Author: websitemarketing2019@gmail.com

जींद, 18 जुलाई (ता)। स्वच्छ रेल परिवहन की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए गत दिवस देश ने पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जींद रेलवे स्टेशन से जींद-सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर चलने वाली इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही जर्मनी, जापान, अमेरिका व चीन के बाद भारत पांचवां ऐसा देश बन गया है, जहां ट्रेन का हाइड्रोजन से संचालन हो रहा है।इस अवसर पर मोदी ने कहा कि हाइड्रोजन से चलने वाली यह ट्रेन ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का सफल उदाहरण है। भारतीय तकनीक से डिजाइन…

Read More

कानपुर, 18 जुलाई (ता)। नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (नीट) के परिणाम को लेकर छात्रा आर्या सिंह का आरोप है कि उनका परिणाम तीन बार बदला गया। परीक्षा के बाद जारी ओएमआर शीट व फाइनल आंसर-की के मिलान में 609 अंक थे, फिर 540 अंक दिखाए गए और बाद में यह स्कोर 167 अंक पर पहुंच गया। छात्रा ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ई-मेल भेजकर की है और कोर्ट जाने की भी बात कही है। वहीं, एनटीए के महानिदेशक (डीजी) अभिषेक सिंह ने छात्रा के आरोपों को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा…

Read More

मेरठ 18 जुलाई (प्र)। शास्त्रीनगर सेक्टर-2 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मचे हड़कंप के बीच अब प्रभावितों के पुनर्वास पर भी मंथन हो रहा है। कमिश्नरी सभागार में हुई उच्च स्तरीय बैठक में गंगानगर और पल्लवपुरम में विकसित होने वाले वेंडिंग जोन में दुकान देने का प्रस्ताव प्रमुखता से सामने आया है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि कोर्ट के आदेश का अनुपालन अनिवार्य है लेकिन प्रभावित व्यापारियों और निवासियों को राहत देने के लिए ठोस समाधान तलाशे जा रहे हैं।बैठक में अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि यदि आवासीय क्षेत्र से दुकानें हटाई जाती हैं…

Read More

नई दिल्ली, 18 जुलाई (ता)। किसी भी आरोप में 30 दिन तक जेल में रहने की स्थिति में 31वें दिन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के स्वतः पदमुक्त होने का प्रविधान करने वाले विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने अंतिम समय में अपनी रिपोर्ट टाल दी है। अंतिम रिपोर्ट पर मुहर लगाने के लिए गत दिवस बुलाई गई बैठक में और अधिक विमर्श कर सहमति बनाने पर जोर दिया गया। कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दलों ने जेपीसी का बहिष्कार कर रखा है। लेकिन, राकांपा (शरद पवार) की सुप्रिया सुले और एआइएमआइएम के असदुद्दीन ओवैसी इसमें शामिल हैं।इस दौरान 20 अगस्त…

Read More

कौशांबी, 18 जुलाई (ता)। बेसिक स्कूल की एक इंचार्ज प्रधानाध्यापिका की हरकत ने छोटे-छोटे बच्चों को दहशत में ला दिया। यही नहीं अभिभावक भी सहम गए। हुआ यूं कि हाथ में चाकू व चापड़ लेकर वह गत सुबह को विद्यालय पहुंच गई थी। वह क्लासरूम में छोटे बच्चों के सामने धारदार हथियार लहरा रही थी।इसी दौरान एक अभिभावक ने हाथ में चाकू व चापड़ लिए इंचार्ज प्रधानाध्यापिका का वीडियो बना लिया। अभिभावक ने ऐसा करने का विरोध किया तो वह बोलीं, मैं खुद को असुरक्षित महसूस करती हूं। अगर कोई मुझे गाली देगा तो मैं सिर्फ मारूंगी नहीं, काट डालूंगी।…

Read More

मेरठ 18 जुलाई (प्र)। नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) की जांच में मेरठ के तीन एथलीट डोप पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एथलीट किरन बालियान और आर्यन त्यागी को खेल गतिविधियों के लिए अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया पूरी होने तक ये खिलाड़ी कोई भी प्रतियोगिता नहीं खेल पाएंगे। नाडा देश में खेलों से प्रतिबंधित दवाओं के इस्तेमाल को रोकने, खिलाड़ियों के परीक्षण करने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने वाली प्रमुख सरकारी संस्था है।एजेंसी की ओर से बीते माह डोप टेस्ट में पॉजिटिव 71 एथलीटों की अस्थायी निलंबन सूची जारी की गई है।…

Read More

लखनऊ, 18 जुलाई (ता)। यूपी सरकार ने रामपुर के एसपी सोमेंद्र मीणा को हटा दिया है। जौहर यूनिवर्सिटी के अवैध भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के बाद परिसर पहुंची सपा नेता आजम खां की पत्नी तजीन फात्मा ने गत दिवस पुलिसकर्मियों को हटवा दिया था। सोमेंद्र के तबादले को इस घटनाक्रम से जोड़ा जा रहा है। वह आगरा के एसपी एलआईयू होंगे। सुरक्षा मुख्यालय में तैनात अनिल कुमार सिंह रामपुर के नए एसपी होंगे।ललितपुर के एसपी मोहम्मद मुश्ताक को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। उनकी जगह एटा स्थित 43वीं वाहिनी पीएसी में तैनात संजीव कुमार…

Read More

नई दिल्ली, 18 जुलाई (ता)। अमेरिका में गैंगस्टर नीतीश कौशल पर शिकंजा कस गया है। लाला उर्फ नीतीश कौशल को अमेरिका में अरेस्ट कर लिया गया है। नीतीश कौशल को अमेरिका ने दो दिन पहले ही मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स की लिस्ट में डाला था। नीतीश कौशल की उम्र महज 26 साल है। उसे गत दिवस एफबीआई यानी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की वांटेड लिस्ट में शामिल किया गया। नीतीश कौशल पर एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन का हिस्सा होने और अपहरण-मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।एफबीआई ने अपने सोशल हैंडल पर नीतीश कौशल की गिरफ्तारी की जानकारी दी।…

Read More

मेरठ 18 जुलाई (प्र)।औघड़नाथ मंदिर में शिवरात्रि की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। मंदिर की सजावट से लेकर कांवड़ियों के लिए बैरिकेडिंग, प्रवेश, निकासी और सीसीसीटीवी कैमरों से निगरानी पर चर्चा हुई। इस बार बाबा औघड़दानी का दरबार सुनहरे रंग की रोशनी से जगमग होगा। औघड़नाथ शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश सिंघल ने कहा कि 30 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है। 11 अगस्त को कांवड़ शिवरात्रि मनाई जाएगी। चतुर्दशी का जल 11 अगस्त को होगा। मंदिर के सामने समिति द्वारा पुलिस कैंप लगाया जाएगा। इसी के साथ खोया-पाया केंद्र, चिकित्सा शिविर व जूता…

Read More

मेरठ 18 जुलाई (प्र)। नगर निगम में बार-बार शिकायत करने के बाद भी वैली बाजार में छोड़ा गया सड़क के एक 10 फीट टुकड़े का निर्माण नहीं किया गया। आए दिन ई-रिक्शा पटलने की घटनाएं हो रही हैं। इसे लेकर शुक्रवार को वैली बाजार के व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। कोई सुनवाई न होने से नाराज वैली बाजार व्यापार संघ के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने शाम को बड़ी संख्या में एकत्र होकर नगर निगम के खिलाफ धरना शुरू कर दिया । सड़क घिरने की सूचना पर देहली गेट थाने से पुलिस बल पहुंचा। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस ने…

Read More