Author: websitemarketing2019@gmail.com

मेरठ, 29 जुलाई (सूवि)। उपायुक्त उद्योग अमरेश कुमार पांडे ने बताया कि भारतीय पैकेजिंग संस्थान के प्रशिक्षकों डॉ. निशी एवं डॉ. प्रवीण द्वारा मेरठ के वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूजीन (ओडीओसी) से जुड़े हितधारकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में मेरठ के पारंपरिक व्यंजनों रेवड़ी, गजक एवं नानखटाई से जुड़े उद्यमियों, निर्माताओं एवं अन्य हितधारकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को उत्पादों की वैज्ञानिक एवं आकर्षक पैकेजिंग, गुणवत्ता संरक्षण, खाद्य सुरक्षा मानकों तथा शेल्फ लाइफ बढ़ाने के व्यावहारिक उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि…

Read More

पुलिस ज्यादती से जुड़े एक मामले की जांच से पुलिस अधिकारी संदीप लांबा को हटाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। २०२५ में पुलिस से जुड़े एक मामले को लेकर अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि केवल एक वीडियो के आधार पर किसी पुलिस अधिकारी की छवि को खराब नहीं किया जा सकता। दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका कर्ता से पूछा था कि क्या केवल एक वीडियो में अधिकारी महिला को थप्पड़ मारते हुए नजर आए। उनका कहना था कि पूरे मामले का निष्कर्ष निकालना जरुरी है। खबर पढ़कर कहा जा सकता है कि अदालत का…

Read More

लखनऊ, 29 जुलाई (ता)। उत्तर प्रदेश सरकार ने गत दिवस लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का तबादला कर दिया। एक बयान में यह जानकारी दी गयी। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, लखनऊ के पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र के. सेंगर को अपर पुलिस महानिदेशक (आसूचना) नियुक्त किया गया है जबकि तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।बयान में कहा गया कि प्रयागराज के पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार का तबादला मुरादाबाद के पुलिस महानिरीक्षक (पीटीएस) पद पर किया गया है। वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया…

Read More

हर व्यक्ति को साक्षर बनाने के प्रति जिस प्रकार से अभिभावकों की अभिलाषाएं बढ़ रही है उसका निजी स्कूल संचालक दोनों हाथों से धन बटोरने और शिक्षा की दुकान चलाने में लगे ही हैं। लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारी जो मोटा वेतन और सुविधाएं लेतेहैं उनके द्वारा बरती जा रही लापरवाही ने आम आदमी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर बजट का इतना बड़ा हिस्सा शिक्षा पर खर्च होने के बाद भी सुधार क्यों नहीं हो रहा है। क्योंकि आए दिन स्कूल प्रशासन बच्चों को धोखे या लापरवाही से कक्षाओं में बंद कर चले जाते हैँ। तो…

Read More

वैसे तो पार्टी पदाधिकारी या सांसद रहते हुए देखें तो लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हमेशा अपनी गतिविधियों से अपना अलग स्थान बना रहे हैं। चाहे जादू की झप्पी हो या देशभर में जागरुकता आंदोलन अथवा लोकसभा में संबोधन और फिर युवाओं को एक करने के लिए चली यात्रा मगर नीट यूजी परीक्षा लीक मामले में विश्वजीत दीपके द्वारा बनाई गई कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन और खासकर संसद मार्च के बाद जिस प्रकार से सड़क से संसद तक विपक्ष खासकर प्रियंका गांधी राहुल गांधी अखिलेश यादव ने आंदोलन के समर्थन प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज…

Read More

नई दिल्ली, 29 जुलाई (ता)। सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए सबसे बड़ा भरोसा यही है कि उनकी मेहनत का हक कोई छीन न सके। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार लगातार यही भरोसा मजबूत कर रही है। हालिया फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा के दौरान कुछ लोगों ने हाई-टेक पेन कैमरा, वायरलेस ईयरपीस और मॉडिफाइड मोबाइल के जरिए नकल कराने की साजिश रची। लेकिन पंजाब पुलिस ने परीक्षा के दौरान ही पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 21 उम्मीदवार और 10 हैंडलर शामिल हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह…

Read More

मेरठ 29 जुलाई (प्र)। कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान बड़े शिवालयों पर 7 लेयर सुरक्षा और कांवड़ मार्गों पर ट्रिपल लेयर सुरक्षा प्लानिंग लागू की गई है। आतंकी इनपुट और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के गैंग की सक्रियता को लेकर भी अलर्ट जारी है। ऐसे में एटीएस और बाकी एजेंसी की तैनाती की गई है। शिवालय के अंदर, गेट और मंदिर परिसर पर एटीएस की टीम घेरा बनाकर सुरक्षा करेगी। वहीं, बाकी सुरक्षा का जिम्मा पुलिस के हाथ रहेगी। खुफिया एजेंसियों की टीम भी अलर्ट मोड पर है। एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर एटीएस…

Read More

नई दिल्ली, 29 जुलाई (ता)। सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गत दिवस कहा कि यह आदेश जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन खत्म करने वाली बातचीत के दौरान केंद्र सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन के खिलाफ है बता दें। शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में अधिकारियों को देश भर में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR की जांच जारी रखने की इजाजत दी है।सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सरकार के साथ पार्टी की सहमति यह थी कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस ले ली जाएंगी। दास ने…

Read More

नई दिल्ली, 29 जुलाई (ता)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के लिए दो महत्वपूर्ण नीति सुधारों का अनावरण किया। इसका उद्देश्य अधिकारियों की भर्ती और सेवा की शर्तों में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और ड्यूटी के दौरान समुद्र में लापता कर्मियों के परिवारों को अनुग्रह राशि देने की प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाना है।रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस कार्यक्रम में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, महानिदेशक (डीजी) आईसीजी परमेश शिवमणि और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। पिछले पांच दशकों में आईसीजी की उत्कृष्ट सेवा की सराहना करते हुए राजनाथ सिंह ने विश्वास व्यक्त…

Read More

नई दिल्ली, 29 जुलाई (ता)। अभिनेत्री रेखा भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (आईएफएफएम) में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जहां उन्हें उत्कृष्ट सिनेमा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव में रेखा के अतुलनीय फिल्मी सफर और भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान को सम्मान देने के लिए फिल्म ‘उमराव जान’ प्रदर्शित की जाएगी। रेखा ने ‘सिलसिला’, ‘खूबसूरत’, ‘इजाजत’, ‘घर’, ‘खून भरी मांग’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ और ‘कोई… मिल गया’ जैसी फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा में अपनी अमिट पहचान बनाई है।मुजफ्फर अली के निर्देशन में बनी ‘उमराव जान’ रेखा के करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है।…

Read More