लखनऊ़, 13 अगस्त (ता)। रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम 26 से 31 अगस्त तक छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने इस अवधि में निगम की शत- प्रतिशत बसों को ऑनरोड करने के निर्देश दिए हैं। निगम के कर्मचारियों को इसके लिए प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।
मंत्री ने बसों और बस स्टेशनों पर साफ-सफाई, पीने के लिए स्वच्छ पानी, पर्याप्त रोशनी और पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। यात्रियों को जानकारी देने के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह ने क्षेत्रीय प्रबंधकों को दिल्ली से पूर्वी यूपी की बसों में बदलाव के निर्देश दिए। लखनऊ, कानपुर जैसे प्रमुख गंतव्यों के लिए अतिरिक्त सेवाएं चलाने को कहा गया है। बसों की उपलब्धता और यात्रियों की संख्या की लगातार निगरानी की जाएगी। त्योहार के दौरान बस संचालन से जुड़े अधिकारियों, चालकों और परिचालकों को विशेष परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश नहीं मिलेगा। सभी कर्मचारियों का ड्यूटी रोस्टर पहले से तैयार कर नोटिस बोर्ड पर लगाया जाएगा।
Trending
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
- शत्रु संपत्तियों पर अब न लीज, न किराया, अनुबंध खत्म होते ही सरकार लेगी कब्जा, फिर होगी नीलामी
- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की
- नोएल से विवादों के बीच चंद्रशेखरन का टाटा संस के इस्तीफा
- केदारनाथ हेली सेवा 15 सितम्बर से
- न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क मनाएगा ‘इंडियन इंडिपेंडेंस डे’

