मेरठ़, 13 अगस्त (प्र)। 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी मेरठ की ओर से गत दिवस रैंक प्रमोशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में देव नागरी कॉलेज मेरठ के गर्ल्स सीनियर विंग की एनसीसी अधिकारी प्रो. उषा सिंह को कैप्टन से मेजर पद पर पदोन्नत किया गया। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल होपेंद्र ठाकुर और सूबेदार मेजर पुष्पेंद्र सिंह ने प्रो. उषा सिंह को मेजर पद के रैंक बैज प्रदान किए। अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और निरंतर परिश्रम की सराहना की। प्रो. उषा सिंह ने 9 मई, 2011 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, ग्वालियर में तीन माह की प्री-कमीशन ट्रेनिंग पूरी करने के बाद लेफ्टिनेंट के रूप में एनसीसी की जिम्मेदारी संभाली थी। वर्ष 2019 में उन्हें कैप्टन पद पर पदोन्नति मिली। अब उन्हें मेजर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी पदोन्नति पर परिवारजनों और सहकर्मियों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह द्य उपलब्धि उनकी सकारात्मक सोच, देश के प्रति समर्पण, कैडेटों के भविष्य के प्रति जागरूकता और प्रभावी नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। इस अवसर पर पीआई स्टाफ, सीनियर जीसीआई संध्या सिंह, सीमा देवी, अशोक, अंशुल, लोकेश और धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

