Author: websitemarketing2019@gmail.com

श्रीहरिकोटा, 18 जुलाई (ता)। तकनीकी खामी के कारण लगभग 35 मिनट की देरी के बाद देश के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल श्रेणी के रॉकेट विक्रम-1 का आज शनिवार को यहां सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (शार) से सफलता पूर्वक प्रक्षेपित किया गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने प्रक्षेपण के तुरंत बाद कहा कि लिफ्ट ऑफ सामान्य रहा। करीब 36 घंटे की निर्बाध उलटी गिनती पूरी होने के बाद 22 मीटर ऊंचे और 40 टन वजनी रॉकेट का प्रक्षेपण निर्धारित था, लेकिन स्वचालित प्रक्षेपण अनुक्रम शुरू होने के बाद तकनीकी खामी का पता चलने पर इसे कुछ देर के…

Read More

मुंबई, 18 जुलाई (ता)। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खूबसूरती, अभिनय प्रतिभा और मेहनत के बल पर न केवल हिंदी फिल्म जगत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी खास पहचान बनाई है। अठारह जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका चोपड़ा का बचपन अलग-अलग शहरों में बीता। उनके माता-पिता भारतीय सेना में चिकित्सक थे, जिसके कारण उनका बचपन कई जगहों पर गुजरा। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बरेली से पूरी की। बाद में उन्होंने लखनऊ और मुंबई से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान उनका रुझान मॉडलिंग की दुनिया की ओर हुआ और…

Read More

मुंबई, 18 जुलाई (ता)। हिंदी फिल्म जगत में अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बनाने वाले अभिनेता तो कई हुए और दर्शकों ने उन्हें स्टार कलाकार माना, लेकिन सत्तर के दशक में राजेश खन्ना पहले ऐसे अभिनेता के रूप में अवतरित हुए, जिन्हें दर्शकों ने ‘सुपरस्टार’ की उपाधि दी। पंजाब के अमृतसर में 29 दिसंबर, 1942 को जन्मे जतिन खन्ना उर्फ राजेश खन्ना का बचपन से ही फिल्मों की ओर रुझान था और वह अभिनेता बनना चाहते थे, हालांकि उनके पिता इस बात के सख्त खिलाफ थे। राजेश खन्ना ने अपने करियर के शुरुआती दौर में रंगमंच से जुडक़र अभिनय…

Read More

बागपत, 18 जुलाई (ता)। बागपत की राजनीति में गत दिवस हलचल मच गई। जिले के जाने-माने भट्टा व्यवसायी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र भट्टा एसोसिएशन के महामंत्री विक्रम सिंह राणा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने नई दिल्ली स्थित 25 तुगलक रोड पर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा।विक्रम सिंह राणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति और भट्टा उद्योग से लंबे समय से जुड़े एक प्रभावशाली व्यक्ति माने जाते हैं। रालोद कार्यकर्ता इसे उनकी ‘घर वापसी’ बता रहे हैं। राणा पहले…

Read More

मुजफ्फरनगर, 18 जुलाई (ता)। मोरना ब्लॉक क्षेत्र के शुकतीर्थ में जलभराव की समस्या से परेशान साधु-संतों ने प्रदर्शन किया। मुख्य मार्गों पर पानी भरने से तालाब जैसी स्थिति बन गई है। मौके पर पहुंची उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रश्मि लांबा ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में स्थित प्रसिद्ध हनुमंतधाम आश्रम और मानव चेतना केंद्र के सामने जलभराव से तीर्थयात्री और श्रद्धालु परेशान हैं। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं।मां पूर्णागिरि आश्रम के महंत महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज ने कहा कि प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं…

Read More

वाशिंगटन/नई दिल्ली, 18 जुलाई (ता)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने चुनाव सुरक्षा को लेकर राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान ट्रंप ने पिछले चुनावों के नतीजों पर शक जताया। उन्होंने कहा कि 2020 का राष्ट्रपति चुनाव धांधली वाला था। उन्होंने चीन पर आरोप लगाते हुए कहा कि चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों का डेटा चुराया और इससे जुड़ी खुफिया जानकारी राष्ट्रपति, कांग्रेस और जनता से छिपाई गई।ट्रंप ने दावा किया कि खुफिया एजेंसियों ने अमेरिकी चुनावों में गड़बड़ी करने की चीन की कोशिशों को छिपाया। उन्होंने कहा कि चीन ने 2020 के चुनाव के दौरान अमेरिकी चुनावी डेटा के…

Read More

जैसलमेर, 18 जुलाई (ता)। जैसलमेर जिला प्रशासन ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में सरकारी जमीन पर बनी छह कथित अवैध मस्जिदों और मदरसों की इमारतों को अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत हटा दिया। यह कार्रवाई गत दिवस प्रशासन के ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत नाचना, तनोट और शाहगढ़ इलाकों में की गई।अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान मीरपुर, हिंदोलों की ढाणी, अहमदपुरा और धानाना जैसे गांवों में चलाया गया। राजस्व, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी का इस्तेमाल कर इन ढांचों को हटा दिया गया। प्रशासन के अनुसार, जिन निर्माण या ढांचों को ढहाया गया वे सरकारी…

Read More

नई दिल्ली, 18 जुलाई (ता)। सुप्रीम कोर्ट ने गत दिवस गाजियाबाद में रेप पीड़िता चार साल की मासूम बच्ची को भर्ती करने से इनकार करने वाले दो निजी अस्पतालों को कड़ी फटकार लगाई है। डॉक्टर के पेशे में निहित संवेदनशीलता नहीं दिखाने को लेकर भी तीखी आलोचना की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने अस्पतालों और डॉक्टरों को फटकार लगाते हुए कहा कि आपने उस बच्ची को इसलिए नजरअंदाज किया था क्योंकि वह गरीब थी। ऐसा करना मानवता को शर्मसार करने वाली आदत है और आपको अपने नाम से डॉक्टर शब्द ही हटा लेना चाहिए। बता दें कि गाजियाबाद में…

Read More

होशियारपुर 18 जुलाई। हत्या के एक मामले में अमेरिका में रह रहे परिवार से अवैध रिश्वत लेने और उगाही करने के आरोपों में घिरे निलंबित थाना प्रभारी गुरिंद्रजीत सिंह नागरा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार और उगाही से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। अब आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि पूरे मामले और उससे जुड़े संभावित नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। जालंधर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय की ओर से…

Read More

मेरठ, 18 जुलाई (प्र)। विकास भवन सभागार में गत दिवस आयोजित जिला विद्युत समिति की बैठक में बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने सांसद अरुण गोविल के सामने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में बिजली बाधित रहने से हाहाकार मचा है। ऊर्जा निगम के एक्सईएन, जेई जनप्रतिनिधियों का भी फोन नहीं उठाते तो जनता के सहयोग की उनसे क्या अपेक्षा की जा सकती है। आमजन के साथ अधिकारियों का बर्ताव भी अच्छा नहीं है।सांसद की अध्यक्षता में हुई बैठक में महापौर ने कहा कि एक दिन गंगानगर समेत कई कालोनियों में बिजली नहीं…

Read More