र)। सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी की समस्याएं लगातार गहराती जा रही हैं। कॉलोनी में लगातार चौथे दिन गत दिवस भी कई टावरों की लिफ्टें बंद रहीं, जिससे ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे घरों में कैद होकर रह गए। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के सामान के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
वहीं, 3 दिन पहले हुई बारिश का पानी अभी तक सड़कों पर भरा हुआ है। पानी के कारण कॉलोनी की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जगह-जगह पानी भर गया है। गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। इधर 47 लाख रुपये का बिजली बिल का बकाया जमा न होने के मामले में प्रशासन ने भी कार्रवाई की है। तहसीलदार सरधना की ओर से सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी के मेंटेनेंस कार्यालय पर ताला लगाकर नोटिस चस्पा किया गया। वहीं यहां रहने वाले संजय राठी ने कहा कि वह हार्ट के मरीज हैं। 14 मंजिल सीढ़ियां चढ़ना-उतरना संभव नहीं है।
Trending
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
- उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
- शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
- यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
- जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा

