नई दिल्ली 16 जुलाई। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 की धारा 22 के तहत मिलने वाला प्राथमिकता का अधिकार यानी पहले खरीदने का हक खेती की जमीन पर भी लागू होगा। धारा 22 क्लास वन उत्तराधिकारियों को किसी अन्य सह उत्तराधिकारी द्वारा ट्रांसफर की जाने वाली संपत्ति खरीदने की प्राथमिकता वाला अधिकार देती है। यह धारा कृषि भूमि पर भी समान रूप से लागू है। इसका मतलब है कि होती अगर परिवार में किसी सदस्य को विरासत में जमीन मिली हैं और वह अपना हिस्सा बेचना चाहता है, तो उसे पहले…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
रामपुर 16 जुलाई। रामपुर विकास प्राधिकरण ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए परिसर में बने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण का अंतिम आदेश जारी कर दिया है। प्राधिकरण ने इन भवनों को बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्मित मानते हुए पूरी तरह अवैध घोषित किया है। बुधवार को व्यक्तिगत सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरडीए के उपाध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी ने जौहर ट्रस्ट और विश्वविद्यालय प्रबंधन को अवैध निर्माण स्वयं हटाने के लिए 20 दिन का समय दिया है। इसके बाद…
मेरठ 16 जुलाई (प्र)।30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान लोग नमो भारत ट्रेन के द्वारा दिल्ली आ जा सकेंगे। शहर के रूट प्लान में पुलिस ने नमो भारत व मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए व्यवस्था की है। हापुड़ और गढ़ रोड और दिल्ली रोड पर एक साइड में कांवड़िये और दूसरी साइड में शहर के लोग अपने वाहनों से चल सकेंगे। नमो भारत व मेट्रो ट्रेन में सवार होने वाले लोगों को अंतिम दिन तक भी रोका नहीं जाएगी। एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि शास्त्रीनगर या मवाना रोड, यूनिविर्सटी रोड के वाहन माल रोड…
कलबुर्गी 15 जुलाई। कर्नाटक के कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि तीनों सुबह करीब साढ़े चार बजे जेल की दीवार फांदकर फिल्मी अंदाज में भाग गए. फरार हुए कैदी मूल रूप से बीदर जिले के रहने वाले हैं. उनकी पहचान बसवकल्याण तालुक के मस्तान उर्फ माशा, औरद तालुक के संतपुर गांव के संतोष मेथरे और बीदर तालुक के बक्काचौड़ी गांव के सागर भीमराया के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि उनमें से दो हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है, जबकि दूसरा पॉक्सो मामले में 20 साल जेल…
शिवपुरी 15 जुलाई। जिले के पिछोर क्षेत्र में शादी कराने के नाम पर कथित ठगी और लूट का मामला सामने आया है। हरियाणा के एक परिवार का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उनसे 2.25 लाख रुपये, सोने की चेन और मोबाइल छीन लिया गया। इतना ही नहीं, शादी के बाद साथ ले जा रही युवती को भी उसके परिजन वापस ले गए। प्रीति पत्नी सुधीर फोगाट, निवासी ग्राम घेगोंला, तहसील सोहना, जिला गुरुग्राम ने पुलिस को बताया कि उनके भाई योगेंद्र कुमार जाखड़ की शादी नहीं हुई थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के महरानीपुर जिले के ग्राम उलधन…
लखनऊ 15 जुलाई। केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ट्रैफिक जाम से राहत और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए दो बड़ी एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी है. यह जानकरी केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दी है. इन दोनों परियोजनाओं की कुल लागत 25,446 करोड़ रुपये है. इनमें पहली परियोजना गंगा नदी के किनारे 46 किलोमीटर लंबे 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर की है, जिसकी लागत 14,448 करोड़ रुपये होगी. यह परियोजना वाराणसी और चंदौली जिलों में NH-19 को वाराणसी रिंग रोड से जोड़ेगी. इसके तहत 6-लेन एलिवेटेड मुख्य मार्ग के साथ एक प्रतिष्ठित केबल-स्टे ब्रिज, एक्स्ट्राडोज्ड फुट ओवर…
नई दिल्ली, 15 जुलाई (ता)। प्रवर्तन निदेशालय ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, ईडी ने विकास गर्ग को दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद ट्रांजिट रिमांड हासिल कर उन्हें रायपुर ले जाया जा रहा है, जहां पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा।हाल ही में ईडी ने विकास गर्ग, उनके परिवार के सदस्यों और उनके नियंत्रण वाली कंपनियों की 940.77 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की थीं। जांच एजेंसी का आरोप है कि महादेव ऑनलाइन…
आजकल एक बात बहुत सुनने को मिलती है कि फलां व्यक्ति ठीक नहीं है और ऐसी चर्चा करने वालों में परिवार के लोग मित्र समाजसेवी व्यापारिक पार्टनर सभी क्षेत्रों में सुनने को मिल जाएगी और इससे हम किसी के बारे में अपनी राय बना लेते हैं। उससे सामने वाले का कुछ भले ही ना बिगड़े लेकिन अपने को नुकसान और अपनों से दूरी बनते देर नहीं लगती। मैंने देखा कि औरों की बात सुनकर या किसी से मिलकर उसके बारे में किसी तरह की राय नहीं बनानी चाहिए। क्योंकि हो सकताहै कि जब आप उससे मिले हो या किसी काम…
बस रही नई नई कॉलोनियों और मोहल्लों में रखरखाव के लिए बनी आरडब्ल्यूए या संस्थान जो हर माह मोटा शुल्क मेंटीनेंस के नाम पर वहां के निवासियों से वसूलती है उन्हें अब संभल जाना चाहिए और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए लापरवाही को तिलांजलि दी जानी चाहिए क्योंकि ऐसा नहीं करेंगे तो उन पर अपने वादों को पूरा ना करने और घटना होने पर लापरवाही मानते हुए इन पर हो सकता है मोटा जुर्माना। इस बारे में प्राप्त खबर के अनुसार आवारा कुत्तों के आतंक को रोकने के लिए सेक्टर-सोसायटियों में आरडब्ल्यूए (अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन) की सुरक्षा की…
मेरठ, 15 जुलाई (प्र)। सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक आयोजित की गई। इसका उद्देश्य नई शैक्षणिक नीतियों बोर्ड के नवीनतम व्यवस्थाओं और विद्यालयों में आने वाली चुनौतियों पर सामूहिक चर्चा व समाधान करना रहा। इस दौरान विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने कक्षा 10 एवं 12 के कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम घोषित न होने संबंधी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय शिक्षा नीति की गाइडलाइन को प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।सभी विद्यालयों में काउंसलर की अनिवार्य नियुक्ति, निश्शुल्क शिक्षा से संबंधित प्रविधान, दूसरी बालिका छात्रा से जुड़े निर्देश एवं डीआइओएस द्वारा जारी…
