मेरठ, 16 जुलाई (प्र)। प्रदेश स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए महिला, जूनियर बालिका खिलाड़ियों के जिला एवं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सभी चयन ट्रायल्स स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। महिला बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 20 जुलाई को दोपहर तीन बजे, मंडल स्तरीय ट्रायल 21 जुलाई को होगा। चयनित खिलाड़ी 27 से 29 जुलाई तक अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 27 जुलाई को शाम तीन बजे, मंडल स्तरीय ट्रायल 28 जुलाई को सुबह 10 बजे होंगे। चयनित खिलाड़ी एक से चार अगस्त तक वाराणसी में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी एवं जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 28 जुलाई तथा मंडल स्तरीय ट्रायल 29 जुलाई को होंगे। जिम्नास्टिक चार से पांच अगस्त, कबड्डी चार से छह अगस्त तक आगरा में होगी। महिला बास्केटबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी एवं जिम्नास्टिक में 31 दिसंबर 2026 तक 25 वर्ष से कम आयु की खिलाड़ी भाग ले सकेंगी, जबकि जूनियर बालिका बॉक्सिंग में एक जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2011 के बीच जन्मी बालिकाएं पात्र होंगी।
Trending
- भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे
- संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
- गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
- राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
- जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
- कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
- विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
- बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
