Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    • उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
    • शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
    • यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
    • जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»पोर्टल में सेंधमारी कर बना रहा था लर्निंग लाइसेंस
    न्यूज़

    पोर्टल में सेंधमारी कर बना रहा था लर्निंग लाइसेंस

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 16, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिजनौर, 16 जुलाई (ता)। एसटीएफ बरेली और नहटौर पुलिस की संयुक्त टीम ने बीते गत दिवस फर्जी तरीके से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस तैयार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो लैपटॉप, वाई-फाई राउटर, स्मार्टफोन, चार एटीएम कार्ड, तीन चेकबुक, चार कूटरचित आधार कार्ड तथा फर्जी लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए गए हैं।
    पुलिस के मुताबिक, एसटीएफ बरेली को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के गांव फुलसंदा हीरा निवासी इब्राहिम अंसारी अपने घर से फर्जी तरीके से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस तैयार कर रहा है। एसटीएफ और नहटौर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामार उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह परिवहन विभाग की वेबसाइट पर लोगों के नाम से ऑनलाइन आवेदन करता था। लर्निंग लाइसेंस की ऑनलाइन परीक्षा में आवेदक के स्थान पर स्वयं परीक्षा देता था। इसके लिए वह ब्राउजर में विशेष एक्सटेंशन और जावा स्क्रिप्ट का इस्तेमाल कर वीडियो सत्यापन प्रक्रिया को बाईपास कर देता था।
    इसके बाद तैयार लाइसेंस की पीडीएफ व्हाट्सएप के माध्यम से संबंधित व्यक्ति को भेज देता था और ऑनलाइन भुगतान प्राप्त करता था। आरोपी ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों के लोगों के फर्जी लर्निंग लाइसेंस तैयार करने की बात स्वीकार की है।
    विवेचना अधिकारी किशन अवतार ने कहा कि आरोपी पहले एआरटीओ कार्यालय में संविदाकर्मी था। नौकरी छोड़ने के बाद उसने फर्जीवाड़ा शुरू कर दिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, आधार अधिनियम-2016 और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।्

    Bijnoor Fraud tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh Was generating learning licenses by breaching the portal.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल

    August 11, 2026

    फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें

    August 11, 2026

    BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.